यह कार्यक्रम अब समाप्त हो चुका है।
यदि आप किसी आगामी कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, तो कृपया हमारे कार्यक्रम पेज पर जाएँ।

मासिक लम्बा ध्यान

रविवार, नवम्बर 28

सुबह 6:10

– दोपहर 12:30 बजे तक

(भारतीय समयानुसार)

कार्यक्रम के विवरण

प्रत्येक भक्त को, ईश्वरीय इच्छाशक्ति के अपने बोध को प्रार्थनाओं, ध्यान में ईश-सम्पर्क द्वारा, तथा आध्यात्मिक साहचर्य द्वारा सशक्त बनाना चाहिए।

— परमहंस योगानन्द

28 नवंबर को वाईएसएस संन्यासियों द्वारा संचालित, छ: घंटे के लम्बे ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। ध्यान का आरंभ शक्ति संचार व्यायाम के अभ्यास से हुआ, जिसके उपरांत प्रेरक पठन, ध्यान और चैंटिंग की अवधियाँ थीं। कार्यक्रम का समापन गुरुजी की आरोग्यकारी प्रविधि तथा प्रार्थना द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन दो सत्रों में किया गया:

प्रथम सत्र: सुबह 6:10 बजे से 9:30 बजे तक (भारतीय समयानुसार)
अंतराल: सुबह 9:30 से 10:00 बजे तक (भारतीय समयानुसार)
द्वितीय सत्र: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (भारतीय समयानुसार)

नए आगंतुक

परमहंस योगानन्दजी और उनकी शिक्षाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर जाएँ :

ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ ए योगी

विश्वभर में एक आध्यात्मिक उत्कृष्ट कृति के रूप में सराही जाने वाली इस पुस्तक के विषय में परमहंसजी प्रायः कहा करते थे, “जब मैं चला जाऊँगा यह पुस्तक मेरी सन्देशवाहक होगी।”

वाईएसएस पाठमाला

एक गृह-अध्ययन पाठमाला जो आपके जीवन को ऐसे असाधारण ढंग से रूपांतरित कर देती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी न की होगी, और आपको एक संतुलित एवं सफल जीवन जीने में सहायता करती है।

शेयर करें