वाईएसएस दक्षिणेश्वर आश्रम में दीपावली समारोह — 2025
स्वामी अच्युतानन्द गिरि दक्षिणेश्वर आश्रम में वेदी पर दीपक प्रज्वलित कर दीपावली समारोहों का शुभारंभ करते हुए।
ब्रह्मचारी निर्लिप्तानन्द बाहर वेदी पर दीपक जलाते हुए।
प्रकाश से सुसज्जित आश्रम भवन।
अतिथि गृह के समीप एक रंग-बिरंगी पुष्प आकृति में रंगोली।
भक्तगण आश्रम के उद्यानों में…
स्वागत कक्ष के बाहर…
और मुख्य भवनों के मध्य खुले स्थान में मोमबत्तियां जलाकर इस उत्सव में सम्मिलित हुए।
उत्सव में भक्तों ने संन्यासियों से प्रसाद ग्रहण किया।
दीपावली समारोह की एक अनूठी विशेषता यह है कि आश्रम के भीतर स्थित तालाब को चारों ओर से रंग-बिरंगे प्रकश से सजाया जाता है, जिसमें वाईएसएस का प्रतीक-चिह्न भी होता है।