साधना संगम 2026

(नोएडा, दक्षिणेश्वर, चेन्नई, और इगतपुरी)

वाईएसएस साधना संगम 2026

अगस्त और दिसम्बर 2026 के बीच निर्धारित संगमों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है!

कृपया ध्यान दें : राँची आश्रम के भीतर अनेक निर्माण परियोजनाएँ प्रस्तावित हैं। इनमें कच्चे मार्गों का पुनर्निर्माण, उद्यान पथों का नवीनीकरण, तथा लम्बे समय से चली आ रही जल-निकासी की समस्याओं के समाधान हेतु विस्तृत खुदाई कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के कारण, हम 2026 में राँची में साधना संगम आयोजित नहीं करेंगे। हम इस संबंध में आपके धैर्य एवं समझ का विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं।

कार्यक्रम विवरण

जितना अधिक आप ध्यान करेंगे, उतना ही अधिक आप अनुभव करेंगे कि सामान्य चेतना के साम्राज्य के पीछे कुछ है, जहाँ परम शांति और प्रसन्नता का राज्य है…। ध्यान जनित आन्तरिक शांति और प्रसन्नता को बढ़ाने का तीक्ष्ण प्रयास ही ईश्वर को जानने का एकमात्र मार्ग है।

— श्री श्री परमहंस योगानन्द

अगस्त से दिसम्बर 2026 के बीच निर्धारित साधना संगमों में सम्मिलित होने के लिए हम सभी वाईएसएस/एसआरएफ़ भक्तों का स्वागत करते हैं।

ये संगम इन सभी अथवा इनमें से कुछ स्थानों पर एक साथ आयोजित किए जाएँगे : वाईएसएस नोएडा आश्रम; वाईएसएस दक्षिणेश्वर आश्रम; वाईएसएस चेन्नई आश्रम; तथा परमहंस योगानन्द साधनालय, इगतपुरी। भक्तगण अपनी सुविधानुसार इनमें से किसी एक संगम को चुन सकते हैं।

ये कार्यक्रम वाईएसएस के भक्तों को आध्यात्मिक रूप से पुनः स्फूर्ति प्राप्त करने, गुरुदेव की शिक्षाओं की गहरी समझ प्राप्त करने और ध्यान-प्रविधियों के अपने अभ्यास को सुधारने का एक अवसर प्रदान करते हैं। चूँकि प्रत्येक स्थल पर प्रतिभागियों की संख्या उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर सीमित है, अतः प्रत्येक भक्त अपनी आध्यात्मिक यात्रा में अधिक व्यक्तिगत और गहन सहायता का अनुभव कर सकता है। एक गहन अनुभव प्रदान करने के लिए, प्रत्येक संगम की अवधि 5 दिन की होगी। कुल मिलाकर, ये साधना संगम एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेंगे।

वाईएसएस और एसआरएफ़ के भक्तों के लिए अगस्त और दिसम्बर 2026 के बीच निर्धारित संगमों की पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है! अधिक जानने और पंजीकरण करने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें।

पंजीकरण पहले-आओ, पहले-पाओ के आधार पर होगा। प्रत्येक साधक को केवल एक संगम में ही भाग लेने की अनुमति है।

हम आपको इस अनूठे अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं ताकि आप न केवल अपने आध्यात्मिक उत्साह को फिर से जगा सकें बल्कि अन्य सच्चे साधकों के साथ ध्यान करने और उनके साथ रहने से मिलने वाले आनंद और आशीर्वाद का अनुभव भी कर सकें।

कृपया ध्यान दें :

  • केवल वाईएसएस/एसआरएफ़ के भक्त ही संगम में उपस्थित हो सकते हैं।
  • 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अनुमति नहीं है।
  • यद्यपि एसआरएफ़ भक्तों का इन संगमों में भाग लेने के लिए स्वागत है, परन्तु उन्हें पास के होटलों में अपने आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। ऐसे होटलों की सूची यहाँ उपलब्ध है।.
  • चूंकि कार्यक्रम की दिनचर्या व्यस्त होगी, इसलिए कमजोर स्वास्थ्य या विशेष आवश्यकता वाले भक्तों को आवेदन न करने की सलाह दी जाती है।
वाईएसएस नोएडा आश्रम
वाईएसएस दक्षिणेश्वर आश्रम
वाईएसएस-चेन्नई-आश्रम-मुख्य-भवन
वाईएसएस चेन्नई आश्रम
परमहंस योगानन्द साधनालय, इगतपुरी

