वाईएसएस पाठमाला अध्ययन समूह

(मूल और अनुपूरक पाठमाला)

कार्यक्रम के विवरण

परमहंस योगानन्दजी की शिक्षाएँ प्रेरणादायी और सार्वभौमिक सत्यों से सम्बंधित व्यापक विषयों पर गहन ज्ञान प्रदान करती हैं। जिस प्रकार सामूहिक ध्यान समूह के प्रत्येक सदस्य के प्रयास को सुदृढ़ करता है, उसी प्रकार समूह में गुरु की शिक्षाओं का अध्ययन करने से प्रत्येक सदस्य को इन कालजयी सत्यों पर अपनी एकाग्रता और ध्यान को गहरा करने में सहायता मिलती है। हम वाईएसएस भक्तों द्वारा संचालित योगदा सत्संग पाठमाला के सामूहिक अध्ययन में शामिल होने के लिए आपका स्वागत करते हैं।

अब हिन्दी में उपलब्ध!

शुक्रवार, 23 अक्टूबर, 2026 से, वाईएसएस पाठमाला अध्ययन समूह का आयोजन हिन्दी में भी प्रत्येक शुक्रवार शाम 7:45 बजे (भारतीय समयानुसार) किया जाएगा। उद्घाटन सत्र का संचालन एक वाईएसएस संन्यासी द्वारा किया जाएगा, और आगामी सत्रों का संचालन वाईएसएस भक्तों द्वारा किया जाएगा।

समय-सारणी

प्रत्येक 40-मिनट का सत्र एक आरंभिक प्रार्थना, वाईएसएस पाठमाला से एक संक्षिप्त प्रेरणादायक पठन और निश्चल ध्यान की एक संक्षिप्त अवधि के साथ आरंभ होता है। इसके बाद सामूहिक अध्ययन सत्र होता है, जिसमें वाईएसएस पाठमाला के अंशों का पठन और इन पर चिंतन की संक्षिप्त अवधियाँ होती हैं, तथा यह एक प्रतिज्ञापन या मानस-दर्शन के अभ्यास एवं समापन प्रार्थना के साथ संपन्न होता है।

मूल पाठ

  • अंग्रेज़ी – प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार, शाम 7:45 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • हिन्दी – प्रत्येक शुक्रवार, शाम 7:45 बजे (भारतीय समयानुसार)

पूरक पाठ

  • अंग्रेज़ी – प्रत्येक सोमवार और मंगलवार, शाम 7:45 बजे (भारतीय समयानुसार)

पाठमाला अध्ययन समूह में शामिल होने के लिए लॉग इन करें!

यह अध्ययन समूह केवल वाईएसएस/एसआरएफ़ पाठमाला के विद्यार्थियों के लिए है। यदि आप वाईएसएस/एसआरएफ़ पाठमाला के विद्यार्थी हैं, तो कृपया लॉग इन करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

पासवर्ड भूल गए? यहाँ क्लिक करें।.

क्या आपका खाता नहीं है? निःशुल्क खाता बनाने के लिए अभी क्लिक करें!

कृपया ध्यान दें :

  • पूरक पाठमाला उन वाईएसएस पाठमाला विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने वाईएसएस पाठमाला की मूल श्रृंखला (पाठ 1–18) पूरी कर ली है।
  • पूरक पाठमाला, उनकी सदस्यता, और अन्य संबंधित जानकारी के लिए, कृपया यहाँ क्लिक करें।
क्या आपको सहायता चाहिए?

वाईएसएस के अनुयायी हमसे (0651) 6655 555 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा यहाँ पूछताछ कर सकते हैं।

एसआरएफ़ के भक्तगण तकनीकी सहायता के लिए कृपया एसआरएफ़ ऑनलाइन मेडिटेशन सेंटर से पूछताछ करें अथवा +1 (760) 417-6080 पर कॉल कर सकते हैं। (कृपया ध्यान दें : एसटीडी शुल्क लागू होता है।)

ऑनलाइन पाठमाला अध्ययन समूह तक पहुँचें
योगदा सत्संग पाठमाला के अनुयायी बनें

ऑनलाइन ध्यान केन्द्र सभी के लिए खुला है। हालाँकि, ऑनलाइन पाठमाला अध्ययन समूह केवल योगदा सत्संग पाठमाला के विद्यार्थियों के लिए ही उपलब्ध है। (सेल्फ़-रियलाइज़ेशन फ़ेलोशिप पाठमाला के विद्यार्थियों का भी इसमें स्वागत है।)

यदि आप अभी तक अनुयायी नहीं हैं, तो हम आपको परमहंस योगानन्दजी द्वारा सिखाए गए क्रियायोग विज्ञान के अभिन्न अंग, वाईएसएस पाठमाला, के लिए अभी आवेदन करने हेतु आमंत्रित करते हैं।

नए आगंतुक

परमहंस योगानन्दजी और उनकी शिक्षाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर जाएँ :

ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ ए योगी

विश्वभर में एक आध्यात्मिक उत्कृष्ट कृति के रूप में सराही जाने वाली इस पुस्तक के विषय में परमहंसजी प्रायः कहा करते थे, “जब मैं चला जाऊँगा यह पुस्तक मेरी सन्देशवाहक होगी।”

वाईएसएस पाठमाला

एक गृह-अध्ययन पाठमाला जो आपके जीवन को ऐसे असाधारण ढंग से रूपांतरित कर देती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी न की होगी, और आपको एक संतुलित एवं सफल जीवन जीने में सहायता करती है।

शेयर करें