सद्-व्यवहार की कला

स्वामी ईश्वरानन्द गिरि

“सद्-व्यवहार की कला” शीर्षक वाले इस हिन्दी प्रवचन में योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया के संन्यासी, स्वामी ईश्वरानन्द गिरि, परमंहस योगानन्दजी की शिक्षाओं में वर्णित सदाचार की शक्ति एवं उसके फलस्वरूप प्राप्त होने वाले आत्म-नियंत्रण के ज्ञान को हमारे साथ साझा करते हैं। वे यह बताते हैं कि भगवत्प्राप्ति का मार्ग द्वेष और घृणा जैसे विचलित करने वाले मनोवेगों से अवरुद्ध है। आत्म-निरीक्षण के द्वारा निरंतर आत्म-सुधार, इच्छाशक्ति का प्रयोग करके तप का अभ्यास — शरीर, वाणी, और मन की पवित्रता, एवं नियमित गहन ध्यान के माध्यम से साधकों में एक गहरा आध्यात्मिक परिवर्तन आता है — ऐसा कि वे अपने पुराने दोषपूर्ण स्वरूप को मुश्किल से पहचान पाते हैं।

यह प्रवचन जिसे मई 2022 में वाईएसएस राँची आश्रम से सीधा प्रसारित किया गया था, अब देखने के लिए उपलब्ध है।

para-ornament

यदि आप परमहंस योगानन्द और उनके द्वारा स्थापित संगठन योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इण्डिया के आध्यात्मिक एवं अन्य परोपकारी कार्यों में सहयोग देना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके दान दे सकते हैं:

नवागंतुक

परमहंस योगानन्दजी और उनकी शिक्षाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें :

शेयर करें