सेवा के अवसर
पूर्णकालिक रोजगार के अवसर
सेवक के अवसर
स्वैच्छिक सेवा के अवसर
जब आप दूसरों की सेवा में अपने स्वार्थ को भुला देंगे, तो आप पाएँगे कि आपकी प्रसन्नता का प्याला, उसके लिए प्रयास किए बिना ही भरा रहेगा।
— श्री श्री परमहंस योगानन्द
ईश्वर और महान् गुरुजनों की कृपा से, योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया (वाईएसएस) पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में तेजी से बढ़ रही है, और अधिक से अधिक सत्यान्वेषियों को क्रियायोग के रूपांतरकारी और मुक्तिदायी मार्ग पर ला रही है।
इस वृद्धि में सहायता के लिए, हम सक्रिय रूप से ऐसे समर्पित और योग्य व्यक्तियों की तलाश कर रहे हैं जो विभिन्न क्षमताओं में काम कर सकें, जिनमें समूह का नेतृत्व, परियोजनाओं और नए कार्यों की देखरेख, समन्वय और उनका सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करना शामिल है।
हम सेवा में रुचि रखने वाले लोगों को विभिन्न क्षमताओं — चाहे कर्मचारी के रूप में, हमारे आश्रमों में निवासी सेवक के रूप में, या दूरस्थ वॉलंटीयर के रूप में सेवा करने के लिए हृदय से आमंत्रित करते हैं। कृपया हमारे साथ इन अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
वर्तमान में उपलब्ध पद
हम नीचे उल्लिखित श्रेणियों में कुशल पेशेवर व्यक्तियों की तलाश कर रहे हैं :
वाईएसएस में प्रत्येक रोजगार के साथ आकर्षक पारिश्रमिक और संबंधित लाभ प्रदान किये जाते हैं।
वाईएसएस आश्रम में कार्यरत लोग आश्रम के पवित्र परिसर में काम करने के लाभों का आनंद ले सकते हैं, साथ ही साधना और सेवा का संतुलित जीवन जीने का अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें सामूहिक ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों में सम्मिलित होने, सामंजस्यपूर्ण वातावरण में काम करने और गुरुजी की दिव्य उपस्थिति से ओतप्रोत आश्रम के पवित्र प्राङ्गण का आनंद लेने का अवसर भी मिलता है।
वित्त एवं लेखा प्रमुख, राँची
कार्य कोड : J20
स्थान : राँची
विभाग : वित्त एवं लेखा
रिक्ति संख्या : 1
भूमिका : पूर्णकालिक
विषय का सारांश :
वित्त और लेखा प्रमुख, योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया के सभी आश्रमों और केन्द्रों में वित्तीय प्रशासन, अनुपालन, आंतरिक नियंत्रण, वित्तीय नियोजन और संसाधनों के प्रबंधन के लिए नेतृत्व और पर्यवेक्षण प्रदान करते हैं।
इस भूमिका के लिए उच्च स्तर के स्वामित्व, निष्ठा, विश्लेषणात्मक सोच और सहयोग की भावना आवश्यक है, साथ ही इसमें टीमों का नेतृत्व करने, सुदृढ़ प्रणालियों की स्थापना करने और बदलती वैधानिक एवं संगठनात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रक्रिया सुधारों को संचालित करने की क्षमता भी आवश्यक है।
रिपोर्टिंग संरचना :
कार्यभार संभालने वाले व्यक्ति को कोषाध्यक्ष कार्यालय में वरिष्ठ संन्यासियों को रिपोर्ट करना होगा और वे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से 18-20 वित्त और लेखा पेशेवरों की एक टीम का नेतृत्व करेंगे।
भूमिका के प्रमुख कार्य :
- वित्तीय संचालन पर्यवेक्षण :
- वाईएसएस राँची आश्रम में लेखांकन कार्यों का पर्यवेक्षण तथा अन्य आश्रमों एवं केन्द्रों को दिशानिर्देश एवं सहायता प्रदान करना
- वित्त एवं लेखा संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएँ (एसओपी) स्थापित करना और उनकी समीक्षा करना
- प्रक्रियागत सुधारों और प्रणालीगत उन्नयनों के माध्यम से संचालन कार्यकुशलता बढ़ाना
- लेखा-परीक्षण और आन्तरिक नियंत्रण :
- समस्त वाईएसएस आश्रमों और बड़े केन्द्रों में आंतरिक नियंत्रण प्रणालियों को स्थापित करना, सुदृढ़ बनाना और पर्यवेक्षण करना
- आंतरिक लेखा परीक्षा (इंटरनल ऑडिट) टीम का नेतृत्व करना और आंतरिक लेखा परीक्षा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना
- वैधानिक लेखा-परीक्षा के लिए लेखों की तैयारी सुनिश्चित करना और लेखा-परीक्षा प्रक्रिया का पर्यवेक्षण करना
- वैधानिक एवं नियामक अनुपालन :
- समस्त वैधानिक आवश्यकताओं का समयोचित एवं यथार्थ अनुपालन सुनिश्चित करना, जिनमें शामिल हैं :
- आयकर दाखिल करना
- एफ.सी.आर.ए. का अनुपालन
- जी.एस.टी. और अन्य लागू नियम
- अनुपालन प्रक्रियाओं को सरल एवं सुदृढ़ करने हेतु व्यवस्थाओं, प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) और प्रतिवेदनों को (टैली/एक्सेल का प्रयोग करते हुए) विकसित एवं कार्यान्वित करना
- समस्त वैधानिक आवश्यकताओं का समयोचित एवं यथार्थ अनुपालन सुनिश्चित करना, जिनमें शामिल हैं :
- वित्तीय नियोजन, प्रतिवेदन, और निधि प्रबंधन :
- अल्पकालिक अधिशेष निधियों का सर्वोत्तम सदुपयोग सुनिश्चित करने हेतु कार्यशील पूँजी प्रबंधन में सहयोग
- वरिष्ठ प्रबंधन को वित्तीय अंतर्दृष्टि और विश्लेषण प्रस्तुत करें
- पूंजीगत परियोजनाएँ एवं विशेष कार्य :
- पूँजीगत परियोजनाओं के लेखांकन एवं प्रतिवेदन के लिए नियंत्रण तथा मानक संचालन प्रक्रियाएँ स्थापित करना
योग्यताएँ एवं अनुभव :
- एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) जिसे वित्त, लेखा-परीक्षा, अनुपालन और संगठनात्मक नेतृत्व में 15 से अधिक वर्षों का प्रासंगिक अनुभव है
- निम्न का गहन ज्ञान :
- भारतीय लेखा मानक
- वैधानिक अनुपालन (आयकर, एफ.सी.आर.ए., जी.एस.टी., आदि)
- आन्तरिक नियंत्रण और लेखा-परीक्षा संबंधी कार्य
- टैली, एक्सेल और वित्तीय प्रतिवेदन प्रणालियों में प्रत्यक्ष व्यावहारिक अनुभव
- एंटरप्राइज़-स्तर पर संचालन का अनुभव एक अतिरिक्त लाभ होगा
कौशल और योग्यता :
- उच्च कोटि की निष्ठा, उत्तरदायित्वबोध और विश्वसनीयता
- प्रबल विश्लेषणात्मक और समस्या-समाधान की क्षमता
- स्वतन्त्र रूप से कार्य करने और टीमों का नेतृत्व करने की सिद्ध क्षमता
- उत्कृष्ट सम्प्रेषण कौशल
- बारीकियों पर ध्यान रखते हुए, प्रक्रिया-उन्मुख मनोवृत्ति
पारिश्रमिक :
- पारिश्रमिक अनुभव, उत्तरदायित्वों तथा संगठन के लक्ष्य के साथ अनुरूपता के आधार पर निर्धारित किया जाएगा
- आवास संबंधी सहायता प्रदान की जा सकती है, और यद्यपि यह पद राँची में स्थित है, आंशिक रूप से दूरस्थ (रिमोट) कार्य व्यवस्थाओं पर विचार किया जा सकता है
सहायक परियोजना प्रबन्धक — वाईएसएस सहायता डेस्क, राँची
कार्य कोड : J22
स्थान : राँची
विभाग : वाईएसएस हेल्पडेस्क
रिक्त पदों की संख्या : 1
भूमिका : पूर्णकालिक
पद-सारांश :
सहायक परियोजना प्रबंधक, हेल्पडेस्क वॉलन्टीयर्स, प्रक्रियाओं और प्रणालियों का सामंजस्यपूर्ण ढंग से प्रबंधन करके, “प्रेमपूर्ण सेवा और सम्यक् समाधान समय पर प्रदान करने के लिए” उत्तरदायी है। उसे सभी हेल्पडेस्क प्रक्रियाओं और प्रणालियों की व्यावहारिक समझ होगी (प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा), ताकि वह समस्या-समाधान कर सके और सेवा तथा दक्षता में सुधार के अवसरों की पहचान कर सके।
वह आदर्श व्यक्ति प्रदान किए जा रहे सहयोग के प्रकार, स्वयं वॉलन्टीयर्स को, प्रयुक्त प्रणालियों, चुनौतियों/प्राथमिकताओं और प्रमुख हितधारकों को समझने के लिए समय निकालेगा। वह पारदर्शिता एवं सहयोगात्मक रूप से अन्य वॉलन्टीयर्स के साथ कार्य करेगा ताकि भक्तों को प्रदान की जाने वाली सेवा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जा सके।
भूमिका के मुख्य कार्य :
- विभाग प्रभारी के साथ मिलकर, स्थानीय और दूरस्थ वॉलन्टीयर्स दोनों के लिए सेवा एवं भर्ती मानक निर्धारित करना
- वांछित गुणों से युक्त वॉलन्टीयर्स के चयन एवं भर्ती का पर्यवेक्षण करना
