यह कार्यक्रम अब समाप्त हो चुका है।
यदि आप किसी आगामी कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, तो कृपया हमारे कार्यक्रम पेज पर जाएँ।

वाईएसएस/एसआरएफ़ अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द गिरि के साथ विशेष कार्यक्रम

(2026 एसआरएफ़ वर्ल्ड कॉन्वोकेशन)

स्वामी चिदानन्द गिरि के साथ सीधे प्रसारित होने वाले विशेष कार्यक्रम — 2026 एसआरएफ़ वर्ल्ड कॉन्वोकेशन

कार्यक्रम के विवरण

अत्यंत हर्ष के साथ, हम आपको वाईएसएस/एसआरएफ़ के अध्यक्ष और आध्यात्मिक प्रमुख श्री श्री स्वामी चिदानन्द गिरि के साथ दो विशेष ऑनलाइन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हैं, जिनका 2026 के एसआरएफ़ वर्ल्ड कॉन्वोकेशन से सीधा प्रसारण किया जाएगा :

 

एसआरएफ़ वर्ल्ड कॉन्वोकेशन एक वार्षिक आयोजन है, जहाँ विश्वभर के सत्यान्वेषी परमहंस योगानन्दजी की क्रियायोग शिक्षाओं को गहराई से आत्मसात करने के लिये एकत्र होते हैं। यह एक सप्ताह का कार्यक्रम है, जो आध्यात्मिक समृद्धि से परिपूर्ण होता है। इसके माध्यम से भक्तों को अन्य निष्ठावान साधकों के साथ ध्यान करने तथा उनकी संगति में रहने से प्राप्त होने वाले आनंद और आशीर्वादों का अनुभव करने का अवसर मिलता है।

स्वामी चिदानन्द गिरि के साथ तीन घंटे का ध्यान
(हिन्दी में समानान्तर अनुवाद के साथ)

बुधवार, 5 अगस्त, 2026
रात्रि 8:30 से – 11:30 बजे तक (भारतीय समयानुसार)

क्या आप उस महान् आंतरिक शांति का अनुभव करना चाहेंगे जो योग और उसके ध्यान विज्ञान का कालातीत उपहार है? स्वामी चिदानन्द गिरि के साथ तीन घंटे के ध्यान सत्र में भाग लें ताकि आप अपनी आत्मा के भीतर खोजी जाने वाली सच्ची संतुष्टि को समझ सकें।

स्वामी चिदानन्दजी, परमहंस योगानन्दजी की शिक्षाओं के केन्द्रबिन्दु, ध्यान की शांति और आनंद के अनुभव में आपका मार्गदर्शन करेंगे। इस निर्देशित ध्यान में भक्तिपूर्ण चैंटिंग की अवधियाँ भी होंगी।

स्वामी चिदानन्द गिरि के साथ सत्संग —
परमहंस योगानन्दजी की क्रियायोग शिक्षायें
(समानान्तर हिन्दी अनुवाद के साथ)

शनिवार, 8 अगस्त, 2026
सुबह 8:00 से – 9:00 बजे तक (भारतीय समयानुसार)

स्वामी चिदानन्द गिरि के साथ दिव्य सत्संग में समय बिताने के इस विशेष अवसर पर हमारे साथ जुड़ें और—परमहंस योगानन्दजी की क्रियायोग शिक्षाओं में निहित ज्ञान, आनंद और प्रोत्साहन को आत्मसात् करें।

नए आगंतुक

परमहंस योगानन्दजी और उनकी शिक्षाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर जाएँ :

ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ ए योगी

विश्वभर में एक आध्यात्मिक उत्कृष्ट कृति के रूप में सराही जाने वाली इस पुस्तक के विषय में परमहंसजी प्रायः कहा करते थे, “जब मैं चला जाऊँगा यह पुस्तक मेरी सन्देशवाहक होगी।”

वाईएसएस पाठमाला

एक गृह-अध्ययन पाठमाला जो आपके जीवन को ऐसे असाधारण ढंग से रूपांतरित कर देती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी न की होगी, और आपको एक संतुलित एवं सफल जीवन जीने में सहायता करती है।

शेयर करें