ऑनलाइन प्रार्थना सत्र

बुधवार, रात्रि 9:00 बजे

(भारतीय समयानुसार)

कार्यक्रम के विवरण

कम लोग ही ईश्वर के छिपे हाथ को खोजते हैं। अधिकांश लोग घटनाक्रम को स्वाभाविक तथा अनिवार्य मान लेते हैं। वे नहीं जानते कि प्रार्थना से कैसे-कैसे आमूल परिवर्तन सम्भव हैं!

— परमहंस योगानन्द

योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया प्रत्येक बुधवार को रात्रि 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार) 20 मिनट के साप्ताहिक ऑनलाइन प्रार्थना सत्र आयोजित कर रही है। पहला सत्र 27 मई को एक वाईएसएस संन्यासी द्वारा संचालित किया जाएगा, जबकि 3 जून से आगे के सत्र वाईएसएस भक्तों द्वारा संचालित किए जाएँगे।

प्रार्थना सत्र का आरम्भ एक आरम्भिक प्रार्थना से होगा। इसके बाद परमहंस योगानन्दजी द्वारा दिए गए एक प्रेरणादायक पाठ अथवा किसी प्रतिज्ञापन का अभ्यास किया जाएगा, और तत्पश्चात् थोड़े समय का ध्यान होगा। उसके बाद, हम वाईएसएस/एसआरएफ़ विश्वव्यापी प्रार्थना मण्डल में सम्मिलित होकर भारत और पूरे विश्व के लोगों के लिए, विश्व शांति के लिए, तथा उन लोगों के लिए प्रार्थना करेंगे जिन्होंने आरोग्यकारी प्रार्थनाओं का अनुरोध किया है। सत्र का समापन योगानन्दजी द्वारा सिखाई गई आरोग्यकारी प्रविधि के अभ्यास और एक समापन प्रार्थना के साथ होगा।

इन सत्रों में सभी सादर आमंत्रित हैं।

कृपया ध्यान दें : ये ऑनलाइन प्रार्थना सत्र केवल Zoom के माध्यम से उपलब्ध होंगे।

वाईएसएस/एसआरएफ़ विश्वव्यापी प्रार्थना मण्डल

हम आपको योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया द्वारा प्रकाशित नीचे दी गई वाईएसएस/एसआरएफ़ विश्वव्यापी प्रार्थना मण्डल पुस्तिका का अध्ययन करने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं।

हम आपको आश्वस्त करते हैं कि सभी वाईएसएस आश्रमों में हमारे संन्यासी, उन सभी लोगों के लिए निरंतर गहन प्रार्थना करते हैं जिन्हें इसकी आवश्यकता है। यदि आप चाहते हैं कि हम आपके लिए अथवा किसी अन्य व्यक्ति के लिए प्रार्थना करें, तो यहाँ क्लिक कीजिए :

नए आगंतुक

परमहंस योगानन्दजी और उनकी शिक्षाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर जाएँ :

ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ ए योगी

विश्वभर में एक आध्यात्मिक उत्कृष्ट कृति के रूप में सराही जाने वाली इस पुस्तक के विषय में परमहंसजी प्रायः कहा करते थे, “जब मैं चला जाऊँगा यह पुस्तक मेरी सन्देशवाहक होगी।”

वाईएसएस पाठमाला

एक गृह-अध्ययन पाठमाला जो आपके जीवन को ऐसे असाधारण ढंग से रूपांतरित कर देती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी न की होगी, और आपको एक संतुलित एवं सफल जीवन जीने में सहायता करती है।

शेयर करें