यह कार्यक्रम अब समाप्त हो चुका है।
यदि आप किसी आगामी कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, तो कृपया हमारे कार्यक्रम पेज पर जाएँ।

वाईएसएस पाठमाला के नए संस्करण के
हिन्दी अनुवाद का विमोचन

शुक्रवार, 5 जनवरी 2024

शाम 5:00 बजे

– 6:00 बजे तक

(भारतीय समयानुसार)

कार्यक्रम के विवरण

परमहंस योगानन्दजी की यह इच्छा थी कि आप योगदा सत्संग पाठमाला को अपने आत्म-साक्षात्कार — आपके दिव्य एवं अनश्वर स्वरूप अथवा आत्मा की जाग्रत चेतना, जो शाश्वत एवं आनन्दमय ब्रह्म के साथ एकरूप है — की व्यक्तिगत यात्रा का मूल तत्त्व बनाएँ।

— योगदा पाठमाला के शिक्षार्थियों के लिए विवरणिका एवं शब्दावली

योगदा सत्संग पाठमाला योगानन्दजी की शिक्षाओं का मूल हैं — और इसमें क्रियायोग के प्राचीन आध्यात्मिक विज्ञान की व्यापक प्रस्तुति शामिल है।

हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि योगदा सत्संग आत्म-साक्षात्कार पाठमाला के नए संस्करण का हिन्दी अनुवाद अब उपलब्ध है, और इन पाठों में नामांकन करने के लिए आवका स्वागत है।

5 जनवरी को हमारे गुरुदेव श्री श्री परमहंस योगानन्द के आविर्भाव दिवस के अवसर पर, ये पाठ वाईएसएस के वरिष्ठ संन्यासियों द्वारा वाईएसएस नोएडा आश्रम में एक सार्वजनिक समारोह के दौरान जारी किए गए।

यह कार्यक्रम हमारी वेबसाइट पर सीधा प्रसारण किया गया था। इसके तुरंत बाद इन पाठों को भेजना प्रारम्भ हो गया।

कृपया ध्यान दें : इस कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग अभी भी देखने के लिए उपलब्ध है।

नए आगंतुक

परमहंस योगानन्दजी और उनकी शिक्षाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर जाएँ :

ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ ए योगी

विश्वभर में एक आध्यात्मिक उत्कृष्ट कृति के रूप में सराही जाने वाली इस पुस्तक के विषय में परमहंसजी प्रायः कहा करते थे, “जब मैं चला जाऊँगा यह पुस्तक मेरी सन्देशवाहक होगी।”

वाईएसएस पाठमाला

एक गृह-अध्ययन पाठमाला जो आपके जीवन को ऐसे असाधारण ढंग से रूपांतरित कर देती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी न की होगी, और आपको एक संतुलित एवं सफल जीवन जीने में सहायता करती है।

शेयर करें