जन्मोत्सव 2016

3 अक्टूबर, 2015

हम अत्यन्त हर्षपूर्वक सूचित करते हैं कि वर्ष 2016 में, हमारे दिव्य गुरुदेव श्री श्री परमहंस योगानन्द के सम्मान में आयोजित जन्मोत्सव समारोह, 2-5 जनवरी के दौरान चंडीगढ़ एवं त्रिवेन्द्रम में एक साथ आयोजित किये जायेंगे। हम इन दोनों योगदा सत्संग ध्यान केन्द्रों के भक्तों के हृदय से आभारी हैं जो इन कार्यक्रमों की मेजबानी के लिये सहर्ष आगे आये हैं।

इन कार्यक्रमों की सूचना और पंजीयन के दिशा-निर्देश, आगे के पृष्ठों में दिये गये हैं। अधिक जानकारी के लिये कृपया नीचे दिए गए पते पर संबंधित केन्द्र से सम्पर्क करें:

चंडीगढ़, 2 – 5 जनवरी, 2016

योगदा सत्संग ध्यान केन्द्र — चंडीगढ़
सेक्टर 28-D, गुज्जर भवन के पास, चंडीगढ़ – 160002
फ़ोन: (0172) 2653692

ईमेल: [email protected]

अतिरिक्त सम्पर्क : Cdr. परमानन्द सुमन: 09815102686; श्री टी.के. अरोड़ा: 09463124539; श्री मुकेश गुप्ता: 09417839452; श्री अरविन्द सिंघी: 09876971978

कार्यक्रम स्थल : योगदा सत्संग ध्यान केन्द्र — चंडीगढ़

त्रिवेन्द्रम, केरल, 2 – 5 जनवरी, 2016

योगदा सत्संग ध्यान केन्द्र — त्रिवेन्द्रम

पोस्ट बाक्स न. 6818, वरम्बासेरी देवी टॉवर
ऐक्य नगर, पोस्ट वंचीयूर, पालयम के समीप
त्रिवेन्द्रम – 695035, केरल
फ़ोन : 09446464434

ईमेल : [email protected]

अतिरिक्त सम्पर्क :श्री एस. श्रीराम: 09446406032; श्री ई. वी. मनोज: 09048046067; श्रीमती सी. श्रीजा: 09446188402; श्रीमती विद्या सुंदरम: 09497771589

सभी कार्यक्रम यहां आयोजित किए जाएंगे: श्री वैकुंटम कल्याण मंडपम, साउथ स्ट्रीट, पूर्वी किला, त्रिवेन्द्रम

चंडीगढ़ एवं त्रिवेन्द्रम में जन्मोत्सव की सामान्य सूचना और पंजीयन के लिये दिशा-निर्देश

  • जन्मोत्सव के कार्यक्रम में नित्य दो बार सामूहिक ध्यान, आध्यात्मिक प्रवचन, सत्संग, ध्यान प्रविधियों की कक्षायें, योगदा संन्यासियों द्वारा व्यक्तिगत मार्गदर्शन, तथा गुरूदेव पर एक वीडियो शो शामिल होंगे। उपयुक्त पाये गये भक्तों के लिये क्रियायोग दीक्षा 5 जनवरी, 2016 को आयोजित की जाएगी। स्थल पर आगमन के बाद भक्तों को कार्यक्रम का विस्तृत विवरण प्राप्त होगा।
  • ध्यान प्रविधियों का पुनरवलोकन केवल योगदा पाठमाला के छात्रों के लिये है। क्रियायोग दीक्षा उपयुक्त पाये गये योगदा पाठमाला के छात्रों के लिये ही है तथा क्रियायोग के पुनरवलोकन की कक्षा केवल योगदा क्रियावानों के लिये है। परिवार के सभी इच्छुक सदस्यों तथा मित्रों का आध्यात्मिक प्रवचन और वीडियो शो कार्यक्रमों में स्वागत है।
  • दोनों स्थानों पर सीमित संख्या में शयनागार-शैली (dormitory-style) आवास की, महिलाओं और पुरुषों के लिये अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। परिवार के सदस्य कृपया इस बात को ध्यान में रख कर योजना बनाएँ तथा सामान पैक करें। भोजन का शुल्क ₹180 प्रति व्यक्ति प्रतिदिन का है। पूरे जन्मोत्सव के लिये ₹600 प्रति व्यक्ति पंजीयन शुल्क निर्धारित है।
  • यदि आप जन्मोत्सव में भाग लेने की इच्छा रखते हैं, तो कृपया ऊपर दिए गए पते पर, चंडीगढ़ या त्रिवेन्द्रम ध्यान केन्द्र से पंजीयन तथा अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें। संलग्न पंजीयन फॉर्म विधिवत भरा हुआ, 25 नवम्बर, 2015 तक संबंधित केन्द्र पर पहुँच जाना चाहिये।
  • आपका पंजीयन फॉर्म प्राप्त करने के बाद, आपके पंजीयन की पुष्टि करता एक पत्र आपको भेजा जायेगा। जन्मोत्सव के बारे में अधिक जानकारी तथा स्थल तक पहुँचने के दिशानिर्देश, इसी पत्र में दिये जायेंगे।
  • वॉलंटीयर(सेवक): इन कार्यक्रमों के आयोजन में कई भक्त-सेवकों की आवश्यकता होगी। यदि आप समारोह के दौरान अपनी सेवाएं प्रदान करने की स्थिति में हैं तो कृपया पंजीयन फॉर्म में उल्लेख करें। आप कितने दिन सेवा दे सकते हैं, तथा सेवा का पिछला अनुभव (यदि हो तो) आप पंजीयन फॉर्म में भर सकते हैं। इस जानकारी को प्राप्त करने के बाद, केन्द्र विभिन्न कार्य-क्षेत्रों के लिये सेवकों का चयन करेगा और आगे के निर्देश देगा।

चंडीगढ़ और त्रिवेंद्रम में जन्मोत्सव के लिए पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड करें – 2016  अंग्रेज़ी | हिन्दी

शेयर करें