- एक आकर्षक और अनुभवजन्य प्रशिक्षण प्रक्रिया की संरचना और समन्वय करना ताकि वॉलन्टीयर “समय पर प्रेमपूर्ण सेवा और सही समाधान” प्रदान करने हेतु तैयार रहें
- फ़ोन एवं ईमेल जैसे माध्यमों पर प्रदान की जा रही सेवा की गुणवत्ता की जाँच करना ताकि सुधार के विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान की जा सके
- समय पर और प्रत्युत्तरपूर्ण सेवा सुनिश्चित करने के लिए फ़ोन और ईमेल के संवाद संबंधी आँकड़ों का विश्लेषण
- समग्र गुणवत्ता, कार्यकुशलता और सेवा मानकों में सुधार हेतु रणनीतिक प्रयास प्रारम्भ करना
- संन्यासियों तथा आश्रम के अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करना ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि श्रद्धालुओं को सर्वोत्तम सेवा प्राप्त हो तथा समस्याओं को प्रभावी ढंग से उजागर किया जा सके
- “समय पर प्रेमपूर्ण सेवा और सही समाधान” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, आंतरिक कार्यों — जिसमें भर्ती, प्रशिक्षण, समय-निर्धारण और निगरानी शामिल है — का पर्यवेक्षण करने वाले कार्यात्मक विशेषज्ञों की एक टीम का प्रबंधन करना
- विभिन्न कार्यक्षेत्रों के प्रमुखों को मार्गदर्शन, सहयोग और प्रशिक्षित प्रदान करना, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने की क्षमता विकसित कर सकें
- व्यक्तिगत और समूह बैठकों के माध्यम से एक जीवंत, प्रतिबद्ध और निष्ठावान वॉलन्टीयर वर्ग विकसित करना, और अधिक उत्तरदायित्व के लिए तैयार व्यक्तियों की पहचान करना
- हेल्पडेस्क के क्षेत्र में प्रमुख निर्णायक के रूप में सेवा प्रदान करते हुए समस्या के बिन्दुओं, बढ़ती चुनौतियों आदि का समाधान
योग्यताएँ :
- शिक्षा और अनुभव :
- एक स्नातकोत्तर उपाधि
- दूरस्थ टीमों के प्रबंधन का सिद्ध अनुभव, प्राथमिक रूप से वाईएसएस के अंतर्गत (यह एक व्यक्तिगत योगदानकर्ता की भूमिका नहीं है)
- विश्व-स्तरीय सेवा प्रदान करने के लिए विख्यात संगठनों में, ग्राहक सेवा, तकनीकी सहायता, कॉल सेंटर संचालन (विक्रय अनुभव पर भी विचार किया जाएगा), आदि जैसी भूमिकाओं में अनुभव
- सेवा की गुणवत्ता के प्रति उत्तरदायित्व का प्रदर्शन, जिसमें मानक स्थापित करना, प्रशिक्षण, व्यावहारिक निर्देशन (on-the-job coaching), तथा कार्य-निष्पादन की निगरानी सम्मिलित है
- दूसरों को जीवन-कौशल और तकनीकी क्षेत्र दोनों में प्रशिक्षित करने तथा उनके कौशल को विकसित करने का अनुभव
- मानक संचालन दिशानिर्देशों (एस.ओ.पी.) और प्रक्रिया प्रलेखन को विकसित करने की सिद्ध क्षमता
- दृढ़ परियोजना प्रबंधन कौशल — अभीष्ट परिणामों की प्राप्ति के लिए कार्यप्रणाली को प्रस्तावित करने, योजना बनाने, कार्यान्वित करने, निगरानी करने तथा उसमें सतत सुधार करने में सक्षम
- कौशल एवं योग्यताएँ :
- यह भक्ति और व्यावसायिक उत्कृष्टता के एक सामंजस्यपूर्ण संतुलन का प्रतीक है, जो पूर्व और पश्चिम के सर्वोत्तम गुणों को प्रतिबिंबित करता है — जिसमें व्यावहारिक कौशल का तकनीकी निपुणता के साथ समन्वय होता है
- सेवा और प्रक्रिया उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, सुनियोजित एवं कुशल प्रक्रियाओं (समाधान-उन्मुख, न कि पूर्णतावादी) के माध्यम से भक्तों को उच्चतम गुणवत्ता का अनुभव प्रदान करने पर केन्द्रित
- सशक्त विश्लेषणात्मक और समस्या-समाधान की मनोवृत्ति — जो तत्काल विचार कर पाने में सक्षम हो, प्रणालियों एवं मानवीय संबंधों की गतिशीलता के भीतर कारण-कार्य संबंधों को पहचान सके, और मूल कारणों का निर्धारण कर सके
- प्रौद्योगिकी-कुशल और डिजिटल उपकरण तथा प्लेटफॉर्म (जैसे ज़ूम, गूगल वर्कस्पेस) के उपयोग में सहज; तथा इसी प्रकार के प्लेटफॉर्मों के पहुँच नियंत्रण और वैश्विक सेटिंग्स के प्रबंधन में अनुभवी
- फ़ोन एवं ईमेल प्रणालियों, जैसे कि ईपीएबीएक्स, की जानकारी (टिकटिंग प्रणालियों की जानकारी वांछनीय है, किन्तु अनिवार्य नहीं)
