YSS International Day of Yoga Main Webpage Banner – 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

परमहंसजी का जीवन सभी सत्यान्वेषियों को ध्यान-योग की दीर्घ काल से सम्मानित तकनीकों से परिचित कराने के लिए समर्पित था। अतः उन्हें यह जानकर बहुत प्रसन्नता होगी कि विश्व अब योग के दर्शन और विज्ञान को हर वर्ष सम्मानित कर रहा है। प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से, योग में वर्तमान विश्व की अधिकांश रुचि उन शिक्षाओं का परिणाम है जो परमहंस योगानन्दजी सौ वर्ष से भी पहले भारत से अमेरिका ले गए थे। “यदि भारत के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विचार को संयुक्त राष्ट्र में आसानी से स्वीकार किया गया है, तो इसका अधिकांश श्रेय परमहंस योगानन्दजी को जाना चाहिए, जो अमेरिका में भारत के पहले योग गुरु थे।” एक ऑनलाइन समाचार आउटलेट की सूचना के अनुसार। “उन्होंने एक शताब्दी पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में योग की नींव रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई।”

श्रीमद्भगवद्गीता (ईश्वर-अर्जुन संवाद) के अपने अत्यधिक प्रशंसित अनुवाद और टिप्पणी में परमहंस योगानन्दजी बताते हैं : “योग शब्द पूर्ण सन्तुलन अथवा मानसिक समता का प्रतीक है जो मन के परमेश्वर के साथ सम्पर्क हो जाने का परिणाम है। योग, ध्यान की आध्यात्मिक प्रविधि को भी इंगित करता है, जिसके द्वारा व्यक्ति ईश्वर एकात्मता प्राप्त करता है। इसके अतिरिक्त, योग किसी भी ऐसे कार्य का प्रतीक है जो इस दिव्य मिलन की ओर ले जाता है।”

कार्यक्रम के बारे में

जीवन की दैनिक चुनौतियों के बीच, हम एक अविचल शांति और आन्तरिक स्थिरता की भावना को कैसे प्राप्त कर सकते हैं और उसे बनाए रख सकते हैं? योग और ध्यान पर हमारे प्रेरणादायक परिचयात्मक सत्रों में शामिल हों, जिन्हें सत्य के साधकों की यह जानने में सहायता करने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है कि वे हर परिस्थिति में अपना आंतरिक संतुलन कैसे बनाए रख सकते हैं।

परमहंस योगानन्दजी की कालातीत क्रियायोग शिक्षाओं पर आधारित, ये ऑनलाइन कार्यक्रम दर्शाते हैं कि योग किस प्रकार हमें दिव्य शांति का एक गहन रूपान्तरकारी अनुभव प्रदान कर सकता है और हमें स्वयं का श्रेष्ठतर स्वरूप बनने में सहायता कर सकता है।

योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया के एक संन्यासी के मार्गदर्शन में, इन सत्रों में वैज्ञानिक आध्यात्मिक शिक्षाओं का एक संक्षिप्त परिचय दिया जाएगा। तत्पश्चात् एक निर्देशित ध्यान होगा, जिसमें उचित मुद्रा के मूलभूत सिद्धांत, प्रारंभिक श्वसन अभ्यास, प्रतिज्ञापन और मानस-दर्शन की प्रविधियाँ शामिल होंगी, जो आपके मन को गहन शांति में स्थित करने में सहायक होंगी।

हम आपको प्रोत्साहित करते हैं कि आप अपने मित्रों और योग-ध्यान में रुचि रखने वाले सभी लोगों को इन आयोजनों से जुड़ने और इनसे लाभान्वित होने के लिए आमंत्रित करें।

प्रमुख कार्यक्रम

“ध्यान-योग द्वारा शांति की अनुभूति”

(एक निर्देशित ध्यान सत्र सहित)

रविवार, 14 जून, 2026
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (भारतीय समयानुसार)

