“क्रियायोग द्वारा शांति और समृद्धि” शीर्षक के अपने प्रवचन में, वाईएसएस संन्यासी स्वामी ईश्वरानन्द गिरि हमारा ध्यान शांति, समृद्धि और प्रेम के रूप में मानव की मूलभूत आनन्द की आकांक्षा की ओर आकर्षित करते हैं — जो आज प्रत्येक व्यक्ति की सर्वोपरि आवश्यकता है — और वे बताते हैं कि इसे ध्यान का अभ्यास करके कैसे प्राप्त किया जा सकता है।
इस विषय पर योगानन्दजी की आदर्श जीवन संबंधी ज्ञानमय शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए, स्वामी ईश्वरानन्द बताते हैं कि हम कैसे अपना ध्यान सीमित सुख के बाह्य स्रोतों से हटाकर हमारे भीतर स्थित वास्तविक आनन्द के स्रोत — सनातन ब्रह्म — पर केन्द्रित कर सकते हैं, जिसे ध्यान के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
वे बताते हैं कि हम योगानन्दजी द्वारा योगदा सत्संग पाठमाला के माध्यम से प्रदान किए गए ध्यान के क्रियायोग मार्ग के द्वारा जीवन के कष्टों और क्लेशों के बीच भी, आनन्दमय-चेतना की अवस्था को कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
यह प्रेरक सत्संग फरवरी 2022 में, वाईएसएस राँची आश्रम में ऑनलाइन ध्यान केन्द्र पर हिन्दी में प्रस्तुत किया गया था।
इस सत्संग को अंग्रेज़ी में सुनने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें।
