साधना संगम कैलेंडर

इन संगमों के दौरान जिन भाषाओं में प्रविधि कक्षाएँ और आध्यात्मिक प्रवचन आयोजित किए जाएंगे, उनका उल्लेख नीचे दी गई समय-सारणी में प्रत्येक कार्यक्रम के साथ दिया गया है।

जनवरी–जुलाई 2026


नोएडा

दक्षिणेश्वर

चेन्नई

इगतपुरी

4-8 फरवरी

अंग्रेज़ी

(क्रियायोग दीक्षा)

अंग्रेज़ी

(क्रियायोग दीक्षा)

हिन्दी

11-15 मार्च

हिन्दी

(क्रियायोग दीक्षा)

अंग्रेज़ी

(क्रियायोग दीक्षा)

तमिल

(क्रियायोग दीक्षा)

अंग्रेज़ी

(क्रियायोग दीक्षा)

1-5 अप्रैल

तेलुगु*

(क्रियायोग दीक्षा)

*वाईएसएस चेन्नई आश्रम में अप्रैल में आयोजित संगम के अंतर्गत, ध्यान प्रविधियों पर समीक्षा कक्षाएँ और सत्संग तेलुगु में आयोजित किए जाएँगे, जबकि क्रियायोग दीक्षा समारोह अंग्रेजी में संपन्न होगा।

अगस्त–दिसम्बर 2026


नोएडा

दक्षिणेश्व

चेन्न

इगतपुर

9-13 सितम्बर

अंग्रेज़ी

7-11 अक्टूबर

युवा साधक संगम*

(अंग्रेज़ी)

18-22 नवम्बर

अंग्रेज़ी/हिन्दी

(क्रियायोग दीक्षा)

हिन्दी

(क्रियायोग दीक्षा)

*युवा साधक संगम वाईएसएस/ एसआरएफ़ के 23–35 वर्ष आयु वर्ग के भक्तों के लिए आयोजित एक अनूठा कार्यक्रम है, जो परमहंस योगानन्दजी की शिक्षाओं से आन्तरिक स्पष्टता और शक्ति प्राप्त करने के इच्छुक युवा भक्तों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है तथा आध्यात्मिक रूप से एक गहन अनुभव प्रदान करता है।

कृपया ध्यान दें : राँची आश्रम के भीतर नियोजित अनेक निर्माण परियोजनाओं के कारण — जिनमें कच्चे मार्गों का पुनर्निर्माण, उद्यान पथों का नवीनीकरण और लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्याओं के समाधान हेतु व्यापक खुदाई कार्य शामिल हैं — हम 2026 में राँची में साधना संगमों का आयोजन नहीं करेंगे। हम इस विषय में आपके धैर्य और समझ का विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं।


नोएडा

दक्षिणेश्वर

चेन्नई

इगतपुरी

4-8 फरवरी

अंग्रेज़ी

(क्रियायोग दीक्षा)

अंग्रेज़ी

(क्रियायोग दीक्षा)

हिन्दी

11-15 मार्च

हिन्दी

(क्रियायोग दीक्षा)

अंग्रेज़ी

(क्रियायोग दीक्षा)

तमिल

(क्रियायोग दीक्षा)

अंग्रेज़ी

(क्रियायोग दीक्षा)

1-5 अप्रैल

तेलुगु*

(क्रियायोग दीक्षा)

9-13 सितम्बर

अंग्रेज़ी

7-11 अक्टूबर

युवा साधक संगम**

(अंग्रेज़ी)

18-22 नवम्बर

अंग्रेज़ी/हिन्दी

(क्रियायोग दीक्षा)

हिन्दी

(क्रियायोग दीक्षा)

* वाईएसएस चेन्नई आश्रम में अप्रैल में आयोजित संगम के अंतर्गत, ध्यान प्रविधियों पर समीक्षा कक्षाएँ और सत्संग तेलुगु में आयोजित किए जाएँगे, जबकि क्रियायोग दीक्षा समारोह अंग्रेजी में संपन्न होगा।

*युवा साधक संगम वाईएसएस/ एसआरएफ़ के 23–35 वर्ष आयु वर्ग के भक्तों के लिए आयोजित एक अनूठा कार्यक्रम है, जो परमहंस योगानन्दजी की शिक्षाओं से आन्तरिक स्पष्टता और शक्ति प्राप्त करने के इच्छुक युवा भक्तों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है तथा आध्यात्मिक रूप से एक गहन अनुभव प्रदान करता है।

