वाईएसएस आश्रमों में
एसआरएफ़ वर्ल्ड कॉन्वोकेशन 2026 का प्रदर्शन

(दक्षिणेश्वर, नोएडा, चेन्नई, द्वाराहाट)

सोमवार, 3 अगस्त, 2026 – रविवार, 9 अगस्त, 2026 (भारतीय समयानुसार)

एसआरएफ़ कॉन्वोकेशन 2026 का सीधा प्रसारण वाईएसएस आश्रमों में - फीचर्ड-फ़ोटो

प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण अब खुले हैं!

कृपया ध्यान दें : वाईएसएस राँची आश्रम के भीतर नियोजित कई निर्माण परियोजनाओं के कारण — जिसमें कच्ची सड़कों का पुनर्निर्माण, उद्यान मार्गों का नवीनीकरण और अन्य जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं — राँची आश्रम में कॉन्वोकेशन का सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम के विवरण

मैं भीड़ की अपेक्षा एक आत्मा को अधिक पसन्द करता हूँ, पर मैं आत्माओं की भीड़ से प्रेम करता हूँ।

— श्री श्री परमहंस योगानन्द

योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया (वाईएसएस) के आश्रमों में एक विशेष आध्यात्मिक सभा आयोजित की जाएगी, जहाँ सेल्फ़-रियलाइज़ेशन फ़ेलोशिप (एसआरएफ़) वर्ल्ड कॉन्वोकेशन 2026 के कार्यक्रम दिखाए जाएँगे। यह अनूठा अवसर वाईएसएस के अनुयायियों को एक वाईएसएस आश्रम के पवित्र वातावरण में रहते हुए कॉन्वोकेशन के आध्यात्मिक रूप से उन्नयनकारी स्पन्दनों में निमग्न होने का अवसर देगा।

एसआरएफ़ वर्ल्ड कॉन्वोकेशन एक वार्षिक कार्यक्रम है जो सत्यान्वेशियों को परमंहस योगानन्दजी की क्रियायोग शिक्षाओं में गहराई से उतरने के लिए विश्व भर से एक साथ लाता है। कॉन्वोकेशन में आध्यात्मिक रूप से समृद्ध एक सप्ताह का कार्यक्रम होता है, जिसमें शामिल हैं :

  • श्री श्री स्वामी चिदानन्द गिरि, वाईएसएस/एसआरएफ़ अध्यक्ष एवं आध्यात्मिक प्रमुख के साथ विशेष ध्यान और सत्संग
  • सामूहिक ध्यान
  • परमहंस योगानन्दजी के आदर्श जीवन के ज्ञान पर संन्यासियों द्वारा प्रेरणादायक सत्संग
  • वाईएसएस/एसआरएफ़ ध्यान प्रविधियों पर कक्षाएँ — शक्ति-संचार व्यायाम, हं-सः, और ओम् प्रविधियों पर सविस्तार पुनरवलोकन
  • आत्मा के उन्नयन और भक्ति को गहरा करने हेतु कीर्तन और भक्तिपूर्ण भजन सत्र
  • वीडियो प्रस्तुतिकरण

यह प्रदर्शन कार्यक्रम नोएडा, दक्षिणेश्वर, चेन्नई और द्वाराहाट स्थित वाईएसएस आश्रमों में एक साथ आयोजित किया जाएगा, जिससे वाईएसएस के भक्तों को आध्यात्मिक रूप से स्वयं को नवजीवन देने, गुरुदेव की शिक्षाओं की गहरी समझ प्राप्त करने और ध्यान प्रविधियों के अपने अभ्यास में सुधार करने का अवसर मिलेगा। वाईएसएस के संन्यासी सुबह और शाम सामूहिक ध्यान सत्रों का संचालन करेंगे, और अनुरोध पर भक्तों को आध्यात्मिक परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

हम आपको इस अद्वितीय अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जिससे न केवल आपका आध्यात्मिक उत्साह पुनः प्रज्वलित होगा, बल्कि आप अन्य गंभीर मुमुक्षुओं के साथ ध्यान करने और उनकी संगति में रहने से मिलने वाले आनंद और आशीर्वाद का अनुभव भी कर सकेंगे। परमहंस योगानन्दजी की जीवन-परिवर्तनकारी शिक्षाओं और ईश्वर की प्रत्यक्ष उपस्थिति की अनुभूति में गहराई से उतरने के लिए हमारे साथ जुड़ें — ये आशीर्वाद ऐसे आयोजनों की पहचान हैं।