पारस्परिक संबंधों का सामंजस्यपूर्वक प्रबंधन करने, दूसरों को प्रेरित करने और शालीनता से विवादों को सुलझाने में कुशल - कुशल संवादक – ध्यानपूर्वक सुनने वाला और स्पष्ट उत्तर देने वाला; अंग्रेजी और हिन्दी दोनों में मौखिक एवं लिखित रूप से पारंगत
- व्यक्तिगत क्षमताओं को पहचानने, दूसरों में श्रेष्ठतम को प्रकट करने, और उन्नति हेतु मार्गदर्शन करने की क्षमता
- एक ‘उत्कृष्ट नवीन’ मानसिकता, जिसमें सीखने, नवीन चुनौतियों को स्वीकार करने तथा समसामयिक चिंतन एवं प्रणालियों का उपयोग करते हुए नवाचार करने की इच्छा हो
प्रकाशन वितरण प्रमुख
कार्य कोड : J19
स्थान : राँची
विभाग : पुस्तक
उपलब्ध पदों की संख्या : 1
भूमिका : पूर्णकालिक
पद सारांश :
प्रकाशन वितरण प्रमुख, पुस्तक विभाग में कार्यरत रहते हुए, वाईएसएस प्रकाशनों के विक्रय और विपणन का नेतृत्व करने के लिए उत्तरदायी होंगे। इस भूमिका में जनसंपर्क बढ़ाने, बाज़ार में अपनी उपस्थिति सुदृढ़ करने तथा सतत विकास सुनिश्चित करने की रणनीतियों को कार्यान्वित करना शामिल है, साथ ही यह समग्र वाईएसएस संस्कृति और मूल्यों के अनुरूप भी होगा।
भूमिका के मुख्य कार्य :
- संचालन पर्यवेक्षण और टीम प्रबंधन :
- समस्त सहायक गतिविधियों और कर्मियों की सामंजस्यपूर्ण एवं दक्ष कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने हेतु दैनिक कार्यों की देखरेख करना
- गोदाम प्रबंधन
- सहयोग और उत्कृष्टता की संस्कृति को पोषित करते हुए, एक उत्कृष्ट टीम का निर्माण और उसका नेतृत्व
- सभी विधिक और विनियामक प्रावधानों (जीएसटी, सीमा शुल्क, आदि) का अनुपालन सुनिश्चित करना
- ई-कॉमर्स मंचों पर उपयुक्त डिजिटल उपस्थिति को सुनिश्चित करना :
- नवीन और पूर्व-प्रकाशित पुस्तकों हेतु बहु-माध्यमी प्रचार अभियानों की योजना बनाने और कार्यान्वित करने में सहयोग
- वाईएसएस की ऑनलाइन उपस्थिति को अमेज़न, फ़्लिपकार्ट तथा अन्य ई-कॉमर्स मंचों पर लिस्टिंग के अनुकूलन द्वारा सुदृढ़ करना
- ई-पुस्तकों एवं ऑडियोबुक्स के वितरण का विस्तार करने हेतु डिजिटल विक्रय सहयोगियों और संकलकों (aggregators) के साथ मिलकर कार्य करना
- वित्तीय प्रबंधन :
- वाईएसएस प्रकाशनों की प्रसार वृद्धि, वित्तीय सुदृढ़ता और स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु वार्षिक विक्रय पूर्वानुमान का विकास एवं प्रबंधन
- प्रदर्शन का मूल्यांकन करने हेतु प्रमुख प्रदर्शन-सूचकों और वित्तीय मापदंडों का विश्लेषण
- बाज़ार एवं उद्योग जगत् के साथ समन्वय :
- वितरकों, पुस्तक भंडारों (स्वतंत्र एवं शृंखला-बद्ध), ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं और वाईएसएस केन्द्रों के साथ सुदृढ़ संबंध स्थापित करना और उनका प्रबंधन करना
- वाईएसएस प्रकाशनों का पुस्तक मेलों, सम्मेलनों और उद्योग कार्यक्रमों में प्रतिनिधित्व
- प्रणालीगत आधारभूत संरचना और डेटा अंतर्दृष्टि प्रबंधन :
- पुस्तक विक्रय सॉफ़्टवेयर और सूचना प्रणालियों के परिनियोजन, रख-रखाव तथा निरंतर सुधार को सुनिश्चित करना
- वरिष्ठ प्रबंधन के लिए आँकड़ों पर आधारित निर्णय लेने की प्रभावी प्रक्रियाओं की व्यवस्था
योग्यताएँ :
- शिक्षा और अनुभव :
- व्यवसाय प्रशासन, प्रबंधन अथवा किसी सम्बद्ध क्षेत्र में स्नातकोत्तर उपाधि को प्राथमिकता दी जाएगी
- प्रकाशन उद्योग में 7 से 10 वर्ष प्रासंगिक नेतृत्व का अनुभव
- कौशल और क्षमताएँ :
- व्यापार विकास और रणनीतिक नियोजन का सिद्ध कार्य-अभिलेख
- प्रकाशन उद्योग की गतिशीलता की गहन समझ
- वित्तीय अंतर्दृष्टि के साथ बजट-निर्धारण और कार्य-निष्पादन प्रबंधन का अनुभव
- उत्कृष्ट नेतृत्व, सम्प्रेषण और टीम-निर्माण की क्षमताएँ
- रणनीतिक चिन्तक और नव-प्रवर्तन के प्रति प्रबल प्रेरणा से ओतप्रोत
अस्पताल प्रशासक
कार्य कोड : J24
स्थान : राँची
विभाग : चिकित्सा — अस्पताल और औषधालय
रिक्त पदों की संख्या : 1
भूमिका : पूर्णकालिक
पद सारांश :
अस्पताल प्रशासक राँची आश्रम के सेवाश्रम, वाईएसएस अस्पताल के दिन-प्रतिदिन के संचालन की देखरेख के लिए उत्तरदायी होता है, तथा सुनिश्चित करता है कि रोगियों को कुशल तरीके से उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा रही है। इस भूमिका में कर्मचारियों, रोगी देखभाल सेवाओं का प्रबंधन, वित्त की देखरेख, सामुदायिक गतिविधियों के कार्यक्रम और प्रासंगिक स्वास्थ्य सेवा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना शामिल है।
भूमिका के मुख्य कार्य :
- संचालन प्रबंधन :
- रोगियों की प्रभावी देखभाल सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा और गैर-चिकित्सा कर्मचारियों के साथ समन्वय करना
- अस्पताल के दैनिक संचालन की देखरेख करना, यह सुनिश्चित करना कि सभी विभाग सुचारू रूप से काम कर रहे हैं
- संचालन दक्षता बढ़ाने के लिए नीतियों और प्रक्रियाओं का विकास और कार्यान्वयन करना
- वित्तीय प्रबंधन :
- अस्पताल का बजट बनाना और उसकी देखरेख करना, यह सुनिश्चित करना कि संसाधनों का आवंटन यथासंभव कुशलतापूर्वक किया जाए
- खर्चों पर नज़र रखना और उन स्थानों को चिन्हित करना जहाँ रोगी की देखभाल से समझौता किए बिना बचत की जा सकती है
- अनुदान लेखन और दानकर्ता संबंधों सहित धन जुटाने की गतिविधियों की देखरेख करना
- कर्मचारी प्रबंधन :
- डॉक्टरों, नर्सों और प्रशासनिक कर्मियों सहित डिस्पेंसरी कर्मचारियों की भर्ती, प्रशिक्षण और उनका प्रबंधन करना
- एक सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देना जो टीम वर्क, पेशेवर विकास और कर्मचारियों के स्थायित्व को बढ़ावा देता है
- नियमित रूप से कर्मचारियों के प्रदर्शन का आकलन करना और किसी भी समस्या या विवाद का समाधान करना
- रोगी देखभाल सेवाएँ :
- सुनिश्चित करना कि रोगियों को सहानुभूतिपूर्ण, उच्च-गुणवत्ता वाली देखभाल मिले जो डिस्पेंसरी के लक्ष्य के अनुरूप हो
- रोगी की चिंताओं और शिकायतों का शीघ्र समाधान करना, आवश्यकतानुसार सुधारात्मक उपाय लागू करना
- कानूनी मानकों के अनुपालन में चिकित्सा रिकॉर्ड और रोगी गोपनीयता के रखरखाव की देखरेख करना
- राँची आश्रम में रहने वाले संन्यासियों, सेवकों और कर्मचारियों की चिकित्सा आवश्यकताओं का ध्यान रखना
- सामुदायिक गतिविधियाँ और जनसंपर्क :
- सामुदायिक संगठनों, स्थानीय सरकार और अन्य हितधारकों के साथ संबंध विकसित करना और बनाए रखना
- सामुदायिक गतिविधियों के कार्यक्रमों और सार्वजनिक स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से डिस्पेंसरी की सेवाओं को बढ़ावा देना
- सामुदायिक कार्यक्रमों, स्वास्थ्य मेलों और अन्य प्रासंगिक मंचों पर डिस्पेंसरी का प्रतिनिधित्व करना
- विनियामक अनुपालन :
- सुनिश्चित करना कि डिस्पेंसरी सभी स्थानीय और राज्य स्वास्थ्य सेवा विनियमों के अनुरूप हो
- स्वास्थ्य सेवा विनियमों और मानकों से अवगत रहना, और आवश्यकतानुसार समायोजन करना
- विनियामक निकायों द्वारा निरीक्षण और ऑडिट की तैयारी करना और उनका प्रबंधन करना
- गुणवत्ता सुधार :
- रोगी देखभाल सेवाओं में निरंतर सुधार के लिए गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रमों को लागू करना और उनकी निगरानी करना
- रोगी परिणामों, संतुष्टि और परिचालन प्रभावशीलता के बारे में जानकारी प्राप्त करना और उसका विश्लेषण करना
- सेवा वितरण और रोगियों की संतुष्टि में सुधार के लिए अग्रणी भूमिका निभाना
योग्यता :
- शिक्षा और अनुभव :
- प्राथमिकता : एक अभ्यासरत डॉक्टर
- स्वास्थ्य सेवा प्रशासन, सार्वजनिक स्वास्थ्य, या संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री (स्नातकोत्तर डिग्री को प्राथमिकता दी जाएगी)
