Your digital spiritual companion for study, meditation, and inspiration
A digital resource to aid your spiritual journey
Experience a life-transforming awakening of the peace, joy, and wisdom of the soul through the teachings of Paramahansa Yogananda, author of the spiritual classic Autobiography of a Yogi.
The SRF/YSS app is for everyone — whether you are brand new to the teachings of Paramahansa Yogananda or have been immersing yourself in this great teacher’s wisdom for decades. It is also for anyone who wants to learn more about meditation, the science of Kriya Yoga, and practical ways to live a spiritually balanced life.
Featuring:
- Guided Meditations on Peace, Living Fearlessly, God as Light, Expansion of Consciousness, and more — with customizable meditation times from 15 to 45 minutes
- Free access to live online meditations
- YSS/SRF News and Event Information
For those who are students of the YSS/SRF Lessons…
The app includes the digital versions of your Lessons along with a rich variety of multimedia content to help you apply the YSS/SRF Kriya Yoga teachings in your daily life.
Including:
- Audio recordings of Paramahansa Yogananda
- Guided meditations and visualizations led by YSS/SRF monastics
- Classes on the YSS/SRF meditation techniques
- Step-by-step video instruction in the YSS/SRF Energization Exercises
If you are a YSS/SRF Lessons student, please use your verified account information to access the Lessons in the app.
About YSS/SRF
Yogoda Satsanga Society of India (YSS) and Self-Realization Fellowship (SRF) are an invitation to the spiritual seeker to journey together on a life-transforming discovery of the soul. This journey embraces the “how-to-live” teachings of Paramahansa Yogananda, which embody the highest techniques for realizing who we truly are and show how to bring lasting peace, joy, and love into our lives and into the world. The goal of YSS and SRF is to offer not just a course of philosophical study, but actual transmission of sacred knowledge through the living words of one of the great spiritual masters of the modern era.
Yogoda Satsanga Society of India was founded in 1917 by Paramahansa Yogananda. Self-Realization Fellowship was founded by Paramahansa Yogananda in 1920, to spread the teachings of Kriya Yoga worldwide.
Key Features of the SRF/YSS App
The SRF/YSS App allows YSS Lessons students to login with their respective devotee portal credentials and access their Lessons in the language(s) in which they have subscribed. All users, irrespective of whether they are a Lessons student or not, can access other digital resources like online meditations, guided meditations, and YSS News and Blog posts.
The digital format of the Lessons is offered as an additional resource, not as a replacement for the paper Lessons. The digital version of the Lessons provides many benefits to the student when used judiciously in combination with the printed version. We encourage you to use discrimination in finding the approach that best enables you to study, assimilate, and be spiritually transformed by the truths and divine consciousness inherent in the YSS Lessons.
Some of the key features of the app are:
- Read the Lessons with our new eReader, which contains many improvements: text-to-speech functionality, landscape reading, multiple highlight colors, word lookups, flashcard creation, and more!
- Browse the Supplement Lessons by topic to easily access guidance on your specific needs and interests.
- Use our desktop browser reader at study.yssofindia.org, which will automatically sync with your reading location, bookmarks, and highlights from the mobile app.
- Stay up to date on the latest news and blog entries from YSS.
- Join daily online meditations directly from the app.
- Experience guided meditations on a variety of topics, now also offered in various durations to suit your schedule.
क्या आप वाईएसएस के बारे में प्रायः पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न खोज रहे हैं?
नीचे दिए गए प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न विशेष रूप से वाईएसएस ऐप से संबंधित हैं, यदि आप वाईएसएस और इन शिक्षाओं के लिए प्रायः पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न की तलाश में हैं, तो कृपया यहाँ क्लिक करें।
ऐप की प्रमुख विशेषताएँ और सहयोगी उपकरणों का अवलोकन
किस प्रकार के उपकरण पर कार्य करता है?
ऐप वर्तमान में एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफ़ॉर्म के लिए उपलब्ध है, और पाठमाला स्वयं डेस्कटॉप ब्राउज़र पर भी उपलब्ध हैं।
- एंड्रॉइड ऐप के लिए आवश्यक है :
- एंड्रॉइड 7.0 और उससे ऊपर का वर्जन
- डिवाइस पर Google Play Store और Google Play Services इंस्टॉल हैं
- आईओएस ऐप के लिए आवश्यक है :
- आईओएस 14.0 और उससे ऊपर का वर्जन
- डेस्कटॉप ब्राउज़र आवश्यकताएँ :
- सभी प्रमुख ब्राउज़र : क्रोम, सफारी, फ़ायरफ़ॉक्स, माइक्रोसॉफ्ट एड्ज
वर्तमान में निम्नलिखित उपकरणों से किस पर कार्य नहीं करता है :
- अमेज़ॅन फायर टैबलेट
- एंड्रॉइड इंस्टेंट ऐप्स
- गूगल क्रोमबुक ऐप्स
क्या मैं अपने कंप्यूटर या विंडोज़ डिवाइस पर पाठमालाओं को पढ़ सकता हूँ?
