वाईएसएस/एसआरएफ़ अध्यक्ष की भारत यात्रा — 2027

वाईएसएस/एसआरएफ़ अध्यक्ष की भारत यात्रा 2027 — कार्यक्रम की प्रमुख छवि

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नामांकन अब खुले हैं!

कार्यक्रम के बारे में

हमें यह घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इंडिया/सेल्फ़-रियलाइज़ेशन फ़ेलोशिप (वाईएसएस/एसआरएफ़) के श्रद्धेय अध्यक्ष एवं आध्यात्मिक प्रमुख, श्री श्री स्वामी चिदानन्द गिरि, जनवरी और फरवरी 2027 के दौरान भारत की यात्रा करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान, स्वामीजी दो शहरों में विशेष एक-दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करेंगे — जैसा कि नीचे दिया गया है :

  • रविवार, 24 जनवरी : हैदराबाद
  • रविवार, 21फ़रवरी : नोएडा

हम स्वामीजी की आगामी यात्रा की प्रतीक्षा हर्षपूर्वक कर रहे हैं, उनकी पिछली यात्राओं के दौरान हम सभी के द्वारा अनुभव की गई महान् आध्यात्मिक प्रेरणा और उन्नयन को याद करते हुए, हम सभी वाईएसएस/एसआरएफ़ भक्तों को इन दिव्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए स्रेहपूर्वक आमंत्रित करते हैं।

पिछली यात्राओं की मुख्य बातें

हम आपको नीचे दिए गए लिंक्स को देखने और स्वामीजी की पिछली यात्राओं के मधुर क्षणों तथा आशीर्वादों को पुनः स्मरण करने के लिए आमंत्रित करते हैं :

para-ornament

एक परिवर्तनकारी अनुभव

नीचे उन भक्तों के कुछ संस्मरण साझा किए जा रहे हैं जिन्होंने 2025 में स्वामीजी की यात्रा के दौरान आयोजित विशेष कार्यक्रमों में भाग लिया था।

कार्यक्रम विवरण

कार्यक्रम की समय-सारणी
  • रविवार, 24 जनवरी : हैदराबाद
  • रविवार, 21 फ़रवरी : नोएडा

प्रत्येक एक-दिवसीय कार्यक्रम की संभावित समय-सारणी इस प्रकार है :

  • सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक — आदरणीय स्वामीजी के साथ तीन घंटे का ध्यान
  • दोपहर 02:30 बजे से 03:30 बजे तक — कीर्तन
  • शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक — शाम का ध्यान
  • शाम 06:20 बजे से 07:30 बजे तक — स्वामी चिदानन्दजी के साथ सत्संग
कार्यक्रम स्थल

स्वामीजी की यात्रा के दौरान जिन स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे, उनका विवरण निम्नलिखित है :

हैदराबाद

पता,
व्यास नगर रोड,
नरसिंगी,
हैदराबाद – 500075
तेलंगाना

गूगल मैप्स लिंक : यहाँ क्लिक करें

कैसे पहुँचें

वायुमार्ग द्वारा :
निकटतम हवाई अड्डा राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (HYD) है। आयोजन स्थल हवाई अड्डे से लगभग 25 कि.मी. (~30 मिनट की ड्राइव) दूर है। आगमन पर बुकिंग के लिए टैक्सी और ऐप-आधारित कैब (ओला, उबर, आदि) आसानी से उपलब्ध हैं।


रेल द्वारा :

यह स्थल हैदराबाद के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से भी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। इनमें से प्रत्येक स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने में लगने वाला अनुमानित समय नीचे दिया गया है।

  • सिकंदराबाद जंक्शन – 26.5 कि.मी. (60–75 मिनट)
  • नामपल्ली (हैदराबाद दक्कन) – 17 कि.मी. (50-65 मिनट)
  • काचीगुड़ा – 19.5 कि.मी. (55–70 मिनट)
  • बेगमपेट – 19.5 कि.मी. (45–60 मिनट)
  • लिङ्गमपल्ली – 16.5 कि.मी. (45–55 मिनट)
  • मौला अली – 35 कि.मी. (75–90 मिनट)

