युवा साधक संगम 2026
(वाईएसएस नोएडा आश्रम)
बुधवार, 7 अक्टूबर, 2026 – रविवार, 11 अक्टूबर, 2026
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नामांकन अब खुले हैं!
नामांकन और पूछताछ के लिए संपर्क विवरण
योगदा सत्संग शाखा मठ — राँची
परमहंस योगानन्द पथ
राँची – 834001
फ़ोन: (0651) 6655 555 (सोम-शनि, सुबह 9:30 से शाम 4:30 बजे तक)
ईमेल: [email protected]
कार्यक्रम स्थल
योगदा सत्संग शाखा आश्रम — नोएडा
परमहंस योगानन्द मार्ग
B-4, सेक्टर 62
Noida – 201307
गौतम बुद्ध नगर
फ़ोन: +91 9899811808, +91 9899811909
ईमेल: [email protected]
गूगल मैप्स लिंक : यहाँ क्लिक करें
कार्यक्रम के बारे में
दूसरे लोगों के आध्यात्मिक स्पन्दनों का सान्निध्य आपके स्वयं के स्पन्दनों को उठाने की सामर्थ्य रखता है। इस प्रकार अन्य भक्तों के साथ ध्यान करना, आपके अपने क्रम विकास को तीव्र गति प्रदान करता है। वे आत्म-बोध की सीढ़ी पर आपके आरोहण को प्रोत्साहित करेंगे, और आप, अपने स्वयं के उदाहरण द्वारा, उनके लिए सहायक हो सकेंगे।
— श्री श्री परमहंस योगानन्द
युवा साधकों की आध्यात्मिक यात्रा में सहायता करने के अपने निरंतर प्रयासों के एक भाग के रूप में, वाईएसएस इस वर्ष के युवा साधक संगम की घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्न है, जिसका आयोजन योगदा सत्संग शाखा आश्रम, नोएडा में 7-11 अक्टूबर, 2026 (बुधवार-रविवार) तक किया जाएगा। प्रतिभागी यहाँ 6 अक्टूबर को पहुँचेंगे ताकि उन्हें अपने सुगम आगमन, अनुकूलन-सत्र तथा एक-दूसरे से परिचय प्राप्त करने का पर्याप्त अवसर प्राप्त हो सके।
पिछले वर्ष राँची में आयोजित प्रथम युवा साधक संगम की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के बाद, जिसमें पूरे भारत से 200 से अधिक युवा भक्तों ने भाग लिया था, वाईएसएस ने आध्यात्मिक सहचर्य के अवसरों का विस्तार करना जारी रखा है। इन प्रयासों में वर्ष 2025 के उत्तरार्ध में ऑनलाइन युवा साधक फ़ेलोशिप का शुभारंभ, अपनी मासिक ऑनलाइन बैठकों के साथ, और इस वर्ष के आरंभ में बेंगलुरु तथा चंडीगढ़ में आयोजित क्षेत्रीय युवा साधक सप्ताहांत शिविर शामिल हैं। इन पहलों को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष का संगम नोएडा आश्रम में आयोजित किया जाएगा।
“भावनाओं को आध्यात्मिक बनाना – संबंधों में सामंजस्य लाना” विषय पर केन्द्रित, यह संगम विशेष रूप से वाईएसएस के युवा वयस्क भक्तों के लिए आयोजित किया गया है। परमहंसजी की आदर्श जीवन (How-to-Live) शिक्षाओं और सह-साधकों की संगति के माध्यम से, प्रतिभागी भावनात्मक संतुलन विकसित करने तथा अपने संबंधों में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के व्यावहारिक उपायों की खोज करेंगे।
हम युवा भक्तों को इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए पूरे ह्रदय से आमंत्रित करते हैं। हमारी प्रार्थना है कि यह संगम अपनी आध्यात्मिक जीवन-यात्रा को और गहन बनाने, साधना-पथ पर अग्रसर सह-आध्यात्मिक साधकों के साथ स्थायी मैत्री-संबंध स्थापित करने तथा ईश्वर और गुरुओं की उपस्थिति में जीवन जीने के आनंद का अनुभव करने का अवसर प्रदान करे।
2025 युवा साधक संगम की एक झलक
संगम की मुख्य बातें
- सामूहिक ध्यान
- पवित्र वाईएसएस ध्यान प्रविधियों का पुनरवलोकन और निर्देशित अभ्यास