हाँ! शिष्य अब अपने पाठमालाओं को अपने कंप्यूटर पर study.yssofindia.org पर जाकर और अपने भक्त पोर्टल क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करके एक्सेस कर सकते हैं।
कौनसी भाषाओं में उपलब्ध हैं?
एप्लिकेशन भाषा :एसआरएफ़/वाईएसएस ऐप वर्तमान में अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध हैं। उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस और सभी गैर- पाठमाला सामग्री को अपनी इच्छित भाषा में देखने के लिए, कृपया डिवाइस सेटिंग्स में अपनी डिवाइस भाषा बदलें। गैर-पाठमाला सामग्री में समाचार पोस्ट, भाषा-विशिष्ट ऑनलाइन ध्यान कार्यक्रम और निर्देशित ध्यान शामिल हैं।
पाठमाला भाषा : वर्तमान में ऐप पर वाईएसएस पाठ अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध हैं। किसी भी भाषा में देखने के लिए, पहले पाठमाला सदस्य के रूप में नामांकन करना होगा (अधिक जानने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें)। पाठमाला की भाषा को ऐप में ‘मेरे लिए’ अनुभाग में जाकर और ‘पाठमाला भाषा’ का चयन करके टॉगल बदला जा सकता है।
पाठमाला सदस्यता, लॉग इन और अतिथि मोड
मैं ऐप में अपनी पाठमालाओं को देखने में असमर्थ हूँ। क्यों?
- सुनिश्चित करें कि लॉग इन करने और सामग्री तक पहूँचने के लिए आप ऑनलाइन हैं।
- सुनिश्चित करें कि आपने उस विशेष श्रृंखला के लिए नामांकन किया है जिसे आप एक्सेस करने का प्रयास कर रहे हैं। मूल श्रृंखला और अनुपूरक श्रृंखला के लिए अलग-अलग नामांकन हैं।
- ऐप केवल पाठमालाओं के नए संस्करण तक पहुँच प्रदान करता है। यदि आपने पाठमालाओं के नए संस्करण की सदस्यता नहीं ली है, तो कृपया अधिक जानने के लिए यहाँ जाएँ।
- यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए लॉगिन स्क्रीन पर ‘पासवर्ड भूल गए?’ पर क्लिक करें।
- यदि आपको अभी भी समस्या आ रही है, तो कृपया हमारे सहायता डेस्क से संपर्क करने के लिए ऐप के ‘मेरे लिए’ पृष्ठ पर ‘सहायता’ बटन का उपयोग करें। इससे हम आपकी बेहतर मदद कर सकेंगे। यदि आप ऐप इंस्टॉल करने में असमर्थ हैं, तो कृपया [email protected] पर ईमेल करें और अपनी समस्या का विस्तार से वर्णन करें। कृपया अपना नाम और अपने खाते से संबद्ध ईमेल अवश्य सम्मिलित करें।
मुझे ऐप में पाठमाला कब तक मिल पाएँगे?
यदि कोई विशेष पाठ अभी तक ऐप में उपलब्ध नहीं है, तो उपलब्धता तिथि दिखाई जाएगी।
मैंने अंग्रेज़ी और हिंदी (तमिल/तेलुगु) पाठमालाओं की सदस्यता ली है, लेकिन मैं केवल अंग्रेज़ी पाठों ही देख पा रहा हूँ। मैं अपने हिंदी, (तमिल/तेलुगु) पाठमालाओं को कैसे देख सकता हूँ?