अधिक जानकारी

नियत करें

नियमित संगम कार्यक्रम की संभावित रूपरेखा नीचे दी गई है। युवा साधक संगम के कार्यक्रम विवरण के लिए, जिसका आयोजन अक्टूबर 2026 में किया जाएगा, कृपया कार्यक्रम की तिथि के समीप आने पर इस वेबपृष्ठ पर जाएँ।

बुधवार

सुबह 07:00 से 08:30 बजे तक

शक्ति-संचार व्यायाम एवं ध्यान

सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक

कीर्तन और सुभारम्भ सत्संग

दोपहर 02:30 से शाम 04:00 बजे तक

शक्ति-संचार व्यायामों का पुनरावलोकन

शाम 05:30 से 07:30 बजे तक

शक्ति-संचार व्यायाम एवं ध्यान

रात्रि 08:15 से 09:15 बजे तक

वीडियो शो

गुरुवार

सुबह 07:00 से 08:30 बजे तक

शक्ति-संचार व्यायाम एवं ध्यान

सुबह 09:30 से 10:30 बजे तक

हं-सः प्रविधि का पुनरवलोकन

सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तक

सत्संग

दोपहर 03:00 से शाम 04:00 बजे तक

ओम् प्रविधि का पुनरवलोकन

शाम 05:30 से रात्रि 08:30 बजे तक

शक्ति-संचार व्यायाम एवं ध्यान

शुक्रवार

सुबह 07:00 से 08:30 बजे तक

शक्ति-संचार व्यायाम एवं ध्यान

सुबह 09:30 से 10:30 बजे तक

सत्संग

सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तक

सत्संग / प्रश्नोत्तर सत्र

दोपहर 03:00 से शाम 04:00 बजे तक

कॉस्मिक चैंट्स

शाम 05:30 से रात्रि 08:00 बजे तक

शक्ति-संचार व्यायाम एवं ध्यान

शनिवार

सुबह 07:00 से 08:30 बजे तक

शक्ति-संचार व्यायाम एवं ध्यान

सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक

क्रियायोग पुनरवलोकन एवं जाँच और सत्संग (उन भक्तों के लिए जो क्रियावान् नहीं हैं)

दोपहर 03:00 से शाम 04:00 बजे तक

सत्संग

शाम 05:30 से 07:30 बजे तक

शक्ति-संचार व्यायाम एवं ध्यान

कृपया ध्यान दें : जिन कार्यक्रमों में क्रियायोग दीक्षा शामिल है, शनिवार के कार्यक्रम में निम्नलिखित परिवर्तन होंगे :

सुबह 08:30 से 11:30 बजे तक

क्रियायोग दीक्षा

सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक

सत्संग (उन भक्तों के लिए जो क्रियावान् नहीं हैं)

दोपहर 02:30 से शाम 04:00 बजे तक

क्रियायोग पुनरवलोकन एवं जाँच

शाम 05:30 से 07:30 बजे तक

शक्ति-संचार व्यायाम एवं ध्यान

रविवार

सुबह 07:00 से 08:30 बजे तक

शक्ति-संचार व्यायाम एवं ध्यान

सुबह 10:30 से 11:00 बजे तक

चैंटिंग / कीर्तन और ध्यान

सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तक

समापन सत्संग

दोपहर 12:00 से 12:15 बजे तक

समापन विचार और प्रसाद

शाम 04:00 से 07:30 बजे तक

शक्ति-संचार व्यायाम एवं ध्यान

ध्यान प्रविधियों पर कक्षाएँ और प्रवचन :

  • वाईएसएस ध्यान प्रविधियाँ — शक्ति-संचार व्यायाम, हं-सः प्रविधि, और ओम् प्रविधि — को समझाया और प्रदर्शित किया जाएगा। जैसा कि ऊपर साझा किए गए साधना संगम कैलेंडर में बताया गया है, ये कक्षाएँ विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएँगी।
  • गुरुदेव के आदर्श जीवन सिद्धांतों पर प्रवचन भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। ये प्रवचन अंग्रेज़ी, हिन्दी, बंगाली, तेलुगु और तमिल भाषाओँ में आयोजित किए जा सकते हैं।
क्रियायोग दीक्षा के लिए पात्रता

इन संगमों में भाग लेने वाले सभी क्रियावानों को क्रियायोग दीक्षा प्राप्त करने वाले नए भक्तों के साथ, क्रियायोग दीक्षा समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

