अमर क्रियायोग गुरु : महावतार बाबाजी

महावतार बाबाजी कौन हैं, एक रहस्यमय योगी, जिनका परमहंस योगानन्दजी द्वारा लिखित विश्व-विख्यात आध्यात्मिक गौरव-ग्रन्थ योगी कथामृत में वर्णन किया गया है? उन्हें श्री बद्री नारायण के पास उत्तरी हिमालय में वास करने वाले अमर गुरु के रूप में वर्णित किया गया है। बाबाजी को महावतार (महान अवतार), एक दिव्य अवतार, के रूप में बताया गया है, जिन्होंने पुनर्जन्म के चक्र से पूर्णतः मुक्ति पा ली है और मानवता के आध्यात्मिक उत्थान के लिए सहस्राब्दियों से एक तेजस्वी, युवा शारीरिक रूप बनाए रखा है। जिन लोगों ने बाबाजी से भेंट की है, वे कहते हैं कि उनका स्वभाव शुद्ध प्रेम है, और विनम्रता उनकी पहचान है। कहा जाता है कि केवल उनके पवित्र नाम का श्रद्धापूर्वक उच्चारण करने से ही तत्काल आशीर्वाद प्राप्त होता है।


हम आपको योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया (वाईएसएस) के एक वरिष्ठ संन्यासी, स्वामी स्मरणानन्द गिरि द्वारा दिए गए इस अंग्रेजी सत्संग में महावतार बाबाजी के विषय में और अधिक जानने के लिए आमंत्रित करते हैं। जानें कि क्रियायोग, ईश्वर-साक्षात्कार की पवित्र, वैज्ञानिक प्रविधि, किस प्रकार एक अखंड गुरु-शिष्य परम्परा से प्राप्त हुई — जो बाबाजी से लाहिड़ी महाशय, स्वामी श्रीयुक्तेश्वर और अंततः परमहंस योगानन्दजी को मिली, जिन्हें बाबाजी ने स्वयं 1920 में इन शिक्षाओं को पश्चिम में लाने का कार्य सौंपा था।


यह सत्संग पाँच अन्य भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध है : हिन्दी, बंगाली, कन्नड़, तमिल, और तेलुगु

para-ornament

यदि आप परमहंस योगानन्द और उनके द्वारा स्थापित संगठन योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इण्डिया के आध्यात्मिक एवं अन्य परोपकारी कार्यों में सहयोग देना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके दान दे सकते हैं:

नवागंतुक

परमहंस योगानन्दजी और उनकी शिक्षाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें :

शेयर करें