हमें यह सूचित करते हुए अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है कि वाईएसएस/एसआरएफ़ के अध्यक्ष एवं आध्यात्मिक प्रमुख, श्री श्री स्वामी चिदानन्द गिरि, रविवार, 15 मार्च को वाईएसएस साधना संगम के समापन पर “परमहंस योगानन्द के संतुलित जीवन के आदर्श” विषय पर एक विशेष सत्संग देंगे। हम आपको इस सत्संग में सादर आमंत्रित करते हैं, जिसका लॉस एंजिलिस, USA स्थित एसआरएफ़ अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय से सीधा प्रसारण किया जाएगा।
आज के इस तीव्र गति वाले और चुनौतीपूर्ण संसार में, अनेक लोग अपनी बाहरी जिम्मेदारियों को आंतरिक शांति और आध्यात्मिक परिपूर्णता के साथ पूर्ण करना चाहते हैं। इस सत्संग में, स्वामी चिदानन्दजी परमहंस योगानन्दजी के सन्तुलित जीवन के व्यावहारिक आदर्श प्रस्तुत करते हैं — कि संसार में रहते हुए ईश्वर में कैसे स्थित रहा जाए। शरीर, मन और आत्मा के सामंजस्यपूर्ण विकास के योग के सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए, यह सत्संग रेखांकित करता है कि कैसे दैनिक ध्यान, सम्यक् कर्म और समचित्तता व्यक्ति को शांति, आनन्द और आध्यात्मिक स्थिरता के साथ जीवन के उत्तरदायित्वों को वहन करने में सक्षम बनाते हैं। जानें कि कैसे ईश्वर-संपर्क की शांति को कार्य, संबंधों और सेवा में उतरा जाए।
यह सत्संग, सीधा प्रसारण समाप्त होने के बाद भी उपलब्ध रहेगा।
यह कार्यक्रम अंग्रेज़ी में आयोजित किया जाएगा। हिन्दी में समकालिक अनुवाद (मूल अंग्रेज़ी सत्संग के साथ-साथ चलने वाला) केवल ज़ूम पर लाइव कार्यक्रम के दौरान ही उपलब्ध रहेगा।
हिन्दी में समकालिक अनुवाद हेतु :
- लाइव कार्यक्रम के दौरान Zoom पर शामिल हों। हमारा सुझाव है कि आप कार्यक्रम आरम्भ होने से कुछ मिनट पूर्व ही शामिल हो जाएँ।
- अपनी Zoom window के निचले भाग में स्थित टूलबार में “Interpretation” बटन पर क्लिक करें। (यदि आपको यह विकल्प दिखाई न दे, तो “More” बटन पर क्लिक करें और फिर दिखाई देने वाले मेन्यू से “Interpretation” का चयन करें।)
- सूची में से “हिन्दी” का चयन करें।
- कार्यक्रम प्रारम्भ होने पर, आपको हिन्दी में समकालिक अनुवाद सुनाई देगा।
कृपया ध्यान दें :
- यदि आपको तकनीकी सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया वाईएसएस हेल्पडेस्क से संपर्क करें। आप (0651) 6655 555 पर कॉल करके अथवा [email protected] पर ईमेल भेजकर संपर्क कर सकते हैं।
- इस सीधा प्रसारण कार्यक्रम के लिए, वाईएसएस सहायता डेस्क तकनीकी सहायता के लिए सुबह 8 बजे (भारतीय समयानुसार) से उपलब्ध रहेगी।
आप इन्हें भी देख सकते हैं :
परमहंस योगानन्दजी की आदर्श जीवन शिक्षाओं तथा ध्यान की प्रविधियों पर आधारित स्वामी चिदानन्द गिरि के कुछ और प्रेरणादायक सत्संग यहाँ प्रस्तुत हैं। हम आपको इन्हें देखने हेतु सादर आमंत्रित करते हैं।
