- स्वास्थ्य सेवा प्रशासन या इसी तरह की भूमिका में कम से कम 5 साल का अनुभव
- विविध टीमों को प्रेरित और प्रबंधित करने की क्षमता के साथ उत्कृष्ट नेतृत्व और प्रबंधन कौशल
- उत्कृष्ट संचार और पारस्परिक कौशल
- स्वास्थ्य सेवा विनियमों, वित्तीय प्रबंधन और धन जुटाने की समझ
- अल्पसेवित समुदायों को सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के मिशन के प्रति प्रतिबद्धता
- कौशल और क्षमताएँ :
- धर्मार्थ या अलाभकारी स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में काम करने का अनुभव
- स्थानीय स्वास्थ्य सेवा आवश्यकताओं और सामुदायिक संसाधनों का ज्ञान
वाईएसएस को ऐसे विशिष्ट प्रतिभावान लोगों की आवश्यकता है जो विभिन्न पदों पर वॉलन्टीयर के रूप में दूर से काम करने के इच्छुक हों।
Data Analyst
Location: Remote
Department: Helpdesk
No. of open position(s): 1
Role: Volunteer
Position Summary:
The YSS Helpdesk team is looking for a Data Analyst to support the team in making data-driven decisions. The ideal candidate will take the time to understand the problems being addressed, and identify relevant data metrics and analyzes that can yield valuable insights. Key responsibilities include studying data structures and classifying data, cleaning and manipulating data for analysis, analyzing data to derive meaningful metrics, and creating graphs, as needed. The Data Analyst will also develop simple reports and, if possible, summary dashboards. This volunteer will collaborate and communicate effectively with team members, work in alignment with the team’s direction, and proactively propose solutions to key questions.
Main Functions of the Role:
- Actively listening to understand the problem
- Collaborate with team members to identify data needs and project objectives
- Analyze data to summarize findings and support decision-making processes
- Clean and manipulate data to ensure accuracy and reliability
- Create graphs and visualizations to present data insights clearly
- Develop and maintain simple reports and dashboards to track key metrics
- Propose data-driven options and solutions based on analysis
Qualifications:
- Education and Experience:
- An MBA, Degree in Statistics or experience with data analysis is preferred
- This role does not require advanced skills in Data Science. We warmly welcome all individuals who are willing to contribute through intermediate-level analysis.
- Skills and Competencies:
- Proficiency in advanced MS Excel functions, including lookups, pivot tables, and IF statements
- Manipulating and classifying data to make analysis easier
- Building different and appropriate types of graphs to effectively communicate a data-insight
- Must be proficient with Google Sheets
- Preferred but not mandatory skills:
- Writing short summaries to help the audience understand the data: computation methodology and the implications of the graphs/metric derived
- Building dashboards
- A ‘Noble New’ mindset, with a willingness to learn and solve new problems, in novel ways
वेबसाइट कंटेंट प्रबंधन विशेषज्ञ
स्थान : दूरस्थ
विभाग : आईटी
रिक्त पदों की संख्या : 1
भूमिका : वॉलन्टीयर, प्रति सप्ताह 12 घंटे
पद सारांश :