यह कार्यक्रम, जिसका सीधा प्रसारण वाईएसएस राँची आश्रम से किया जाएगा, वाईएसएस संन्यासी स्वामी ईश्वरानन्द गिरि के नेतृत्व में आयोजित होगा और बाद में देखने के लिए भी उपलब्ध रहेगा।

सभी ऑनलाइन कार्यक्रम

“ध्यान-योग द्वारा शांति की अनुभूति”

(एक निर्देशित ध्यान सत्र सहित)

शनिवार, 13 जून, 2026
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (भारतीय समयानुसार)

वाईएसएस दक्षिणेश्वर आश्रम से सीधा प्रसारित किया जाने वाला यह कार्यक्रम, वाईएसएस संन्यासी स्वामी श्रेयानन्द गिरि के नेतृत्व में संचालित होगा और यह बाद में देखने के लिए भी उपलब्ध रहेगा।

“ध्यान-योग द्वारा शांति की अनुभूति”

(एक निर्देशित ध्यान सत्र सहित)

शनिवार, 13 जून, 2026
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (भारतीय समयानुसार)

यह कार्यक्रम, जिसका वाईएसएस चेन्नई आश्रम से सीधा प्रसारण किया जाएगा, वाईएसएस संन्यासी स्वामी केदारानन्द गिरि के मार्गदर्शन में होगा तथा बाद में देखने के लिए भी उपलब्ध रहेगा।

“ध्यान-योग द्वारा शांति की अनुभूति”

(एक निर्देशित ध्यान सत्र सहित)

शनिवार, 13 जून, 2026
शाम 6:30 से शाम 7:30 बजे तक (भारतीय समयानुसार)

यह कार्यक्रम, जिसका सीधा प्रसारण वाईएसएस नोएडा आश्रम से किया जाएगा, वाईएसएस संन्यासी स्वामी आद्यानन्द गिरि के नेतृत्व में आयोजित होगा और बाद में देखने के लिए भी उपलब्ध रहेगा।

“ध्यान-योग द्वारा शांति की अनुभूति”

(एक निर्देशित ध्यान सत्र सहित)

रविवार, 14 जून, 2026
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (भारतीय समयानुसार)

यह कार्यक्रम, जिसका सीधा प्रसारण वाईएसएस राँची आश्रम से किया जाएगा, वाईएसएस संन्यासी स्वामी ईश्वरानन्द गिरि के नेतृत्व में आयोजित होगा और बाद में देखने के लिए भी उपलब्ध रहेगा।

“ध्यान-योग द्वारा शांति की अनुभूति”

(एक निर्देशित ध्यान सत्र सहित)

रविवार 14 जून, 2026
शाम 6:30 से शाम 7:30 बजे तक (भारतीय समयानुसार)

यह कार्यक्रम, जिसका वाईएसएस चेन्नई केन्द्र से सीधा प्रसारण किया जाएगा, वाईएसएस संन्यासी स्वामी शुद्धानन्द गिरि के नेतृत्व में होगा और बाद में देखने के लिए उपलब्ध रहेगा।

प्रत्यक्ष कार्यक्रम

इन ऑनलाइन कार्यक्रमों के अतिरिक्त, देश भर में विभिन्न वाईएसएस केन्द्रों एवं मंडलियों में प्रत्यक्ष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अधिक विवरण एवं संबंधित जानकारी के लिए, कृपया नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें :

योगी कथामृत पर विशेष छूट

इस अवसर पर, हम योगी कथामृत की एक निःशुल्क ई-बुक प्रति (अंग्रेज़ी और कई अन्य भाषाओं में) उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, इस आध्यात्मिक गौरव-ग्रन्थ के सभी मुद्रित संस्करण 25% छूट पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए, कृपया नीचे दिए गए अनुभाग देखें।


योगी कथामृत 

 