कृपया ध्यान दें :

  • केवल वाईएसएस/एसआरएफ़ के भक्त ही इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
  • 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को प्रवेश की अनुमति नहीं है।
  • चूँकि कार्यक्रम की अनुसूची गहन होगी, अतः अस्वस्थ या विशेष आवश्यकताओं वाले भक्तों को आवेदन न करने की सलाह दी जाती है।
  • आरक्षण के अनुरोध पहले-आओ, पहले-पाओ के आधार पर सुनिश्चित किए जाएँगे।
एसआरएफ़ वर्ल्ड कॉन्वोकेशन 2025 में स्वामी चिदानन्दजी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भक्तगण
वाईएसएस संन्यासी द्वारा करवाये जा रहे शक्ति-संचार व्यायामों के सामूहिक अभ्यास में भक्तों का एक अंश
कॉन्वोकेशन से सीधे प्रसारित किए गए एक लंबे ध्यान में शामिल संन्यासी और भक्त

कार्यक्रम अनुसूची

  • प्रत्येक स्थान पर कार्यक्रम सोमवार, 3 अगस्त की सुबह को प्रारम्भ होगा और रविवार, 9 अगस्त को दोपहर में समाप्त होगा।
  • विस्तृत अनुसूची आने वाले सप्ताहों में उपलब्ध होगी। कृपया कार्यक्रम के निकट इस अनुभाग की जाँच करें।

अधिक जानकारी

आवास

ठहरने की अवधि :

  • सभी भक्तजनों के पास तीन अतिरिक्त दिनों तक ठहरने का विकल्प होगा – वे कार्यक्रम से दो दिन पहले आ सकते हैं, और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद एक अतिरिक्त दिन रुक सकते हैं।
  • गुरुजी के आश्रम में लगातार दस दिनों तक रुकने से, भक्तों को आराम, विश्राम और आध्यात्मिक स्फूर्ति के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप तदनुसार अपने आगमन और प्रस्थान की योजना बना सकते हैं।


आवास :

  • महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग साझा आवास की व्यवस्था की जाएगी। परिवार के सदस्य कृपया इसी के अनुसार योजना बनाकर सामान पैक करें।
  • जिन भक्तों को आवास या भोजन के लिए विशेष आवश्यकताओं की ज़रूरत हो, वे कृपया अपनी व्यवस्था स्वयं करें।


पहले-आओ, पहले-पाओ के आधार पर :

  • सभी चारों स्थानों पर सीमित आवास सुविधाओं के कारण, आरक्षण “पहले-आओ, पहले-पाओ” के आधार पर ही सुनिश्चित किए जाएँगे।
  • कृपया ध्यान दें कि यदि आपका आरक्षण सुनिश्चित हो जाता है, परन्तु आप उपस्थित नहीं हो पाते हैं, तो आरक्षण शुल्क न तो वापस किया जाएगा और न ही किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित किया जाएगा।
आरक्षण

भुगतान :

  • आरक्षण शुल्क प्रति व्यक्ति ₹ 2,500 है। इस शुल्क में आवास और भोजन का खर्च शामिल है। यदि आपको यह शुल्क चुकाने में कठिनाई हो रही है, तो कृपया हमसे संपर्क करें।
  • जो भक्त भोजन या आवास नहीं चाहते, वे इस कार्यक्रम में निःशुल्क भाग ले सकते हैं।

इस प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण अब खुले हैं!