वाईएसएस को वेबसाइट प्रबंधन और अन्य डिजिटल परियोजनाओं के लिए प्रत्यक्ष सहयोग प्रदान करने हेतु एक वॉलन्टीयर की आवश्यकता है। इसके लिए वाईएसएस के सिद्धांतों और मानकों की अच्छी समझ आवश्यक है, साथ ही कंटेंट प्रबंधन (वर्डप्रेस/समान प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए) या अन्य डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्रों में अनुभव भी अपेक्षित है।
भूमिका के मुख्य कार्य :
- वाईएसएस वेबसाइट की सामग्री को अपडेट और प्रबंधित करना
- अनुवाद अपलोड/संपादित करना
- विश्लेषण ट्रैक करना, रुझानों की निगरानी करना, कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि/सिफारिशें साझा करना
योग्यता :
- शिक्षा और अनुभव :
- कंप्यूटर विज्ञान में बीएससी या मार्केटिंग में एमबीए को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन अनिवार्य नहीं है
- कंटेंट मैनेजमेंट या डिजिटल मार्केटिंग या वेब टेक्नोलॉजी में काम करने का पूर्व अनुभव
- बेसिक HTML/CSS का ज्ञान
- कौशल और क्षमताएँ :
- उत्कृष्ट अंग्रेजी लिखित और मौखिक संचार कौशल
- नए प्लेटफॉर्म और सॉफ्टवेयर तकनीक सीखने की क्षमता
- सीखने की इच्छा
साइबर सुरक्षा में विशेषज्ञ
स्थान : दूरस्थ
विभाग : आईटी
रिक्त पदों की संख्या : 1
भूमिका : वॉलन्टीयर, प्रति सप्ताह 12 घंटे
पद सारांश :
वाईएसएस को समस्या क्षेत्रों की पहचान करने और साइबर खतरों से बचाने, वेबसाइटों और अन्य आईटी बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए वॉलन्टीयर्स की आवश्यकता है।
भूमिका के मुख्य कार्य :
- प्रोग्राम्स, नेटवर्क, डेटा और प्रणालियों की सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकियों, प्रक्रियाओं और नियंत्रणों का उपयोग करना
- उपयोगकर्ता डेटा की सुरक्षा के लिए साइबर हमलों की संभावना को कम करना और अनधिकृत व्यक्तियों को हमारे आईटी सिस्टम और ऐप्स को नुकसान पहुंचाने या हस्तक्षेप करने से रोकना
योग्यता :
- शिक्षा और अनुभव :
- वेब/वर्डप्रेस साइटों में साइबर सुरक्षा का अनुभव
- वाईएसएस/एसआरएफ़ क्रियावान
- कौशल और क्षमताएँ :
- वर्तमान साइबर सुरक्षा खतरों और जोखिमों को कम करने के तरीकों के बारे में जागरूकता
ईमेल मार्केटिंग विशेषज्ञ
स्थान : दूरस्थ
विभाग : आईटी
रिक्त पदों की संख्या : 1
भूमिका : वॉलन्टीयर, प्रति सप्ताह 12 घंटे
पद सारांश :
मल्टी-मोडल डिजिटल अभियान शुरू करने और उसकी देखरेख करने के लिए, वाईएसएस एक वॉलन्टीयर की तलाश कर रहा है। आवेदक को निजीकरण और स्वचालन प्रवाह (automation flows and personalization) निर्माण और रखरखाव का पूर्व अनुभव होना चाहिए।
भूमिका के मुख्य कार्य :
- वाईएसएस वेबसाइट्स के साथ-साथ ईमेल, एसएमएस, व्हाट्सएप और अन्य चैनलों के माध्यम से मार्केटिंग ऑटोमेशन के निर्माण, संगठन और कार्यान्वयन को प्रोत्साहित करना
- शुरू से लेकर अंत तक अभियानों के निर्माण और कार्यान्वयन की देखरेख करना
- वाईएसएस गतिविधियों के लिए आवश्यकतानुसार, दर्शकों की सूची और सेगमेंट बनाना और संरक्षित रखना
- मार्केटिंग ऑटोमेशन प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके लीड जनरेशन, पंजीकरण, स्वागत और ड्रिप अभियानों के लिए ऑटोमेशन लागू करना
- परिणामों को ट्रैक करना, रुझानों पर नज़र रखना, उपयोगी जानकारी संप्रेषित करना और उनके आधार पर सुझाव देना
योग्यताएँ :
- शिक्षा और अनुभव :
- लीड जनरेशन, ईमेल मार्केटिंग, मार्केटिंग ऑटोमेशन या परफ़ॉर्मेंस मार्केटिंग में महत्वपूर्ण अनुभव
- कौशल और क्षमताएँ :
- वेब CRM/मार्केटिंग ऑटोमेशन प्लेटफ़ॉर्म जैसे कि ActiveCampaign, HubSpot, Zoho, या इसी तरह के अन्य प्लेटफ़ॉर्म में उच्च दक्षता
- ईमेल डिज़ाइन टूल और बुनियादी HTML/CSS का ज्ञान
- नए प्लेटफ़ॉर्म और सॉफ़्टवेयर तकनीक सीखने की क्षमता
- अंग्रेज़ी में लिखित और मौखिक संचार कौशल में उत्कृष्टता।
