यह कार्यक्रम अब समाप्त हो चुका है।
यदि आप किसी आगामी कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, तो कृपया हमारे कार्यक्रम पेज पर जाएँ।

आध्यात्मिक प्रवचन

9 अक्टूबर, 2022

सुबह 10:00 बजे से

– 11:30 बजे तक

(भारतीय समयानुसार)

वाईएसएस संन्यासी के द्वारा आध्यात्मिक प्रवचन, अक्टूबर 2022

कार्यक्रम के विवरण

मन की शान्त, समान रूप से सन्तुलित अवस्था, जिसे पीड़ा अथवा प्रसन्नता से विचलित नहीं किया जा सकता, भक्त को आत्मा में छिपे अपरिवर्तनीय नित्य-नवीन आनन्द तक ले जाती है।

— परमहंस योगानन्द, ईश्वर अर्जुन संवाद: श्रीमद्भगवद्गीता  (II:45)

रविवार, 9 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक (भारतीय समयानुसार), “आन्तरिक और बाह्य सन्तुलन” विषय पर वाईएसएस संन्यासी द्वारा एक प्रवचन दिया गया जोकि परमहंस योगानन्दजी की “आदर्श जीवन“ शिक्षाओं में इसी विषय पर दिए गए मार्गदर्शन पर आधारित था।

कार्यक्रम का आरंभ सामूहिक ध्यान से किया गया और तत्पश्चात हिन्दी में प्रवचन शामिल था।

नए आगंतुक

परमहंस योगानन्दजी और उनकी शिक्षाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर जाएँ :

ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ ए योगी

विश्वभर में एक आध्यात्मिक उत्कृष्ट कृति के रूप में सराही जाने वाली इस पुस्तक के विषय में परमहंसजी प्रायः कहा करते थे, “जब मैं चला जाऊँगा यह पुस्तक मेरी सन्देशवाहक होगी।”

वाईएसएस पाठमाला

एक गृह-अध्ययन पाठमाला जो आपके जीवन को ऐसे असाधारण ढंग से रूपांतरित कर देती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी न की होगी, और आपको एक संतुलित एवं सफल जीवन जीने में सहायता करती है।

शेयर करें