यह कार्यक्रम अब समाप्त हो चुका है।
यदि आप किसी आगामी कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, तो कृपया हमारे कार्यक्रम पेज पर जाएँ।

विशेष ऑनलाइन लंबा ध्यान

शनिवार, जुलाई 2

सुबह 6:10 बजे

– दोपहर 1:00 बजे

(भारतीय समयानुसार)

कार्यक्रम के विवरण

वाईएसएस ऑनलाइन ध्यान केंद्र पर वाईएसएस संन्यासियों द्वारा शनिवार, 2 जुलाई को एक विशेष छह घंटे लंबा ध्यान-सत्र आयोजित किया गया। ध्यान-सत्र का आरंभ शक्ति-संचार व्यायाम से हुआ जिसके बाद प्रेरणात्मक पठन, चैन्टिंग, और ध्यान की अवधियाँ शामिल थी। यह योगानन्दजी की आरोग्यकारी प्रविधि और समापन प्रार्थना के साथ समाप्त हुआ।

यह कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित हुआ :

प्रथम सत्र : सुबह 6:40 बजे से 10:00 बजे तक (भारतीय समयानुसार)
विश्राम: सुबह 10:00 बजे से  10:30 बजे तक (भारतीय समयानुसार)
द्वितीय सत्र : सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (भारतीय समयानुसार)

नए आगंतुक

परमहंस योगानन्दजी और उनकी शिक्षाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर जाएँ :

ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ ए योगी

विश्वभर में एक आध्यात्मिक उत्कृष्ट कृति के रूप में सराही जाने वाली इस पुस्तक के विषय में परमहंसजी प्रायः कहा करते थे, “जब मैं चला जाऊँगा यह पुस्तक मेरी सन्देशवाहक होगी।”

वाईएसएस पाठमाला

एक गृह-अध्ययन पाठमाला जो आपके जीवन को ऐसे असाधारण ढंग से रूपांतरित कर देती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी न की होगी, और आपको एक संतुलित एवं सफल जीवन जीने में सहायता करती है।

शेयर करें