हमें यह सूचित करते हुए अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है कि वाईएसएस/एसआरएफ़ के अध्यक्ष एवं आध्यात्मिक प्रमुख, श्री श्री स्वामी चिदानन्द गिरि, रविवार, 15 मार्च को वाईएसएस साधना संगम के समापन पर “परमहंस योगानन्दजी के संतुलित जीवन के आदर्श” विषय पर एक विशेष सत्संग देंगे। हम आपको इस सत्संग में सादर आमंत्रित करते हैं, जिसका लॉस एंजिलिस, USA स्थित एसआरएफ़ अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय से सीधा प्रसारण किया जाएगा।
आज के इस तीव्र गति वाले और चुनौतीपूर्ण संसार में, अनेक लोग अपनी बाहरी जिम्मेदारियों को आंतरिक शांति और आध्यात्मिक परिपूर्णता के साथ पूर्ण करना चाहते हैं। इस सत्संग में, स्वामी चिदानन्दजी परमहंस योगानन्दजी के सन्तुलित जीवन के व्यावहारिक आदर्श प्रस्तुत करते हैं — कि संसार में रहते हुए ईश्वर में कैसे स्थित रहा जाए। शरीर, मन और आत्मा के सामंजस्यपूर्ण विकास के योग के सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए, यह सत्संग रेखांकित करता है कि कैसे दैनिक ध्यान, सम्यक् कर्म और समचित्तता व्यक्ति को शांति, आनन्द और आध्यात्मिक स्थिरता के साथ जीवन के उत्तरदायित्वों को वहन करने में सक्षम बनाते हैं। जानें कि कैसे ईश्वर-संपर्क की शांति को कार्य, संबंधों और सेवा में उतरा जाए।
यह सत्संग, सीधा प्रसारण समाप्त होने के बाद भी उपलब्ध रहेगा।
आप इन्हें भी देख सकते हैं :
परमहंस योगानन्दजी की आदर्श जीवन शिक्षाओं तथा ध्यान की प्रविधियों पर आधारित स्वामी चिदानन्द गिरि के कुछ और प्रेरणादायक सत्संग यहाँ प्रस्तुत हैं। हम आपको इन्हें देखने हेतु सादर आमंत्रित करते हैं।
