ई-बुक निःशुल्क प्राप्त करें — ई-बुक


परमहंस योगानन्दजी के बारे में

Founder Paramahansa Yoganandaपरमहंस योगानन्दजी ने अपनी व्यापक शिक्षाओं से लाखों लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। व्यापक रूप से “पश्चिम में योग के जनक” के रूप में सम्मानित, परमहंसजी विश्व स्तर पर वैज्ञानिक प्राणायाम (जीवन शक्ति नियंत्रण) प्रविधियों की प्रणाली सहित शिक्षाएं उपलब्ध कराने वाले पहले व्यक्ति थे। योग का अंतिम लक्ष्य एक सर्वज्ञ, सर्वव्यापी आत्मा के रूप में स्वयं की प्राप्ति है। योगदा सत्संग पाठमाला — में वर्णित, योगानन्दजी की शिक्षाएँ धर्म के इस अंतर्निहित आधार के लिए एक व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान करती हैं। और यह एक ऐसी प्रणाली है जो लगातार अधिक से अधिक संख्या में उन लोगों को आकर्षित करती है जो न केवल हठ योग के भौतिक लाभों में रुचि रखते हैं बल्कि वे भी जो अपनी मानसिक क्षमताओं को विकसित करने, और सबसे बढ़कर, स्वयं को आध्यात्मिक रूप से उन्नत करने में रुचि रखते हैं।

उनकी शिक्षाएँ और उनके द्वारा सिखाई गई ध्यान प्रविधियाँ आज नीचे दिए गए माध्यमों द्वारा उपलब्ध हैं :

टिप्पणियाँ


योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया के बारे में

Main Building of Ranchi Ashramपिछले 100 वर्षों से, योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया (वाईएसएस) अपने संस्थापक, श्री श्री परमहंस योगानन्द, जो पश्चिम में व्यापक रूप से योग के जनक के रूप में सम्मानित हैं, उनके आध्यात्मिक और मानवीय कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।

परमहंस योगानन्दजी ने, पवित्र आध्यात्मिक-विज्ञान क्रियायोग, जिसकी उत्पत्ति सहस्राब्दियों पहले भारत में हुई, उसकी सार्वभौमिक शिक्षाओं को उपलब्ध कराने हेतु 1917 में योगदा सत्संग सोसाइटी की स्थापना की। इन गैर-सांप्रदायिक शिक्षाओं में सर्वांगीण सफलता और कल्याण को प्राप्त करने के लिए एक संपूर्ण दर्शन और जीवन शैली के साथ-साथ जीवन के अंतिम लक्ष्य — आत्मा के ब्रह्म (ईश्वर) के साथ मिलन के लिए ध्यान की प्रविधियां सन्निहित हैं।

श्रीमद्भगवद्गीता (ईश्वर-अर्जुन संवाद) पर अपने अत्यधिक प्रशंसित अनुवाद और टिप्पणी में परमहंस योगानन्दजी बताते हैं : “योग शब्द पूर्ण सन्तुलन अथवा मानसिक समता का प्रतीक है जो मन के परमेश्वर के साथ सम्पर्क हो जाने का परिणाम है। योग, ध्यान की आध्यात्मिक प्रविधि को भी इंगित करता है, जिसके द्वारा व्यक्ति ईश्वर एकात्मता प्राप्त करता है। इसके अतिरिक्त, योग किसी भी ऐसे कार्य का प्रतीक है जो इस दिव्य मिलन की ओर ले जाता है।”


नए आगंतुक

परमहंस योगानन्दजी और उनकी शिक्षाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर जाएँ :

ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ ए योगी

विश्वभर में एक आध्यात्मिक उत्कृष्ट कृति के रूप में सराही जाने वाली इस पुस्तक के विषय में परमहंसजी प्रायः कहा करते थे, “जब मैं चला जाऊँगा यह पुस्तक मेरी सन्देशवाहक होगी।”

वाईएसएस पाठमाला

एक गृह-अध्ययन पाठमाला जो आपके जीवन को ऐसे असाधारण ढंग से रूपांतरित कर देती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी न की होगी, और आपको एक संतुलित एवं सफल जीवन जीने में सहायता करती है।

शेयर करें