स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी आविर्भाव दिवस
स्मृति कार्यक्रम

वाईएसएस ओडीके स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी आविर्भाव दिवस स्मृति कार्यक्रम — मई 2026

कार्यक्रम के विवरण

मैं प्रत्येक वस्तु के लिए अपने गुरु स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी का ऋणी हूँ, वे हर प्रकार से दक्ष थे। उनके ज्ञान का अनुसरण करके ही मैं अपने ध्येय (mission) में सफलता पाने के योग्य हुआ था…।

— परमहंस योगानन्द

10 मई को, हम स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी का आविर्भाव दिवस मनाते हैं, जो परमहंस योगानन्दजी के गुरु और वाईएसएस/एसआरएफ़ भक्तों के परमगुरु हैं, जिन्हें ज्ञानवतार अथवा “ज्ञान के अवतार” के रूप में पूजा जाता है।

मई में दो विशेष कार्यक्रमों के साथ इस पवित्र अवसर का स्मरणोत्सव मनाने हेतु हम आपको सादर आमंत्रित करते हैं।

स्वामी श्रीयुक्तेश्वर गिरि के सम्मान में
3-घंटे का विशेष ध्यान

रविवार, 3 मई, 2026
सुबह 6:10 से 9:30 बजे तक (भारतीय समयानुसार)

3 मई को, स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी के सम्मान में, हम एक वाईएसएस संन्यासी द्वारा संचालित तीन घंटे का ऑनलाइन ध्यान आयोजित करेंगे। इस कार्यक्रम में चैंटिंग, ध्यान और प्रेरणादायक पठन के सत्र शामिल होंगे।

कृपया ध्यान दें : यह कार्यक्रम मंगलवार, 5 मई को रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार) तक देखने के लिए उपलब्ध रहेगा।

स्वामी श्रीयुक्तेश्वर गिरि आविर्भाव दिवस
विशेष ध्यान

रविवार, 10 मई, 2026
सुबह 6:30 से 8:00 बजे तक (भारतीय समयानुसार)

10 मई को स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी के आविर्भाव दिवस पर, एक वाईएसएस संन्यासी द्वारा संचालित विशेष ऑनलाइन ध्यान के साथ हम महान् ज्ञानावतार को अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे।

कृपया ध्यान दें : यह कार्यक्रम सोमवार, 11 मई, रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार) तक देखने के लिए उपलब्ध रहेगा।

इन विशेष ध्यान कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए सभी का स्वागत है।

यह विशेष अवसर वाईएसएस आश्रमों, केन्द्रों और मंडलियों में प्रत्यक्ष ध्यान कार्यक्रमों के साथ भी मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानने और इनमें सम्मिलित होने के लिए, कृपया अपने निकट के ध्यान केन्द्र से संपर्क करें

इस पावन अवसर पर, भक्त वाईएसएस/एसआरएफ़ गुरु-परम्परा द्वारा हमें प्रदत्त क्रियायोग मार्ग के आशीर्वाद हेतु प्रणामी अर्पित कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

यदि आप इन आत्म-मुक्तिदायी शिक्षाओं को सच्चे मुमुक्षुओं तक पहुँचाने के वाईएसएस के कार्य में योगदान देना चाहते हैं, तो इसके लिए हम आपका नीचे दिये गए लिंक पर स्वागत करते हैं।

नए आगंतुक

परमहंस योगानन्दजी और उनकी शिक्षाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर जाएँ :

ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ ए योगी

विश्वभर में एक आध्यात्मिक उत्कृष्ट कृति के रूप में सराही जाने वाली इस पुस्तक के विषय में परमहंसजी प्रायः कहा करते थे, “जब मैं चला जाऊँगा यह पुस्तक मेरी सन्देशवाहक होगी।”

वाईएसएस पाठमाला

एक गृह-अध्ययन पाठमाला जो आपके जीवन को ऐसे असाधारण ढंग से रूपांतरित कर देती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी न की होगी, और आपको एक संतुलित एवं सफल जीवन जीने में सहायता करती है।

शेयर करें