झारखंड के माननीय राज्यपाल का योगदा सत्संग शाखा आश्रम, राँची आगमन

6 फरवरी, 2026

झारखंड के माननीय राज्यपाल, श्री संतोष कुमार गंगवार, 5 फरवरी को राँची में योगदा सत्संग शाखा आश्रम पधारे। उन्होंने उस कक्ष में श्रद्धापूर्वक नमन किया, जिसका उपयोग कभी परमहंस योगानन्दजी करते थे, और स्मृति मन्दिर में ध्यान करते हुए गहन आंतरिक शांति का अनुभव किया।

योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया (वाईएसएस) के वरिष्ठ संन्यासी, स्वामी ईश्वरानन्द गिरि ने राज्यपाल को वाईएसएस की आध्यात्मिक और लोक-कल्याणकारी गतिविधियों, पवित्र गुरु-शिष्य परम्परा, और परमहंस योगानन्दजी की जीवन-रूपांतरकारी शिक्षाओं से अवगत कराया। राज्यपाल ने समाज के आध्यात्मिक उन्नयन में वाईएसएस के योगदान की सराहना की।

माननीय राज्यपाल को योगी कथामृत, ईश्वर-अर्जुन संवाद : श्रीमद्भगवद्गीता, आत्म-साक्षात्कार की यात्रा, और वाईएसएस द्वारा प्रकाशित एक कैलेंडर भेंट किए गए।

राज्यपाल ने बताया कि उनकी लम्बे समय से आश्रम का दर्शन करने की इच्छा थी। उन्होंने स्वामी ईश्वरानन्द को राजभवन पधारने का आमंत्रण भी दिया और आश्रम का पुनः दर्शन करने तथा इसके शांत वातावरण में अधिक समय व्यतीत करने की अपनी इच्छा व्यक्त की।

झारखंड के माननीय राज्यपाल, श्री संतोष कुमार गंगवार, का योगदा सत्संग शाखा आश्रम, राँची आगमन।
उन्होंने स्मृति मन्दिर में गुरुजी के चित्र के समक्ष प्रणाम कर कुछ देर ध्यान किया।

स्वामी ईश्वरानन्द, श्री गंगवार को योगी कथामृत और ईश्वर-अर्जुन संवाद : श्रीमद्भगवद्गीता, भेंट की

और राज्यपाल को वाईएसएस की आध्यात्मिक और लोक-कल्याणकारी गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण दिया।

शेयर करें