पाठमाला भाषा अनुभाग देखें।
विभिन्न विशेषताओं को समझना और उनका निवारण करना
पाठमाला ई-रीडर
बुकमार्क और हाइलाइट्स
4 अलग-अलग रंगों में हाइलाइट करने के लिए पाठ के टेक्स्ट में एक या अधिक शब्दों का चयन करें। यदि दो से अधिक शब्द चुने गए हैं, तो ऐप स्वचालित रूप से आपके अंतिम उपयोग किए गए रंग से चयन को हाइलाइट कर देगा। वर्तमान पाठमालाओं के आपके बुकमार्क और हाइलाइट्स इन-रीडर मेनू में दिखाई देंगे (ऊपरी दाईं ओर मेनू आइकन पर क्लिक करें)। सभी पाठमालाओं से अपने बुकमार्क और हाइलाइट्स को देखने के लिए, ‘मेरे लिए’ अनुभाग पर जाएं और ‘बुकमार्क और हाइलाइट्स’ चुनें। सभी बुकमार्क और हाइलाइट्स आपके विभिन्न उपकरणों में समन्वयित किए जाएँगे।
पाठमालाओं की सहायक सामग्री तक पहुँचना
किसी विशेष पाठ के लैंडिंग पृष्ठ पर ‘सहायक सामग्री’ बटन पर क्लिक करें। कृपया ध्यान दें कि “अवलोकन,” “आत्म-साक्षात्कार के माध्यम से सर्वोच्च उपलब्धियाँ” और “प्रस्तावना” में कोई सहायक सामग्री नहीं है। सहायक सामग्रियाँ पाठ 1 से प्रारंभ होकर उपलब्ध हैं।
वर्ड लुकअप (वाईएसएस शब्दावली और शब्दकोश से)
ई-रीडर में एक या अधिक शब्द चुनें और निचले मेनू में ‘अधिक जानें’ पर क्लिक करें। यह वाईएसएस शब्दावली और मानक शब्दकोश दोनों से एक परिभाषा लोड करने का प्रयास करेगा। यदि कई शब्द चुने गए हैं, तो ऐप चयन में शामिल सभी शब्दावली शब्द लौटा देगा। शब्दकोश परिणामों के लिए, कृपया एक समय में केवल एक शब्द चुनें।
फ़्लैशकार्ड (बनाना और समीक्षा करना)
फ़्लैशकार्ड निर्माण अब नई अवधारणाओं को सीखने के लिए एक उपकरण के रूप में उपलब्ध है। फ़्लैशकार्ड बनाने के लिए, ई-रीडर से एक वाक्यांश चुनें (जो वाक्यांश को हाइलाइट करेगा)। फिर हाइलाइट किए गए अनुभाग पर फिर से क्लिक करें और निचले मेनू में ‘फ्लैशकार्ड बनाएं’ पर क्लिक करें। यह आपके फ़्लैशकार्ड की “परिभाषा” निर्धारित करता है। एक ‘शीर्षक’ प्रदान करें और रचना को पूरा करने के लिए एक रंग चुनें। सभी सहेजे गए फ़्लैशकार्ड, ऐप के ‘फॉर मी’ अनुभाग में दिखाई देंगे।
टेक्स्ट-टू-स्पीच (टीटीएस) काम नहीं कर रहा है
टेक्स्ट-टू-स्पीच (टीटीएस) केवल संगत उपकरणों पर चलता है। यह सहयोग भाषा के अनुसार भी अलग-अलग होगा, उदाहरण के लिए टीटीएस में तमिल भाषा आईओएस पर नहीं चलती है।
कुछ एंड्रॉइड डिवाइस (जैसे सैमसंग डिवाइस) पर, डिफ़ॉल्ट (या पसंदीदा) स्पीच इंजन को ‘गूगल द्वारा स्पीच सर्विसेज’ पर सेट करना सुनिश्चित करें।
टीटीएस बोलने की आवाज बदलना
श्रवण मोड में रहते हुए, ऑडियो प्लेयर मेनू के निचले बाएँ कोने में स्पीच आइकन पर क्लिक करें। यह आपके डिवाइस पर सभी उपलब्ध आवाज़ों को सूचीबद्ध कर देगा।
मॉड्यूल द्वारा पूरक पाठ ब्राउज़ करना (अर्थात् विषय)
जिन छात्रों ने आधारभूत पाठ श्रृंखला (पाठ 1-18) पूरी कर ली है, वे पूरक श्रृंखला के लिए नामांकन के पात्र हैं। ‘पूरक पाठ’ टैब चुनें, और विषय के आधार पर पूरक पाठ ब्राउज़ करने के लिए ‘मॉड्यूल’ पर क्लिक करें। एक बार जब आप पूरक श्रृंखला शुरू कर देते हैं, तो हर दो सप्ताह में नए पाठमाला उपलब्ध हो जाते हैं।
ऑनलाइन ध्यान
लाइव ऑनलाइन ध्यान में सम्मिलित हों
‘ध्यान | ऑनलाइन’ ऐप के अनुभाग में, आगामी ध्यान सत्र सूचीबद्ध किए जाएंगे। प्रारंभ होने का निर्धारित समय होने पर, आप ज़ूम या यूट्यूब के माध्यम से ध्यान में सम्मिलित हो सकते हैं। ‘जॉइन ऑन’ बटन पर क्लिक करने से उपयुक्त ऐप लॉन्च हो जाएगा (पूर्व इंस्टॉलेशन आवश्यक है)।