- पाठमाला का सामूहिक अध्ययन और अन्तर्निरीक्षण
- गुरुजी की शिक्षाओं पर प्रेरणादायक सत्संग, और दैनिक जीवन में उनका अनुप्रयोग
- भावनाओं को आध्यात्मिक बनाने और संबंधों में सद्भाव लाने के व्यावहारिक तरीकों की खोज पर कार्यशालाएँ और सामूहिक चर्चा
- कीर्तन — सामूहिक चैंटिंग के भक्तिपूर्ण सत्र
- आध्यात्मिक परामर्श — अनुरोध पर अनुभवी संन्यासियों द्वारा व्यक्तिगत मार्गदर्शन
- गुरु-सेवा — संगम के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने के अवसर, जैसे कि आगंतुकों का स्वागत और मार्गदर्शन करना, भोजन व्यवस्था, सज्जा, पंजीकरण डेस्क, बुकरूम और ऑडियो-वीडियो।
- मनोरंजन की दैनिक अवधि, जिसमें हठयोग सत्र, खेल आदि जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं।
- अन्य युवा साधकों के साथ संगति
- प्रकृति के किसी सुरम्य स्थल की सैर
कार्यक्रम की अनुसूची
कक्षाएँ और सत्संग अंग्रेज़ी में होंगे।
यद्यपि क्रियायोग दीक्षा समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा, फिर भी क्रियायोग की प्रविधि के पुनरवलोकन के लिए एक कक्षा आयोजित की जाएगी।
विस्तृत समय-सारणी कार्यक्रम की तिथि से कुछ पहले उपलब्ध होगी। कृपया कार्यक्रम शुरू होने से कुछ सप्ताह पहले इस अनुभाग को देखें।
अधिक जानकारी
वाईएसएस/एसआरएफ़ के 23 से 35 वर्ष की आयु के भक्त इस संगम में भाग लेने के पात्र हैं।
यदि आप इस आयु वर्ग से थोड़े बाहर हैं लेकिन इसमें भाग लेने के लिए पूरे मन से आकर्षित महसूस करते हैं, तो कृपया मार्गदर्शन के लिए [email protected] पर ईमेल भेजकर अपना अनुरोध प्रस्तुत करें।
निर्धारित शुल्क :
- नामांकन शुल्क ₹2,500/- प्रति व्यक्ति है। इस शुल्क में भोजन का शुल्क शामिल है।
- जो लोग नामांकन शुल्क देने में असमर्थ हैं, उनके लिए वित्तीय सहायता भी उपलब्ध है। यदि आपको शुल्क का भुगतान करने में कठिनाई हो रही है, तो कृपया (0651 6655 555) पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल भेजकर वाईएसएस हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
अतिरिक्त विवरण
पहले-आओ, पहले-पाओ के आधार पर :
- उपलब्ध सीमित सुविधाओं के कारण, नामांकन पहले आने वाले को पहले प्राथमिकता (first-come, first-served) के आधार पर सुनिश्चित किए जाएँगे।
- प्रतिभागियों की अधिकाधिक संख्या पूरी हो जाने पर, नामांकन निर्धारित तिथि से पहले भी बंद हो सकते हैं।
पात्रता :
- केवल वाईएसएस/एसआरएफ़ के अनुयायी ही संगम में सम्मिलित हो सकते हैं।
- यद्यपि एसआरएफ़ के भक्तों का इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्वागत है, तथापि उन्हें निकटवर्ती होटलों में अपने ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। ऐसे होटलों की एक सूची यहाँ उपलब्ध है।
पूर्ण सहभागिता :
सहभागियों से अपेक्षा की जाती है कि वे संगम की पूरी अवधि के दौरान निर्धारित सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहें। चूँकि कार्यक्रम व्यस्त रहेगा, अतः कमज़ोर स्वास्थ्य, विशेष आवश्यकताओं या कार्यालय के अत्यधिक कार्य-भार वाले भक्तों को आवेदन न करने की सलाह दी जाती है।
नामांकन की जानकारी
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नामांकन अब शुरू हो चुके हैं!