वेब एनालिटिक्स में विशेषज्ञ
स्थान : दूरस्थ
विभाग : आईटी
रिक्त पदों की संख्या : 1
भूमिका : वॉलन्टीयर, प्रति सप्ताह 10 घंटे
पद सारांश :
वाईएसएस ऐसे वॉलन्टीयर्स की तलाश कर रहा है जो विभिन्न वाईएसएस वेबसाइटों के लिए वेब एनालिटिक्स को ट्रैक और उनकी समीक्षा करने में हमारी सहायता कर सकें।
भूमिका के मुख्य कार्य :
- वाईएसएस वेबसाइट के उपयोग को समझने और सुधारने के उद्देश्य से वाईएसएस वेबसाइट डेटा को मापना, एकत्र करना, विश्लेषण करना और रिपोर्ट करना
- आसान सर्च फ़ीचर देने और वेबसाइट ट्रैफ़िक बढ़ाने में सहायता के लिये सुधार के सुझाव देना
योग्यताएँ :
- शिक्षा और अनुभव :
- गूगल एनालिटिक्स में पर्याप्त अनुभव आवश्यक है
- वाईएसएस/एसआरएफ़ क्रियावान
- कौशल और क्षमताएँ :
- गूगल डेटा स्टूडियो, माइक्रोसॉफ्ट क्लैरिटी आदि जैसी तकनीकों का उपयोग करने में सहज होना एक अतिरिक्त बोनस है
- डेटा एनालिटिक्स और विज़ुअलाइज़ेशन कौशल को प्राथमिकता दी जाएगी
सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (एसईओ) विशेषज्ञ
स्थान : दूरस्थ
विभाग : आईटी
रिक्त पदों की संख्या : 1
भूमिका : वॉलन्टीयर, प्रति सप्ताह 12 घंटे
पद सारांश :
वाईएसएस ऐसे वॉलन्टीयर्स की तलाश कर रहा है जो वाईएसएस वेबसाइटों के लिए सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन (एसइओ) गतिविधियों के प्रबंधन में रुचि रखते हैं।
भूमिका के मुख्य कार्य :
- सर्च इंजन परिणाम पृष्ठों पर दृश्यता में सुधार करने और वाईएसएस वेबसाइटों पर ऑर्गेनिक सर्च ट्रैफ़िक बढ़ाने के लिए रणनीतियों की पहचान करना और उन्हें लागू करना
योग्यताएँ :
- शिक्षा और अनुभव :
- ऑन-पेज एसइओ के साथ महत्वपूर्ण अनुभव
- वाईएसएस/एसआरएफ़ क्रियावान
- कौशल और क्षमताएँ :
- रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक कौशल में दक्षता को प्राथमिकता दी जाएगी
- गूगल सर्च कंसोल और Yoast प्लगइन में दक्षता आवश्यक है
- अन्य एसइओ टूल का अनुभव सहायक है, हालाँकि अनिवार्य नहीं है
विधिक परामर्शदाता, उत्तराखण्ड में विधिक मामले
स्थान : दूरस्थ
विभाग : विधिक एवं सम्पत्ति
रिक्त पदों की संख्या : 1
पद : सलाहकार
पद-सारांश :
वाईएसएस को उत्तराखण्ड राज्य में विभिन्न विधिक विषयों पर विशेषज्ञ विधिक परामर्श प्रदान करने हेतु एक अनुभवी विधिक सलाहकार की आवश्यकता है, जिसका मुख्य ध्यान सम्पत्ति-संबंधी विषयों पर होगा। इस भूमिका में प्रत्येक मामले के आधार पर सुविचारित मार्गदर्शन और विधिक राय देना शामिल है।
आदर्श उम्मीदवार के पास सुदृढ़ विधिक पृष्ठभूमि होनी चाहिए, विशेष रूप से उत्तराखण्ड में लागू होने वाले सम्पत्ति कानूनों में, और स्पष्ट, व्यावहारिक तथा कार्रवाई योग्य सलाह प्रदान करने की क्षमता हो। यह एक परामर्श भूमिका है, जिसके लिए पारिश्रमिक तदनुसार निर्धारित किया जाएगा।
योग्यताएँ :
- शिक्षा एवं अनुभव : विधि स्नातक के साथ-साथ, उत्तराखण्ड में कानूनी मामलों, विशेषकर भूमि एवं सम्पत्ति संबंधी मामलों को संभालने का न्यूनतम 10 वर्षों का अनुभव।
- कौशल एवं योग्यताएँ :
- गहन विश्लेषण एवं शोध क्षमता, बारीकियों पर सूक्ष्म दृष्टि के साथ
- गैर-कानूनी हितधारकों के लिए विशेष रूप से तैयार, स्पष्ट, संक्षिप्त और व्यावहारिक कानूनी सलाह प्रदान करने की क्षमता
- उत्कृष्ट संचार और प्रस्तुति कौशल, तथा गैर-कानूनी पेशेवरों को कानूनी अवधारणाओं को समझाने की क्षमता
अभी आवेदन करें
यदि उपरोक्त में से सेवा के किसी भी अवसर में आपको रुचि है, या यदि आप उनके बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो हम आपको नीचे दिए गए फॉर्म में अपना विवरण भरने के लिए आमंत्रित करते हैं।
हम आपके प्रतिउत्तर और गुरुजी के दिव्य कार्य की एक साथ सेवा करने के आनंद को आपके साथ बांटने के लिए उत्सुक हैं।
