 
पहुँचने पर ऑन-डिमांड कैब और स्थानीय टैक्सियाँ आसानी से बुक की जा सकती हैं।

नोएडा

योगदा सत्संग शाखा आश्रम — नोएडा
परमहंस योगानन्द मार्ग
B-4, सेक्टर 62
नोएडा – 201307
गौतम बुद्ध नगर
उत्तर प्रदेश

गूगल मैप्स लिंक : यहाँ क्लिक करें

नामांकन

निर्धारित शुल्क :

  • नामांकन शुल्क ₹ 1,200 प्रति व्यक्ति है। इस शुल्क में भोजन का शुल्क शामिल है।
  • हालाँकि, यदि कोई आवास सुविधाओं का लाभ उठाना चाहता है, तो प्रत्येक भक्त के ठहरने के दिनों की संख्या के आधार पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। आवास शुल्क इस प्रकार है :
    • हैदराबाद : ₹ 1,000 प्रति व्यक्ति प्रति रात्रि
    • नोएडा : ₹ 1,250 प्रति व्यक्ति प्रति रात्रि

  • नोएडा कार्यक्रम के लिए आवास का अनुरोध करने वाले भक्तों को नोएडा आश्रम के आसपास आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी।
    कृपया ध्यान दें कि वाईएसएस नोएडा आश्रम के अंदर कोई आवास उपलब्ध नहीं होगा।

यदि आपको नामांकन शुल्क का भुगतान करने में कठिनाई हो रही है, तो कृपया हमसे संपर्क करें।

नामांकन की जानकारी

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नामांकन अब खुले हैं!

भक्तगण ऑनलाइन वाईएसएस डिवोटी पोर्टल के माध्यम से, वाईएसएस हेल्पडेस्क पर कॉल करके, अथवा किसी भी वाईएसएस आश्रम या वाईएसएस हैदराबाद ध्यान केन्द्र पर जाकर नामांकन करा सकते हैं।

नामांकन की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है :

भक्त पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन :

तेज़ और आसान नामांकन के लिए, कृपया नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके ऑनलाइन नामांकन करें।

वाईएसएस हेल्पडेस्क से संपर्क करके नामांकन :

कृपया (0651) 6655 555 पर कॉल करें या [email protected] पर ईमेल करें और निम्नलिखित विवरण प्रदान करें :

  • आपका पूरा नाम
  • आयु
  • पता
  • ईमेल और टेलीफ़ोन नंबर
  • वाईएसएस पाठमाला पंजीकरण संख्या (अथवा एसआरएफ़ सदस्यता संख्या)
  • आपके प्रस्तावित आगमन और प्रस्थान की तिथियाँ

आप उस भुगतान लिंक के माध्यम से राशि भेज सकते हैं जो आपके मोबाइल या ईमेल पते पर भेजा जाएगा।

एसआरएफ़ भक्तों के लिए नामांकन :

  • हम इच्छुक एसआरएफ़ भक्तों से अनुरोध करते हैं कि वे [email protected] पर ईमेल भेजकर वाईएसएस हेल्पडेस्क से संपर्क करें और ऊपर बताए गए सभी विवरण प्रदान करें।
  • जबकि एसआरएफ़ के भक्तों का कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए और कार्यक्रम स्थल पर भोजन करने के लिए हार्दिक स्वागत है, उनसे अनुरोध है कि वे नीचे दिए गए किसी भी होटल में अपने रहने (आवास) की व्यवस्था स्वयं करें।
para-ornament

कृपया ध्यान दें :

  • सफल पंजीकरण पर, आपको ईमेल या व्हाट्सऐप या एसएमएस के माध्यम से एक पुष्टिकरण प्राप्त होगा। यदि आपको ऐसी कोई सूचना नहीं मिलती है, तो कृपया वाईएसएस राँची हेल्पडेस्क पर कॉल (0651) 6655 555 या ईमेल ([email protected]) द्वारा संपर्क करें।
  • यदि आपका नामांकन सुनिश्चित हो गया है, लेकिन आप कार्यक्रम में सम्मिलित होने में असमर्थ हैं, तो पंजीकरण शुल्क न तो वापस किया जाएगा और न ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर स्थानांतरित किया जा सकेगा।