क्रियायोग दीक्षा के लिए पात्रता

  • क्रियायोग दीक्षा प्राप्त करने की पात्रता वाईएसएस पाठों के साथ संलग्न प्रश्नावली के संतोषजनक उत्तर जमा करने पर निर्भर है।
  • जैसा कि आप प्रश्नावली में देखेंगे, क्रियायोग प्राप्त करने हेतु योग्य होने के लिए, भक्त को कई महीनों तक नियमित रूप से पहली तीन मूलभूत योगदा प्रविधियों का अभ्यास करना आवश्यक है।
  • आपको वाईएसएस गुरु परम्परा और योगदा सत्संग पथ के प्रति भक्ति और निष्ठा का हस्ताक्षरित क्रियायोग शपथ पत्र भी जमा करना होगा।

कृपया ध्यान दें : यदि आप क्रियायोग आवेदन करना चाहते हैं, परंतु आपने प्रश्नावली के उत्तर अभी तक नहीं भेजे हैं, तो आप अपने उत्तर उस स्थान के पते पर भेज सकते हैं जहाँ आप संगम में भाग लेंगे ताकि संन्यासीगण उनकी जाँच कर सकें।

 

क्रियायोग दीक्षा समारोह में भागीदारी :

  • वे जो समारोह में क्रियायोग दीक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जो क्रियायोग पाठमाला प्राप्त कर चुके हैं लेकिन किसी समारोह में भाग नहीं लिया है; और साथ ही, वे क्रियावान् जिन्होंने औपचारिक दीक्षा प्राप्त कर ली है, लेकिन समारोह में सम्मिलित होना चाहते हैं, उन्हें कम से कम एक दिन पहले संबंधित स्थान पर पंजीकरण कराना होगा, और समारोह में आवश्यक प्रवेश पत्र लाना होगा।
  • क्रियायोग दीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराते समय और पुनरवलोकन कक्षा में भाग लेते समय कृपया अपना क्रियावान् पहचान पत्र लाएँ और दिखाएँ।
पंजीकरण

कार्यक्रम :

  • प्रत्येक स्थान पर कार्यक्रम बुधवार की सुबह आरंभ होगा और रविवार शाम समाप्त होगा।
  • सभी भक्तों को चार अतिरिक्त दिनों तक ठहरने का विकल्प होगा – वे कार्यक्रम से दो दिन पहले (सोमवार सुबह तक) पहुँच सकते हैं, और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दो अतिरिक्त दिनों तक (अगले मंगलवार रात तक) ठहर सकते हैं।
  • गुरुजी के आश्रम/रिट्रीट सेंटर में लगातार नौ दिन बिताने से, भक्तों को आराम, विश्राम और आध्यात्मिक कायाकल्प के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप तदनुसार अपने आगमन और प्रस्थान की योजना बना सकते हैं।

आवास :

  • महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग साझा आवास उपलब्ध कराया जाएगा। परिवार के सदस्य कृपया तदनुसार योजना बनाएँ और अपना सामान पैक करें।
  • जिन भक्तों को आवास या विशेष आहार की आवश्यकता है वे कृपया अपनी व्यवस्था स्वयं कर सकते हैं। आसपास के होटलों की सूची नीचे दी गई है।

पहले-आएँ, पहले-पाएँ :

  • सभी पाँचों स्थानों पर उपलब्ध सीमित आवास सुविधाओं के कारण, पंजीकरण की पुष्टि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।
  • कृपया ध्यान दें कि यदि आपके पंजीकरण की पुष्टि हो गई है लेकिन आप इसमें भाग लेने में सक्षम नहीं हैं, तो पंजीकरण शुल्क न तो वापस किया जाएगा और न ही किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित किया जाएगा।

भुगतान : पंजीकरण शुल्क प्रति व्यक्ति ₹ 2,500 है। इस शुल्क में भोजन का व्यय भी शामिल है। यदि आपको पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने में असमर्थ हों, तो कृपया हमसे संपर्क करें।

पंजीकरण की जानकारी

अगस्त और दिसम्बर 2026 के बीच निर्धारित संगमों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है!

