हम आपको वाईएसएस/एसआरएफ़ अध्यक्ष एवं आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी चिदानन्द गिरि तथा एसआरएफ़ के उपाध्यक्ष स्वामी विश्वानन्द गिरि के साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं। वे एसआरएफ़ अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय के नवीनीकरण एवं पुनरुद्धार परियोजना के पीछे जो सोच और प्रेरणा है, उसे साझा करेंगे — और परियोजना पूर्ण होने पर मुख्यालय कैसा दिखेगा, उसकी एक “झलक” भी प्रस्तुत करेंगे।
एसआरएफ़ अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय (एसआरएफ़ मदर सेंटर) की स्थापना परमहंस योगानन्दजी द्वारा 1925 में लॉस एंजिलिस में सम्पूर्ण मानवता में क्रियायोग के प्राचीन विज्ञान का प्रचार-प्रसार करने के उनके विश्वव्यापी मिशन के आध्यात्मिक और प्रशासनिक केन्द्र के रूप में की गई थी।
यह कार्यक्रम शनिवार, 12 सितम्बर को लॉस एंजिलिस स्थित एसआरएफ़ अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय से भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे सीधा प्रसारित किया जाएगा और बाद में देखने के लिए भी उपलब्ध रहेगा।
