ऑनलाइन ध्यान सूची को फ़िल्टर करना
हमारा ऑनलाइन ध्यान केंद्र विभिन्न प्रकार के आयोजनों को प्रस्तुत करता है। यदि आप केवल विशेष प्रकार के कार्यक्रम देखने/जुड़ने में रुचि रखते हैं, तो आप ऊपर दाईं ओर ‘फ़िल्टर’ आइकन पर क्लिक कर सकते हैं और केवल उस प्रकार के कार्यकम देख सकते हैं जिन्हें आप प्रदर्शित करने में रुचि रखते हैं। अपने परिवर्तनों को सुरक्षित रखने के लिए ‘लागू करें’ पर क्लिक करें।
भाषा-विशिष्ट ऑनलाइन ध्यान कार्यक्रम देखने हेतु
जब आपके डिवाइस की भाषा वांछित भाषा पर सेट हो तो ऐप भाषा-विशिष्ट ईवेंट ही अधिक दिखाएगा। वर्तमान में, यह केवल हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में ही उपलब्ध है।
निर्देशित ध्यान
निर्देशित ध्यान चलाना
‘ध्यान | निर्देशित’ ऐप के अनुभाग में, आप हमारे संन्यासियों द्वारा संचालित निर्देशित ध्यान का अनुसरण कर सकते हैं। पहले एक विषय चुनें और फिर शुरू करने के लिए एक वांछित अवधि चुनें। वाईएसएस वेदी देखने के लिए अपने मोबाइल डिवाइस को लैंडस्केप मोड में बदलें।
निर्देशित ध्यान डाउनलोड करें
यदि आप किसी विशेष ध्यान को ऑफ़लाइन देखने या बार-बार उपयोग के लिए डाउनलोड करना चाहते हैं, तो प्लेयर के नीचे दाईं ओर ‘डाउनलोड’ आइकन पर क्लिक करें। जब आप भविष्य में उसी ध्यान पर वापस जायेंगे, तो डाउनलोड की गई फ़ाइल का उपयोग किया जाएगा।
अन्य भाषाओं में निर्देशित ध्यान
निर्देशित ध्यान हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी उपलब्ध हैं। इन्हें चलाने के लिए, साथ ही अन्य सभी गैर-पाठमाला सामग्री जैसे समाचार पोस्ट और भाषा-विशिष्ट ऑनलाइन ध्यान समय सारणी तक पहुँचने के लिए, कृपया अपनी डिवाइस भाषा को अपनी जरूरत के अनुसार हिंदी, तमिल, या तेलुगु पर सेट करें।
और अधिक सहायता चाहिए?
आपके प्रश्न का उत्तर नहीं मिल पा रहा? सहायता के लिए हमसे संपर्क करें।.
हमारे अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक सहायता डेस्क के माध्यम से सहायता प्राप्त करें :
ऐप के ‘फॉर मी’ सेक्शन में, कृपया ‘सपोर्ट’ पर क्लिक करें। हमारे हेल्प डेस्क से टिकट बनाने के लिए मांगी गई जानकारी भरें। आप समस्या के बारे में जितनी अधिक जानकारी प्रदान कर सकेंगे, हमारे लिए त्वरित और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देना उतना ही आसान होगा।
यदि आप सहयोग करने वाली स्क्रीन तक पहुंचने के लिए ऐप खोलने में असमर्थ हैं, तो कृपया समस्या का विस्तार से वर्णन करते हुए, अपने डिवाइस की जानकारी और अपने सदस्य्ता खाते से जुड़े ईमेल पते का वर्णन करते हुए [email protected] पर एक ईमेल भेजें।
Praise for our latest upgrade
इस अद्भुत नए ऐप को विकसित करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं इसकी कई सुविधाओं को लेकर अत्यधिक उत्साहित हूँ। इसमें पाठ पढ़ना, महत्वपूर्ण चीज़ों को उजागर करना और फ़्लैशकार्ड बनाना मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। इस नए ऐप के कारण अब मैं ईश्वरीय उपस्थिति को अपने दैनिक जीवन में अधिकाधिक अनुभव कर पा रहा हूँ। थोड़ा भी खाली समय मिलने पर मैं अपने फ़्लैशकार्ड देख सकता हूँ और स्वयं को याद दिला सकता हूँ कि मेरे जीवन में क्या अधिक आवश्यक है या इस समय मुझे कहाँ ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आशीर्वादों के इस उपहार के लिए मैं बहुत ही आभारी हूँ!
