संन्यासियों का दौरा — कोपुंडोल

तीन-दिवसीय कार्यक्रम

)

शुक्रवार, 14 अप्रैल, 2023 – रविवार, 16 अप्रैल, 2023

(क्रियादीक्षा

Sunday, April 16, 2023)

अतिरिक्त जानकारी

कार्यक्रम का स्थान :

परमहंस योगानंद ध्यान समाज नेपाल — कोपुंडोल
कोपुंडोल, ललितपुर, नेपाल

सम्पर्क :

फोन :

(+977) 9851084325, (+977) 9801039667
(+977) 9801009131

ईमेल :

पता :

कार्यक्रम का आयोजन स्थल

कार्यक्रम के विवरण

इस विश्व का पालनहार आपके हृदय के द्वार खटखटा रहा है। वह शान्ति-द्वारों के माध्यम से आपके अंतर में प्रवेश पाने का प्रयास कर रहा है, और आपके भीतर प्रसन्नता का बाग़ बसाने की कोशिश कर रहा है।

— श्री श्री परमहंस योगानन्द

परमहंस योगानन्दजी की आत्म-मुक्तिदायक शिक्षाओं की निरंतर बढ़ती माँग को पूरा करने में सहायता करने के लिए, योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया के संन्यासी हर साल देश भर के शहरों का भ्रमण करते हैं। संन्यासियों के ये दौरे इस मार्ग पर नए आए हुए उन साधकों के लिए एक सौभाग्यशाली अवसर प्रदान करते हैं, जो परमहंस योगानन्दजी की शिक्षाओं से स्वयं को परिचित कराना चाहते हैं और वाईएसएस पाठमाला के अनुयायी छात्रों के रूप में वाईएसएस की ध्यान प्रविधियों में गहन दिशानिर्देश प्राप्त करना चाहते हैं।

जिस प्रकार प्रत्येक आध्यात्मिक घटना व्यक्ति की साधना को एक नया प्रोत्साहन देती है, उसी प्रकार इन कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी आपके आध्यात्मिक उत्साह को पुनः प्रज्वलित करेगी और अन्य गंभीर साधकों के साथ ध्यान करने तथा उनकी संगति में रहने से मिलने वाले आनंद एवं आशीर्वाद का अनुभव करने में भी आपकी सहायता करेगी।

हम आपको इन कार्यक्रमों में शामिल होने और दैनिक जीवन की अनवरत गतिविधियों से अपना ध्यान हटाकर इसे भीतरी शांति पर केन्द्रित करने और इस प्रकार ईश्वर की शांति और आनंद के अमृत का पान करने के लिए आमंत्रित करते हैं। आपकी सहभागिता के दौरान, आप अपने दैनिक जीवन में गुरुदेव की शिक्षाओं को उतारने में वाईएसएस संन्यासियों के मार्गदर्शन का भी लाभ उठा सकते हैं।

यद्यपि कार्यक्रम की समय-सारणी एक स्थान से दूसरे स्थान पर भिन्न हो सकती है, फिर भी एक नमूना रूपरेखा नीचे दी गई है:

पहले दिन का विवरण

09:30 – 10:30 सुबह

उद्घाटन सत्संग

10:30 – 12:00 दोपहर

शक्ति-संचार व्यायाम पुनरवलोकन
(केवल वाईएसएस पाठमाला के शिक्षार्थियों के लिए)

02:30 – 03:30 दोपहर

हं-सः प्रविधि का पुनरवलोकन
(केवल वाईएसएस पाठमाला के शिक्षार्थियों के लिए)

04:30 – 06:15 शाम

शक्ति-संचार व्यायाम और ध्यान

06:30 – 07:30 शाम

आध्यात्मिक सत्संग

07:30 – 08:30 शाम

गुरुजी से सम्बंधित वीडियो शो

दूसरे दिन का विवरण

06:00 – 09:00 सुबह

शक्ति-संचार व्यायाम और ध्यान

09:45 – 10:45 सुबह

आध्यात्मिक सत्संग

11:00 – 12:00 दोपहर

ओम् प्रविधि का पुनरवलोकन
(केवल वाईएसएस पाठमाला के शिक्षार्थियों के लिए)

02:30 – 03:30 दोपहर

प्रश्नोत्तर सत्र

04:30 – 06:15 शाम

शक्ति-संचार व्यायाम और ध्यान

06:30 – 07:30 शाम

आध्यात्मिक सत्संग

तीसरे दिन का विवरण

08:00 – 12:00 दोपहर

क्रियायोग दीक्षा
(केवल योग्य वाईएसएस भक्तों के लिए)

02:00 – 03:30 दोपहर

समापन सत्संग एवं प्रसाद वितरण

04:00 – 06:00 शाम

क्रियायोग पुनरवलोकन और जाँच
(केवल वाईएसएस क्रियावान् भक्तों के लिए)

क्रियायोग दीक्षा प्राप्त करना:

योग्य भक्तों को दीक्षा देने के लिए वाईएसएस संन्यासी क्रियायोग दीक्षा समारोह आयोजित करेंगे। योग्यता और भागीदारी के बारे में विवरण नीचे उल्लिखित है :

क्रियायोग प्राप्त करने के लिए पात्रता :

  • क्रियायोग दीक्षा प्राप्त करने की पात्रता वाईएसएस पाठमाला के साथ संलग्न प्रश्नावली के संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत करने पर निर्भर करती है।
  • जैसा कि आप प्रश्नावली में देखेंगे, क्रियायोग प्राप्त करने के योग्य होने के लिए, भक्त को कई महीनों से नियमित रूप से पहली तीन मूलभूत योगदा प्रविधिओं का अभ्यास करना आवश्यक है।
  • आपको वाईएसएस की गुरु परंपरा और योगदा सत्संग मार्ग के प्रति भक्ति और निष्ठा की हस्ताक्षरित क्रियायोग प्रतिज्ञा भी जमा करनी होगी।

कृपया ध्यान दें : यदि आप क्रियायोग के लिए आवेदन करना चाहते हैं और आपने अभी तक प्रश्नावली के उत्तर नहीं भेजे हैं, तो उन्हें उस केन्द्र/मंडली में जमा किया जा सकता है जहाँ आप कार्यक्रम में भाग लेंगे। उस शहर में संन्यासियों के आगमन पर उनके द्वारा इनकी जाँच की जाएगी।


क्रियायोग दीक्षा समारोह में भागीदारी :

जो भी समारोह में क्रियायोग दीक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनमें वे भी सम्मिलित हैं जिन्हें क्रियायोग पाठमाला प्राप्त हो चुकी है परन्तु जिन्होंने किसी समारोह में भाग नहीं लिया है; और वे क्रियावान भक्त भी जिन्होंने औपचारिक दीक्षा प्राप्त कर ली है परन्तु समारोह में उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें संबंधित केन्द्र में कम से कम एक दिन पहले पंजीकरण कराना होगा और समारोह में प्रवेश के लिए आवश्यक प्रवेश पत्र लाना होगा।

क्रियायोग दीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करते समय और पुनरवलोकन सत्र में भाग लेते समय, कृपया अपना क्रियावान पहचान पत्र अवश्य लाएँ और दिखाएँ।

नवागंतुक

परमहंस योगानन्दजी और उनकी शिक्षाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर जाएँ:

शेयर करें