नामांकन की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है :
भक्त पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन :
तेज़ और आसान नामांकन के लिए, कृपया नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके ऑनलाइन नामांकन करें।
हेल्पडेस्क से संपर्क करके नामांकन :
कृपया (0651 6655 555) पर कॉल करें या राँची आश्रम हेल्पडेस्क को ईमेल करें और निम्नलिखित विवरण प्रदान करें :
- आपका पूरा नाम
- आयु
- पता
- ईमेल और टेलीफोन नंबर
- वाईएसएस पाठमाला पंजीकरण संख्या (अथवा एसआरएफ़ सदस्यता संख्या)
- आपके प्रस्तावित आगमन और प्रस्थान की तिथियाँ।
आप उस भुगतान लिंक के माध्यम से राशि भेज सकते हैं जो आपके मोबाइल या ईमेल पते पर भेजी जाएगी।
एसआरएफ़ भक्तों के लिए नामांकन :
- हम इच्छुक एसआरएफ़ भक्तों से अनुरोध करते हैं कि वे वाईएसएस हेल्पडेस्क से ईमेल द्वारा संपर्क करें और ऊपर बताए गए अपने सभी विवरण प्रदान करें।
- यद्यपि एसआरएफ़ भक्तों का इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हार्दिक स्वागत है, और वे आयोजन स्थल पर भोजन ग्रहण कर सकते हैं, तथापि उनसे अनुरोध है कि वे किसी भी निकटवर्ती होटल में अपने ठहरने (आवास) की व्यवस्था स्वयं करें। ऐसे होटलों की एक सूची यहाँ उपलब्ध है।
कृपया ध्यान दें :
- यदि आपका नामांकन सुनिश्चित हो गया है, लेकिन आप कार्यक्रम में सम्मिलित होने में असमर्थ हैं, तो पंजीकरण शुल्क न तो वापस किया जाएगा और न ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर स्थानांतरित किया जा सकेगा।
- सफल नामांकन पर, आपको ईमेल, व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से एक पुष्टि प्राप्त होगी। यदि आपको ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं होती है, तो कृपया वाईएसएस राँची हेल्पडेस्क से फ़ोन (0651 6655 555) या ईमेल ([email protected]) द्वारा संपर्क करें।
- यह कार्यक्रम बुधवार की सुबह शुरू होगा और रविवार की दोपहर के आसपास संपन्न होगा।
- प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे मंगलवार, 6 अक्टूबर की दोपहर तक नोएडा आश्रम पहुँच जाएँ, ताकि वे सायंकालीन ध्यान, एक-दूसरे से परिचित होने के लिए आयोजित गतिविधियों तथा वाईएसएस संन्यासियों द्वारा संचालित परिचयात्मक सत्र में सम्मिलित हो सकें। जो प्रतिभागी आश्रम में अधिक समय बिताना चाहते हैं, वे कार्यक्रम से दो दिन पहले तक आ सकते हैं और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद एक अतिरिक्त दिन आश्रम में ठहर सकते हैं।
- महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग से रहने की साझा व्यवस्था प्रदान की जाएगी। परिवार के सदस्यों से अनुरोध है कि वे तदनुसार अपनी योजना बनाएँ और सामान पैक करें।
- सभी प्रतिभागियों को आश्रम परिसर के भीतर ही ठहरने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जिन लोगों को रहने की विशेष व्यवस्था अथवा खान-पान से संबंधित विशेष आवश्यकताएँ हैं, वे कृपया आश्रम के बाहर अपनी व्यवस्था स्वयं करें। निकटवर्ती होटलों की एक सूची यहाँ उपलब्ध है।
यह संगम मुख्य रूप से “युवा साधकों के लिए, युवा साधकों द्वारा” आयोजित किया जा रहा है। संगम के दौरान आश्रम में सेवा के अनेक अवसर युवा साधकों के लिए उपलब्ध होंगे। उन्हें नामांकन, आवास, ऑडियो-विज़ुअल, भोजन-व्यवस्था, स्वच्छता, अतिथि-सेवा तथा अन्य विभागों में सेवा करने का अवसर मिलेगा। इनमें से कुछ क्षेत्रों में सेवा करने वाले वॉलन्टीयर्स को कार्यक्रम आरंभ होने से एक-दो दिन पहले आश्रम पहुँचना आवश्यक हो सकता है।
यदि आप अपनी सेवा अर्पित करने के लिए प्रेरित महसूस करते हैं, तो कृपया अपना नामांकन फ़ॉर्म भरते समय अपनी रुचि व्यक्त करें।
आपका वित्तीय सहयोग अत्यंत सराहनीय है
इस संगम के आयोजन में होने वाले विभिन्न खर्चों को पूरा करने में आपके योगदान की सराहना की जाती है। नामांकन शुल्क पर रियायत दी गई है, ताकि सीमित साधनों वाले साधक भी भाग ले सकें। हम उन लोगों के आभारी हैं जो बड़ा योगदान देने में सक्षम हैं, जिससे हमें यह रियायत प्रदान करने और इस प्रकार गुरुदेव के आतिथ्य को सभी सच्चे साधकों तक विस्तारित करने का अवसर मिलता है।
यदि आप उपलब्ध युवा कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया [email protected] पर संपर्क करें।
















