यह कार्यक्रम अब समाप्त हो चुका है।
यदि आप किसी आगामी कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, तो कृपया हमारे कार्यक्रम पेज पर जाएँ।

“ईश्वर आपके उतने ही निकट हैं जितना निकट आपके विचार उन्हें आने देते हैं” (हिंदी प्रवचन)

शनिवार, 13 मई, 2023

शाम 6:30 बजे

– 7:30 बजे तक

(भारतीय समयानुसार)

कार्यक्रम के विवरण

हिंदी में इस रिकॉर्डेड प्रवचन में, जो वाईएसएस संन्यासी, स्वामी चैतन्यानन्द गिरि द्वारा “ईश्वर आपके उतने ही निकट हैं जितना निकट आपके विचार उन्हें आने देते हैं” विषय पर दिया गया था, विचारों का महत्त्व और कैसे वे हमें ईश्वर के निकट ला सकते हैं, पर प्रकाश डाला गया।

स्वामीजी ने इस प्रवचन में कई उदाहरण प्रस्तुत किए कि कैसे हमारे समग्र कल्याण पर विचारों का गहरा प्रभाव पड़ता है और कुछ प्रभावी विधियाँ भी साझा की, जिनमें ध्यान, ईश्वर की उपस्थिति का अभ्यास, और परमहंसजी की शिक्षाओं का अध्ययन सम्मलित थे, जो हमारे मन और हृदय को ईश्वर पर केन्द्रित रखने में सहायक होंगे।

नए आगंतुक

परमहंस योगानन्दजी और उनकी शिक्षाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर जाएँ :

ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ ए योगी

विश्वभर में एक आध्यात्मिक उत्कृष्ट कृति के रूप में सराही जाने वाली इस पुस्तक के विषय में परमहंसजी प्रायः कहा करते थे, “जब मैं चला जाऊँगा यह पुस्तक मेरी सन्देशवाहक होगी।”

वाईएसएस पाठमाला

एक गृह-अध्ययन पाठमाला जो आपके जीवन को ऐसे असाधारण ढंग से रूपांतरित कर देती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी न की होगी, और आपको एक संतुलित एवं सफल जीवन जीने में सहायता करती है।

शेयर करें