यह कार्यक्रम अब समाप्त हो चुका है।
यदि आप किसी आगामी कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, तो कृपया हमारे कार्यक्रम पेज पर जाएँ।

परमहंस योगानन्दजी और स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी
के आदर में स्मृति समारोह

महासमाधि स्मृति ध्यान, मार्च 2026

कार्यक्रम के विवरण

परमहंस योगानन्दजी की महासमाधि — एक महान् योगी का ब्रह्म के साथ एकात्मता की अवस्था में शरीर से अंतिम सचेत प्रस्थान — 7 मार्च को है। उनके गुरु, स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी की महासमाधि तिथि 9 मार्च को है। योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया के संन्यासी परमहंस योगानन्दजी और स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी के आदर में निम्नलिखित विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित करेंगे :

परमहंस योगानन्द
महासमाधि विशेष ध्यान

शनिवार, 7 मार्च, 2026
सुबह 6:30 से 8:00 तक (भारतीय समयानुसार)

7 मार्च, 1952 को परमहंस योगानन्दजी महासमाधि में लीन हुए। यह दिन पूरे भारत में विशेष ध्यान कार्यक्रमों के साथ श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाता है। हम आपको एक वाईएसएस संन्यासी द्वारा संचालित किए जाने वाले एक विशेष ऑनलाइन ध्यान में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। इस कार्यक्रम में चैंटिंग, प्रेरणादायक पाठ और ध्यान शामिल होंगे।

कृपया ध्यान दें : यह कार्यक्रम रविवार, 8 मार्च, रात्रि 10 बजे (भारतीय समयानुसार) तक देखने के लिए उपलब्ध रहेगा।

परमहंस योगानन्दजी और स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी
6-घंटे का विशेष ध्यान

रविवार, 8 मार्च, 2026
सुबह 9:40 से शाम 4:00 तक (भारतीय समयानुसार)

परमहंस योगानन्दजी, हमारे प्रिय गुरुदेव, तथा स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी, वाईएसएस/एसआरएफ़ मार्ग के अनुयायियों के परमगुरु, के महासमाधि के विशेष दिवसों की स्मृति में, हम आपको छह-घंटे के ऑनलाइन ध्यान में हमारे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं, जिसका संचालन वाईएसएस संन्यासियों द्वारा रविवार, 8 मार्च को किया जाएगा।

कार्यक्रम शक्ति-संचार व्यायामों से आरम्भ होगा, इसके पश्चात् प्रार्थना, प्रेरणादायक पाठ, तथा चैंटिंग और ध्यान-सत्र होंगे। इसका समापन परमहंस योगानन्दजी की आरोग्यकारी प्रविधि और एक समापन प्रार्थना के साथ होगा।

विस्तृत कार्यक्रम निम्नानुसार है :

  • शक्ति-संचार – सुबह 9:40 से 10:00 तक (भारतीय समयानुसार)
  • पहला सत्र – सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (भारतीय समयानुसार)
  • विश्राम – दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक (भारतीय समयानुसार)
  • दूसरा सत्र – दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक (भारतीय समयानुसार)


कृपया ध्यान दें :
जो भक्त सीधे प्रसारण में शामिल होने में असमर्थ हों, उनके लिए यह कार्यक्रम मंगलवार, 10 मार्च को रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार) तक देखने के लिए उपलब्ध रहेगा।

स्वामी श्रीयुक्तेश्वर
महासमाधि विशेष ध्यान

सोमवार, 9 मार्च, 2026
सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक (भारतीय समयानुसार)

ज्ञानावतार अथवा “ज्ञान के अवतार,” के रूप में पूजनीय, स्वामी श्रीयुक्तेश्वर गिरि परमहंस योगानन्दजी के गुरु और लाहिड़ी महाशय के शिष्य हैं। 9 मार्च, 1936 को स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी ने महासमाधि में प्रवेश किया — यह वह दिन है जिसे योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया विशेष ध्यान के साथ मनाती है।

हम आपको स्वामी श्रीयुक्तेश्वर गिरि के आदर में आयोजित एक विशेष ऑनलाइन स्मृति ध्यान में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करते हैं। इस ध्यान का संचालन वाईएसएस संन्यासी सोमवार, 9 मार्च को करेंगे और इसमें चैंटिंग, प्रेरणादायक पाठ तथा ध्यान शामिल होंगे।

कृपया ध्यान दें : यह कार्यक्रम मंगलवार, 10 मार्च, रात्रि 10 बजे (भारतीय समयानुसार) तक देखने हेतु उपलब्ध रहेगा।

इस पावन अवसर पर, महान् गुरु और परमगुरु के सम्मान में प्रत्यक्ष स्मृति कार्यक्रम विभिन्न आश्रमों, केन्द्रों और मंडलियों में भी आयोजित किए जाते हैं। अपने निकटतम केन्द्र से सम्पर्क करने के लिए, कृपया यहाँ क्लिक करें।

गुरु से प्राप्त आध्यात्मिक आशीर्वादों के प्रति अपने प्रेम और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में भक्त इस दिन गुरु-प्रणामी अर्पित करते हैं। यदि आप इस विशेष अवसर पर भेंट करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन ऐसा कर सकते हैं।

नए आगंतुक

परमहंस योगानन्दजी और उनकी शिक्षाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर जाएँ :

ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ ए योगी

विश्वभर में एक आध्यात्मिक उत्कृष्ट कृति के रूप में सराही जाने वाली इस पुस्तक के विषय में परमहंसजी प्रायः कहा करते थे, “जब मैं चला जाऊँगा यह पुस्तक मेरी सन्देशवाहक होगी।”

वाईएसएस पाठमाला

एक गृह-अध्ययन पाठमाला जो आपके जीवन को ऐसे असाधारण ढंग से रूपांतरित कर देती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी न की होगी, और आपको एक संतुलित एवं सफल जीवन जीने में सहायता करती है।

शेयर करें