बहुत ही प्रसन्नता के साथ मैं आज आपको यह ईमेल भेज रहा हूँ। मैं आपको बताना चाहता था कि किस प्रकार नया एसआरएफ़ ऐप अब नेत्रहीन लोगों के लिए सुलभ है। यह बहुत ही अद्भुत है, और मैं यह स्वीकार करता हूँ कि मैं अभी भी इस उपहार के महत्त्व से अभिभूत हूँ। हाल ही में इस ऐप के नवीनतम विकास के कारण हममें से जिन लोगों को "दस्तावेज़ रीडर" के बजाय "स्क्रीन रीडर" की आवश्यकता होती है, अब वह भी सुलभ हो गया है। इस ऐप के माध्यम से दृष्टिबाधित भक्त ध्यान और अन्य एसआरएफ़/वाईएसएस कार्यक्रमों में शामिल होने में सक्षम होंगे। हमेशा की तरह, हमारे गुरु ने बड़ी ही उदारतापूर्रवक जितना हमने कभी मांगने के बारे में सोचा होगा, उससे कहीं अधिक दिया है। मैं बहुत आभारी हूँ कि हमारे एसआरएफ़ परिवार ने हमारी आवश्यकताओं को समझा और उस पर प्रतिक्रिया दी।
मैंने ऐप नोटिस देखा और मुझे कहना होगा कि यह उन्नयन एक बड़े पैमाने की सफलता है। इसमें मेरी वह सभी आशाएं पूरी हो गई हैं जो मुझे पिछले ऐप से थीं - लैंडस्केप मोड, अध्ययन के लिए खोजे जाने योग्य हाइलाइट्स (जो मेरी उम्मीदों से भी बढ़कर है), टेक्स्ट टू स्पीच, और सभी लिंक जो सुविधाजनक रूप से उपलब्ध हैं। मैंने इस ऐप में अध्ययन करते हुए पहले की तुलना में अधिक समय बिताया है। विशेष रूप से मेरे हाइलाइट्स के अनुसार स्क्रॉल करना, जिन्हें अब मैं रंग के आधार पर वर्गीकृत और फ़िल्टर कर सकता हूँ। इसकी सहायता से मैं मेरे सभी प्रतिज्ञापनों को एक रंग में सेट करने और उन्हें एक निर्बाध सूची के रूप में देख सकता हूँ! यह स्वयं में एक भंडार है! मैं सोचता रह गया कि पिछले कुछ वर्षों में मैंने जितने भी ऐप अपग्रेड किए हैं उनमें एसआरएफ़ सबसे प्रभावशाली सफलता लेकर आया है। धन्यवाद!
मैं बहुत आभारी हूँ कि अब मैं कम्प्यूटर पर अपने पाठों को पढ़ने में सक्षम हूँ। सब कुछ बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। मैं शायद ही इस तकनीक के माध्यम से आने वाले सभी आशीर्वादों को एक साथ आत्मसात कर पाऊँ!
जैसे ही मैंने एसआरएफ़/वाईएसएस ऐप खोला, मुझे एक सूचना मिली : नया अपडेट उपलब्ध है। मैंने ऐप स्टोर पर "नया क्या है" अनुभाग पढ़ना शुरू किया, और इस नए संस्करण (संस्करण 3.0.0) से अत्यंत प्रभावित हूँ। इसमें काफी सारी नई सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
मुझे वास्तव में ऐप का यह नया संस्करण बहुत पसंद आया। इसमें ध्यान का अभ्यास करने, साथी भक्तों के साथ शिक्षा प्राप्त करने और जुड़ने के साथ-साथ एसआरएफ़ से नवीनतम समाचार प्राप्त करने के लिए और भी बहुत कुछ सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
इस ऐप का नया संस्करण बहुत ही अद्भुत है। सभी चीजों को एक स्थान पर लाना वाकई शानदार है। अद्भुत।
मुझे यह नया ऐप बहुत पसंद आया, विशेष रूप से टीटीएस [टेक्स्ट-टू-स्पीच]!
एसआरएफ़/वाईएसएस ऐप प्राप्त करें
गूगल प्ले या एप्पल स्टोर से ऐप डाउनलोड करें :
वाईएसएस पाठमालाओं के सदस्य डेस्कटॉप ऐप पर वाईएसएस पाठ पाठमालाओं और सहायक सामग्री भी देख सकते हैं :
