 

  • केवल वाईएसएस/एसआरएफ़ के भक्त ही इन कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।
  • 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को इन कार्यक्रमों में भाग लेने की अनुमति नहीं है।
  • विभिन्न स्थानों पर आवास की सीमित सुविधाएँ उपलब्ध होने के कारण, आवास की माँग करने वाले नामांकनों की पुष्टि पहले-आओ, पहले-पाओ के आधार पर की जाएगी।
  • जो भक्तगण दोनों स्थानों के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के इच्छुक हैं, उनका स्वागत है।
आवास

हैदराबाद और नोएडा के एक दिवसीय कार्यक्रमों के लिए, भक्तगण कार्यक्रम से एक दिन पहले शाम को पहुँचना और कार्यक्रम समाप्त होने के अगले दिन की सुबह तक ठहरना चुन सकते हैं। यदि कोई आवास की सुविधाओं का लाभ उठाना चाहता है, तो जितने दिन एक भक्त ठहरना चाहता है, उसके आधार पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। आवास शुल्क निम्नलिखित हैं :

  • हैदराबाद : ₹ 1,000 प्रति व्यक्ति प्रति रात्रि
  • नोएडा : ₹ 1,250 प्रति व्यक्ति प्रति रात्रि


नोएडा आयोजन के लिए आवास का अनुरोध करने वाले भक्तों को नोएडा आश्रम के आसपास आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी।
कृपया ध्यान दें कि वाईएसएस नोएडा आश्रम के अंदर कोई आवास उपलब्ध नहीं होगा।

कृपया ध्यान दें :

  • दोनों स्थानों पर सीमित आवास सुविधाएँ उपलब्ध होने के कारण, आवास चाहने वाले नामांकनों की पुष्टि पहले-आओ, पहले-पाओ के आधार पर की जाएगी।
  • महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग से रहने की साझा व्यवस्था की जाएगी। परिवार के सदस्य कृपया तदनुसार योजना बनाएँ और सामान पैक करें।
  • आवास अथवा आहार की विशेष आवश्यकताओं वाले भक्तगण कृपया स्वयं अपनी व्यवस्था करें। पास के होटलों की एक सूची नीचे दी गई है।
वॉलंटियर

सदैव की भाँति, विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने के लिए भक्त-वॉलंटियर्स की आवश्यकता होगी, जैसे कि नामांकन डेस्क, आवास, ऑडियो-विजुअल्स, भोजन, स्वच्छता, मार्ग-दर्शन, और अन्य क्षेत्र। इनमें से कुछ क्षेत्रों में, प्रत्येक कार्यक्रम के शुरू होने से एक या दो दिन पहले वॉलंटियर्स की आवश्यकता होगी। यदि आप वॉलंटियर के रूप में सेवा करना चाहते हैं, तो कृपया नामांकन फॉर्म में इसका उल्लेख करें।

नामांकन और पूछताछ के लिए संपर्क विवरण

योगदा सत्संग शाखा मठ — राँची
परमहंस योगानन्द पथ
राँची – 834001
झारखंड

फ़ोन : (0651) 6655 555 (सोमवार से शनिवार, सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक)
ईमेल : [email protected]

नए आगंतुक

परमहंस योगानन्दजी और उनकी शिक्षाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर जाएँ :

ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ ए योगी

विश्वभर में एक आध्यात्मिक उत्कृष्ट कृति के रूप में सराही जाने वाली इस पुस्तक के विषय में परमहंसजी प्रायः कहा करते थे, “जब मैं चला जाऊँगा यह पुस्तक मेरी सन्देशवाहक होगी।”

वाईएसएस पाठमाला

एक गृह-अध्ययन पाठमाला जो आपके जीवन को ऐसे असाधारण ढंग से रूपांतरित कर देती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी न की होगी, और आपको एक संतुलित एवं सफल जीवन जीने में सहायता करती है।

शेयर करें