कोलकाता, वह शहर जिसमें दक्षिणेश्वर स्थित है, वायु और रेल मार्ग द्वारा देश के विभिन्न भागों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
- निकटतम हवाई अड्डा दम दम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डा है
- निकटवर्ती प्रमुख रेलवे स्टेशन हावड़ा, सियालदाह, सांतरागाछी, शालीमार और कोलकाता हैं।
- नगर के भीतर आवागमन के लिए, उपनगरीय ट्रेनों, मेट्रो, फेरी और बसों का एक नेटवर्क आसानी से उपलब्ध है।
वाईएसएस दक्षिणेश्वर आश्रम का पूरा पता और नक़्शा देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपके लिए जो माध्यम सुविधाजनक हो, उसे चुनने के लिए कृपया नीचे दिए गए अनुभागों को पढ़ें :
वायुमार्ग द्वारा
दम दम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट कोलकाता को भारत और विदेश के कई शहरों से जोड़ता है।
- एयरपोर्ट से टैक्सी बुक करते समय, कृपया दक्षिणेश्वर में शारदा मठ और आद्यापीठ के पास आरियादह में स्थित “योगदा मठ (वाईएसएस आश्रम)” के लिए कहें।
- अनुमानित दूरी – 11 किमी
रेल द्वारा
निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं – हावड़ा, सियालदाह, सांतरागाछी, शालीमार और कोलकाता।
- हावड़ा अन्य प्रमुख नगरों, जैसे दिल्ली (~1450 कि.मी.), मुंबई (~1970 कि.मी.), और चेन्नई (~1660 कि.मी.) से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
- सियालदाह, उत्तर, उत्तर-पूर्व से आने वाली ट्रेनों तथा कुछ उपनगरीय लोकल ट्रेनों का अंतिम स्टेशन (टर्मिनस) है।
- दक्षिण, दक्षिण-पूर्वी, दक्षिण मध्य, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण-पूर्व मध्य जोन की ट्रेनें सांतरागाछी, शालीमार और कोलकाता स्टेशनों से चलती हैं।
हावड़ा रेलवे स्टेशन से
टैक्सी द्वारा :
- एक प्रीपेड टैक्सी बुक करें और दक्षिणेश्वर में शारदा मठ और आद्यापीठ के पास आरियादह स्थित “योगदा मठ (वाईएसएस आश्रम)” चलने के लिए कहें।
- वाईएसएस आश्रम शारदा मठ से लगभग 200 मीटर और आद्यापीठ से लगभग 1 किमी की दूरी पर है।
- अनुमानित दूरी :
- श्याम बाज़ार से होकर – 10 किमी
- जी. टी. रोड से होकर – 12 किमी
नौका द्वारा :
- हावड़ा रेलवे स्टेशन से उत्तरपाड़ा के लिए लोकल ट्रेन लें।.
- उत्तरपाड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरिए और फेरी सर्विस पॉइंट की ओर जाइए, जो स्टेशन से लगभग 1.5 किमी की दूरी पर है।
- नौका द्वारा गंगा पार करें और आरियादह फेरी ड्रॉप पॉइंट पर उतरें।
- ड्रॉप पॉइंट से अनुमानित दूरी – 500 मीटर
मेट्रो द्वारा :
- हावड़ा मेट्रो स्टेशन, हावड़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित है।
- एस्प्लेनेड जाने वाली ग्रीन लाइन मेट्रो लें।
- एस्प्लेनेड से, जो कि एक मुख्य इंटरचेंज है, दक्षिणेश्वर जाने वाली ब्लू लाइन मेट्रो लें।
- दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन से अनुमानित दूरी – 2 किमी
- साइकिल रिक्शा और ऑटो आसानी से मिल जाते हैं।
सियालदाह रेलवे स्टेशन से
- अनुमानित दूरी – 13 किमी
- दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन के लिए लोकल ट्रेन लें।
- वाईएसएस आश्रम, स्टेशन से लगभग 2 किमी की दूरी पर है।
- दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन से साइकिल रिक्शा, टैक्सी, कैब और ऑटो आसानी से मिल जाते हैं।
सांतरागाछी / शालीमार रेलवे स्टेशनों से
- अनुमानित दूरी :
- सांतरागाछी रेलवे स्टेशन से – 21.4 किमी
- शालीमार रेलवे स्टेशन से – 27 किमी
- हावड़ा रेलवे स्टेशन पहुँचने के लिए लोकल ट्रेन लें। हावड़ा रेलवे स्टेशन से वाईएसएस आश्रम पहुँचने के विभिन्न मार्गों के लिए कृपया उपरोक्त अनुभाग देखें।
- विकल्प के रूप में, इन रेलवे स्टेशनों से सीधे टैक्सी किराए पर ली जा सकती है।
कोलकाता रेलवे स्टेशन से
- अनुमानित दूरी – 10 किमी
- दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन तक बसें उपलब्ध हैं
- आप श्याम बाज़ार या बेलगाछिया मेट्रो स्टेशनों से मेट्रो द्वारा भी दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन तक आ सकते हैं।
- योगदा मठ (वाईएसएस आश्रम) दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किमी की दूरी पर है।
- दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन से साइकिल रिक्शा, टैक्सी, कैब और ऑटो वाहन आसानी से मिल जाते हैं।
मेट्रो द्वारा
कोलकाता के भीतर और अंतरनगरीय यात्रा के लिए मेट्रो नेटवर्क भी उपलब्ध है। कोलकाता मेट्रो नेटवर्क की ब्लू लाइन पर स्थित दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन, आश्रम का निकटतम मेट्रो स्टेशन है।
















