हमें प्रसन्नता है कि हम आपको योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया/सेल्फ़-रियलाइज़ेशन फ़ेलोशिप के गुरु और संस्थापक, परमहंस योगानन्द की सबसे अधिक बिकने वाली आध्यात्मिक गौरवग्रंथ योगी कथामृत (ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ ए योगी— हिन्दी) की निःशुल्क ऑडियोबुक प्रदान कर रहे हैं।
कृपया अपना ईमेल आईडी साझा करें और हम आपको निःशुल्क हिन्दी ऑडियोबुक डाउनलोड करने के लिए लिंक्स भेजेंगे।
एक आध्यात्मिक निधि के रूप में विश्वभर में प्रशंसित, अति उत्कृष्ट और सबसे अधिक बिकने वाली इस पुस्तक ने लाखों लोगों को उनकी स्वयं की रूपांतरकारी यात्रा को एक नए तथा गहन तरीके से जीने के लिए प्रेरित किया है। परमहंस योगानन्द का ज्ञान, उनका विनोद तथा प्रेरणा प्रदान करने वाली उनकी विलक्षण जीवन-गाथा बोले गए शब्दों के माध्यम से और अधिक उभर कर आती है।
नए पाठकों के साथ-साथ वे पाठक भी, एक अनुभवी वाचक के इस भावपूर्ण एवं सुनने के लिए विवश करने वाले पठन का स्वागत करेंगे, जिनके लिए यह एक लम्बे समय से चली आ रही मित्रता के समान मूल्यवान साथी रही है। वाचक द्वारा घटनाओं का सुन्दर वर्णन परमहंस योगानन्द द्वारा लिखी कई रंग-बिरंगी कहानियों के आकर्षण को दर्शाता है। और लेखक की लोगों, अनुभवों, घटनाओं, और जीवन के गूढ़ रहस्यों की प्रदीप्त खोज की समृद्ध चित्रयवनिका को अपनी सजीव प्रस्तुति द्वारा जीवन्त कर देता है।
यह ऑडियोबुक का एक विस्तृत संस्करण है। इसका mp3 निःशुल्क डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
परमहंस योगानन्द की क्रियायोग शिक्षाएँ
क्रियायोग के दिव्य विज्ञान में ध्यान की अति उन्नत प्रविधियाँ सम्मिलित हैं जिनका निष्ठापूर्वक अभ्यास करने से परमात्मा का साक्षात्कार और सभी प्रकार के बंधनों से आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह ईश्वर के साथ मिलन की राजयोग अर्थात् योग की सर्वोत्तम विधि है। यह ईश्वर के साथ मिलन की राजयोग अर्थात् योग की सर्वोत्तम विधि है।
ध्यान करने के तरीकों के बारे में कुछ बुनियादी निर्देश प्राप्त करें जिनका उपयोग आप अभी से ही कर सकतें हैं और ध्यानजनित शांति तथा ईश्वर के साथ एकता का अनुभव करना आरंभ कर सकते हैं।
यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस वेबपेज पर दिखाए गए ऑडियो संस्करण को विशेष रूप से आपके निजी उपयोग के लिए प्रस्तुत कर रहे हैं। हम आपको इस संस्करण को अपने डिजिटल उपकरणों पर डाउनलोड करने के लिए आमंत्रित करते हैं, जैसा कि आप अपने व्यक्तिगत (गैर-व्यावसायिक) उपयोग के लिए उचित समझें। कृपया ध्यान दें, कि इस ऑडियो संस्करण को प्राप्त करने पर, आप राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कॉपीराइट कानूनों का पालन करने और इस ऑडियो संस्करण की विषयवस्तु को दूसरों को पुनरुत्पादित और/या प्रसारित न करने (अर्थात्, प्रकाशक की पूर्व लिखित अनुमति के बिना प्रतिलिपि बनाना, वितरण करना, ईमेल करना, पोस्ट करना, प्रसारण करना आदि निषिद्ध हैं) के लिए सहमत हो रहे हैं। श्री श्री परमहंस योगानन्दजी की आध्यात्मिक विरासत के संबंध में हमारे प्रकाशन प्रयासों का समर्थन करने के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं।
वाईएसएस द्वारा प्रकाशित पुस्तकें एवं अन्य प्रकाशन
परमहंस योगानन्द और उनके प्रमुख शिष्यों की पुस्तकों और अन्य प्रकाशनों के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें :