Yogoda Satsanga Dhyana Kendra – Pathankot
C/o Dr. Paramjyoti Arora
Behind Oberoi Service Station
Manwal
Pathankot - 145001
Gurdaspur
Punjab
India
सामूहिक ध्यान एक दुर्ग है जो नए आध्यात्मिक साधकों के साथ ही साथ अनुभवी ध्यानियों की भी रक्षा करता है। साथ मिलकर ध्यान करने से, सामूहिक चुम्बकत्व के अदृश्य स्पंदनशील आदान-प्रदान के नियम द्वारा समूह के प्रत्येक सदस्य के आत्म-साक्षात्कार के स्तर में वृद्धि होती है।
— श्री श्री परमहंस योगानन्द
योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया (वाईएसएस) के Pathankot Meditation Centre में आपका स्वागत है। परमहंस योगानन्दजी ने वाईएसएस की स्थापना 1917 में क्रियायोग की प्राचीन वैज्ञानिक शिक्षाओं और ध्यान प्रविधियों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की थी, ताकि सर्वांगीण सफलता, कल्याण, और ईश्वर का प्रत्यक्ष व्यक्तिगत अनुभव प्राप्त किया जा सके।
सम्पूर्ण भारत में वाईएसएस के 200 से अधिक केन्द्र हैं, जो सभी सत्यान्वेषियों को सामूहिक ध्यान की शक्ति का अनुभव करने और आध्यात्मिक संगति में सहभागी होने में सहायता करते हैं।
परमहंस योगानन्दजी के ज्ञान-रत्न वाईएसएस प्रकाशन, जिनमें आध्यात्मिक श्रेणी में सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक योगी कथामृत भी सम्मिलित है, हमारे केन्द्रों पर तथा हमारे ऑनलाइन बुकस्टोर पर उपलब्ध हैं।
वाईएसएस के लिए नए हैं?
विस्तार से जानिए कि कैसे वाईएसएस पाठमाला, जो एक गृह-अध्ययन पाठ्यक्रम है, आपके जीवन को अकल्पनीय तरीकों से रूपांतरित करती है और आपको एक संतुलित एवं सफल जीवन जीने में सहायता करती है।
हम नियमित ध्यान और सत्संग का आयोजन करते हैं, जो सभी के लिए खुले हैं। इन सत्रों में मौन ध्यान, भक्ति संकीर्तन और प्रेरणादायक पठन शामिल होता है।
क्रियायोग ध्यान के एक परिचयात्मक सत्र के लिए हमसे जुड़ें जिसमें एक निर्देशित ध्यान भी शामिल है
शेयर करें