भक्तों के पास ऑनलाइन वाईएसएस डेवोटी पोर्टल (YSS Devotee Portal) के माध्यम से, या वाईएसएस हेल्पडेस्क (YSS Helpdesk) पर कॉल करके, या संगम जहाँ आयोजित हो रहा है उन स्थानों में से किसी एक पर जाकर नामांकन करने का विकल्प है।

नामांकन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है :

भक्त पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण :

शीघ्र और सुगम ऑनलाइन पंजीकरण के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें।

हेल्पडेस्क से संपर्क करके पंजीकरण :

कृपया (0651) 6655 555 पर कॉल करें या राँची आश्रम हेल्पडेस्क को ईमेल करें और निम्नलिखित विवरण प्रदान करें :

  • आपका पूरा नाम
  • उम्र
  • वाईएसएस पाठमाला पंजीकरण नम्बर (या एसआरएफ़ सदस्यता नम्बर)
  • पता
  • ईमेल
  • फ़ोन नम्बर
  • आपके प्रस्तावित आगमन और प्रस्थान की तारीखें।

आपके मोबाइल या ईमेल पते पर भेजे गए भुगतान लिंक के माध्यम से आप राशि भेज सकते हैं।

एसआरएफ़ भक्तों के लिए पंजीकरण :

  • यद्यपि एसआरएफ़ भक्तों का समारोह में भाग लेने के लिए स्वागत है, और वे कार्यक्रम स्थल पर भोजन कर सकते हैं, उनसे अनुरोध है कि वे पास के किसी भी होटल में अपने आवास की व्यवस्था स्वयं करें।
  • इच्छुक एसआरएफ़ भक्तों से अनुरोध है कि वे ईमेल द्वारा वाईएसएस सहायता केन्द्र से संपर्क करें और ऊपर बताये अनुसार अपने सभी विवरण साझा करें।

कृपया ध्यान दें :

  • एक भक्त को केवल एक ही संगम में भाग लेने की अनुमति है।
  • किसी स्थान विशेष के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन अंतिम तिथि से पहले ही उच्चतम सीमा तक पहुँच गए हैं तो उस स्थान के लिए रजिस्ट्रेशन नियत तिथि से पहले भी बंद हो सकता है।
  • सफल पंजीकरण पर, आपको ईमेल या व्हाट्सऐप या एसएमएस के माध्यम से एक पुष्टिकरण प्राप्त होगा। यदि आपको ऐसी कोई सूचना नहीं मिलती है, तो कृपया वाईएसएस राँची हेल्पडेस्क पर कॉल (0651) 6655 555 या ईमेल ([email protected]) द्वारा संपर्क करें।
  • केवल वाईएसएस/एसआरएफ़ भक्त ही इन कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं
  • 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अनुमति नहीं है।
वॉलन्टीयर

सदैव की भाँति, विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के लिए वॉलन्टीयर भक्तों की आवश्यकता होगी, जैसे कि रजिस्ट्रेशन डेस्क, आवास, ऑडियो-विजुअल, भोजन, साफ़-सफ़ाई, प्रवेशक कार्य (ushering), और अन्य विभागों में। इनमें से कुछ क्षेत्रों में वॉलन्टीयर भक्तों की आवश्यकता समारोह प्रारम्भ होने से एक या दो दिन पूर्व से होगी। यदि आप वॉलन्टीयर बनना चाहते हैं, तो कृपया तदनुसार रजिस्ट्रेशन आवेदन पत्र में इंगित करें।

आपके दान की आवश्यकता है

इन संगमों के आयोजन में होने वाले व्यय की आपूर्ति के लिए हम आपसे योगदान का अनुरोध करते हैं। पंजीकरण शुल्क को कम रखा गया है ताकि सीमित आय वाले भक्त भी इनमें भाग ले सकें। हम उनके विशेष रूप से आभारी हैं जो अधिक बड़े योगदान देने में सक्षम हैं, जिससे हम शुल्क को कम रख सकते हैं तथा इस प्रकार सभी सच्चे साधकों तक गुरुदेव के आतिथ्य को पहुँचा सकते हैं।

पंजीकरण और पूछताछ के लिए संपर्क विवरण

योगदा सत्संग शाखा मठ — राँची
परमहंस योगानन्द पथ
राँची – 834001

फ़ोन : (0651) 6655 555 (सोमवार-शनिवार, सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक)
ईमेल : [email protected]

para-ornament

नए आगंतुक

परमहंस योगानन्दजी और उनकी शिक्षाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर जाएँ :

ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ ए योगी

विश्वभर में एक आध्यात्मिक उत्कृष्ट कृति के रूप में सराही जाने वाली इस पुस्तक के विषय में परमहंसजी प्रायः कहा करते थे, “जब मैं चला जाऊँगा यह पुस्तक मेरी सन्देशवाहक होगी।”

वाईएसएस पाठमाला

एक गृह-अध्ययन पाठमाला जो आपके जीवन को ऐसे असाधारण ढंग से रूपांतरित कर देती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी न की होगी, और आपको एक संतुलित एवं सफल जीवन जीने में सहायता करती है।

शेयर करें