भक्तों के पास ऑनलाइन वाईएसएस भक्त पोर्टल के माध्यम से, या वाईएसएस हेल्पडेस्क पर कॉल करके, या उन आश्रमों में से किसी एक पर जाकर जहाँ प्रदर्शन हो रहे हैं, अपना स्थान आरक्षित करने का विकल्प होगा।

आरक्षण प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :

भक्त पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आरक्षण :

त्वरित और सुगम आरक्षण के लिए, भक्त ऑनलाइन भक्त पोर्टल के माध्यम से अपना आरक्षण अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं।

हेल्पडेस्क से सम्पर्क करके आरक्षण :

कृपया (0651 6655 555) पर कॉल करें या [email protected] पर ईमेल करें और निम्नलिखित विवरण प्रदान करें :

  • आपका पूरा नाम
  • आयु
  • पता
  • ईमेल, और टेलीफोन नंबर
  • वाईएसएस पाठमाला पंजीकरण संख्या (या एसआरएफ़ सदस्यता संख्या)
  • आपके प्रस्तावित आगमन और प्रस्थान की तिथियाँ

आप अपने मोबाइल या ईमेल पते पर प्राप्त भुगतान लिंक के माध्यम से राशि का भुगतान कर सकते हैं।

कृपया ध्यान दें :

  • यदि बुकिंग के अनुरोध अपनी अधिकतम सीमा तक पहुँच जाते हैं, तो किसी विशेष स्थान के लिए आरक्षण पहले बंद हो सकते हैं।
  • सफल आरक्षण होने पर, आपको ईमेल, वॉट्सऐप या एसएमएस के माध्यम से पुष्टि प्राप्त होगी। यदि आपको ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं होती है, तो कृपया वाईएसएस हेल्पडेस्क से कॉल (0651 6655 555) या ईमेल ([email protected]) के माध्यम से संपर्क करें।
  • इस कार्यक्रम में केवल वाईएसएस/एसआरएफ़ भक्त ही उपस्थित हो सकते हैं।
  • 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अनुमति नहीं है।
वॉलंटियर्स

हमेशा की तरह, वॉलंटियर्स की आवश्यकता विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के लिए होगी, जैसे कि आरक्षण डेस्क, आवास, ऑडियो-विजुअल, भोजन, स्वच्छता, सामान्य व्यवस्था और अन्य विभागों में। इनमें से कुछ क्षेत्रों में, कार्यक्रम शुरू होने से एक या दो दिन पहले कुछ वॉलंटियर्स की आवश्यकता होगी। यदि आप वॉलंटियर के रूप में सेवा करना चाहते हैं, तो कृपया आरक्षण फ़ॉर्म में तदनुसार इंगित करें।

आरक्षण तथा पूछताछ के लिए संपर्क विवरण

दक्षिणेश्वर

योगदा सत्संग मठ — दक्षिणेश्वर
21, U. N. Mukherjee Road, Dakshineswar
Kolkata, West Bengal – 700 076

फ़ोन : +91 8420873743, +91 9073581656, +91 7439825373
ईमेल : [email protected]

नोएडा

योगदा सत्संग शाखा आश्रम — नोएडा
Paramahansa Yogananda Marg, B–4, Sector 62
Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh – 201 307

फ़ोन : +91 9899811808, +91 9899811909 
ईमेल : [email protected]

चेन्नई

योगदा सत्संग शाखा आश्रम — चेन्नई
Mannur Village, P. O. Vallarpuram
Sriperumbudur, Kanchipuram, Tamil Nadu – 602 105

फ़ोन : +91 7550012444, +91 7305861965 
ईमेल : [email protected]

द्वाराहाट

योगदा सत्संग शाखा आश्रम — द्वाराहाट
Dwarahat
Almora, Uttarakhand – 263 653

फ़ोन : +91 9756082167, +91 9411708541
ईमेल : [email protected]

वैकल्पिक रूप से, आप नीचे दिए गए विवरणों का उपयोग करके वाईएसएस हेल्पडेस्क से भी संपर्क कर सकते हैं :

फ़ोन : (0651) 6655 555
ईमेल : [email protected]

नए आगंतुक

परमहंस योगानन्दजी और उनकी शिक्षाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर जाएँ :

ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ ए योगी

विश्वभर में एक आध्यात्मिक उत्कृष्ट कृति के रूप में सराही जाने वाली इस पुस्तक के विषय में परमहंसजी प्रायः कहा करते थे, “जब मैं चला जाऊँगा यह पुस्तक मेरी सन्देशवाहक होगी।”

वाईएसएस पाठमाला

एक गृह-अध्ययन पाठमाला जो आपके जीवन को ऐसे असाधारण ढंग से रूपांतरित कर देती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी न की होगी, और आपको एक संतुलित एवं सफल जीवन जीने में सहायता करती है।

शेयर करें